ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में नजर आईं थीं जेनिफर, आज हैं टीवी की महंगी अभिनेत्री
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

12 साल की उम्र में शाका लाका बूम बूम में नजर आईं थीं जेनिफर, आज हैं टीवी की महंगी अभिनेत्री

By @dmin
Published: May 30, 2021
Share
महापौर की अध्यक्ष्ता में हुई एमआईसी की बैठक
SHARE

अपनी प्यारी सी मुस्कान और अदाओं से खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सभी एक्ट्रेसेस को सीधा टक्कर देती हैं। जेनिफर विंगेट की खूबसूरती पर उनके फैंस कायल है। सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। खूबसूरती के अलावा जेनिफर ने अपनी एक्टिंग के दम पर भी लोगों का दिल जीता है और सभी शो में उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है। आप एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट को जिस भी नाम से जानते हों, ‘माया, ‘जोया या ‘कुमुद तो आज वे अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो इसमें जेनिफर को काफी सफलता हासिल हुई। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक टीवी शोज में काम किया है और लगातार करती जा रही हैं। तो आज उनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं, जेनिफर की कुछ पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी खास बातें।

जेनिफर की मां पंजाबी और पिता मराठी क्रिश्चियन हैं। जेनिफर ने 12 साल की उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिया था। साल 2000 में ‘शाका लाका बूम बूम से जेनिफर ने बतौर बाल कलाकार काम करना शुरू किया था। इस शो में जेनिफर ने पिया का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई धारावाहिकों जैसे कुसुम, कोई दिल में है, कसौटी जिंदगी के में भी काम किया।
जेनिफर विंगेट ने ना सिर्फ टीवी सीरियल्स में अपना जलवा बिखेरा बल्कि फिल्मों में भी काम किया। जेनिफर आमिर खान की जेनिफर ‘अकेले हम अकेले तुम और साल 2003 में आई फिल्म ‘कुछ ना कहो में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। उस वक्त जेनिफर 17 साल की थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘राजा की आएगी बारात और ‘राजा को रानी से प्यार हो गया जैसी फिल्मों में भी काम किया।
इसके साथ ही जेनिफर ने ‘दिल मिल गए, ‘सरस्वतीचंद्र, ‘बेहद और ‘बेपनाह जैसे टीवी शो के जरिए घर-घर में अपनी पहचान बनाई। एक्ट्रेस ने ऑल्ट बालाजी की वेब सीजीर ‘कोड एम में भी शानदार अभिनय किया है। जेनिफर को 50 सबसे अधिक सेक्सी एशियाई महिलाओं की सूची में शामिल किया जा चुका है।
सिर्फ प्रोफेशनल ही नहीं जेनिफर विंगेट की पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रहीं। जेनिफर विंगेट ने 9 अप्रैल 2012 को टीवी एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। रिपोट्र्स के मुताबिक, जेनिफर ने दिल मिल गए के सेट पर करण को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था क्योंकि वह उन्हें किसी अन्य लड़की के लिए धोखा दे रहे थे। जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर ने 2014 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद करण ने जहां बिपाशा से शादी कर ली, वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं। जेनिफर की पर्सनल लाइफ में कुछ भी हुआ हो लेकिन उन्होंने अपना करियर अपने दम पर बनाया हैं और आज वे टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं।

चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ में 33 हजार लीटर मदिरा जब्त, मदिरा के अवैध परिवहन के मामले में जब्त हुए 10 वाहन
इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने पर ही देश और राज्य में आर्थिक सुधार और बुनियादी बदलाव संभव
बिहार-झारखंड से यूपी तक दिखा यास का असर, रातभर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश
रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-साई नगर शिर्डी-हावड़ा के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा… जाने पूरा टाइम टेबल
मुख्यमंत्री बघेल कल जिले को देंगे 268 करोड़ रुपए से अधिक की सौगात…- 249.57 करोड़ रुपए का लोकार्पण तथा 18.86 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा भगोड़े कारोबारी मेहुल चोकसी को वापस लाने भारतीय जेट डोमिनिका पहुंचा
Next Article बिगड़े बोल: दिनदाहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा बिगड़े बोल: दिनदाहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?