ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिन में कर रहा था प्याज और पत्तागोभी की अनलोडिंग… 10 हजार लगा जुर्माना…. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर मोबाइल टीम की सख्त नजर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

दिन में कर रहा था प्याज और पत्तागोभी की अनलोडिंग… 10 हजार लगा जुर्माना…. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर मोबाइल टीम की सख्त नजर

By @dmin
Published: May 24, 2021
Share
SHARE

भिलाई। आकाशगंगा सब्जी मंडी में फिर एक बार लॉकडाउन के उल्लंघन पर कार्रवाई की गई। आकाशगंगा सब्जी मंडी तथा अन्य प्रमुख मार्केट पर निगम की मोबाइल टीम द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है, शनिवार को पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में घूम-घूम कर कार्रवाई की गई थी। जहां भी नियमों की अवहेलना करने की शिकायत प्राप्त हो रही उन क्षेत्रों में मोबाइल टीम के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। आज आकाशगंगा सब्जी मंडी में मोबाइल टीम के प्रभारी प्रकाश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडी क्षेत्र का संपूर्ण निरीक्षण किया गया, जहां सभी दुकाने बंद पाई गई परंतु सुबह करीब 11 बजे प्याज और पत्तागोभी से भरे ट्रक जो कि दुकान में अनलोडिंग कर रहे थे, उन्हें वाहन समेत सुपेला थाना के सुपुर्द कराया गया और दोनों ही व्यापारियों से दण्डस्वरूप 5-5 हजार का जुर्माना वसूला गया। इसी प्रकार स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा नियम विरूद्ध भोजन देते हुए पाए जाने पर 5000 हजार रू जुर्माना वसूला गया। लॉकडाउन के निर्देशों का कड़ाई से पालन करने बार-बार समझाइश देने के बाद भी नहीं मानने वालों के दुकानों को सीलबंदी की कार्यवाही भी कई स्थानों पर की जा चुकी है।
लॉकडाउन में आंशिक छूट के साथ व्यापार के अनुमति का कुछ लोग गलत फायदा उठा रहे है, नियमों का उल्लंघन करने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने निगम की मोबाइल टीम दो पालियों में निरीक्षण कर लगातार कार्यवाही कर रही है। आज मोबाइल टीम आकाशगंगा स्थित सब्जी मंडी का भ्रमण किए इस दौरान पत्ता गोभी से भरी हुई ट्रक कं. सीजी 04 एचएक्स 2755 और प्याज से भरी हुई ट्रक क्र. एमपी 48 एच 1585 लोडिंग/अनलोडिंग करने की निर्धारित समय को छोड़कर अनलोडिंग कर रहे थे, जिनके वाहन को सब्जी समेत सुपेला थाना को सौंपा गया तथा व्यवसायियों से अर्थदंड वसूल किया गया। इसी प्रकार शाम के समय निकली मोबाइल टीम स्मृतिनगर पहुंची जहां भूख्खड़ रेस्टोरेंट्स के संचालक द्वारा जिला प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए भोजन टेक अवे के माध्यम विक्रय किए जाते हुए पाए जाने पर 5000 रूपए अर्थदण्ड वसूलने की कार्यवाही की गई। इसके अलावा घूम-घूम कर निगम क्षेत्र का निरीक्षण के दौरान जुनवानी के साहू किराना स्टोर्स से 500 रूपए एवं नन्दकिशोर से 500 रूपए अर्थदण्ड वसूल किया गया। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर भिलाई निगम में लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इससे पूर्व भी समझाईश के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर दुकान खोलने और आकाशगंगा सब्जी मंडी में नियमों के उल्लंघन कर व्यवसाय करने पर कई स्थानों पर सील बंद करने की कार्यवाही की जा चुकी है। आज की कार्यवाही में निगम के सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, संजय वर्मा एवं सुपेला थाना के पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया स्मार्ट रीडिंग रूम का भूमिपूजन…
भोजन की खराब गुणवत्ता पर भड़के शिवसेना विधायक, कर्मचारी को जड़ दिए थप्पड़
पति ने खेली खून की होली, कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर की पत्नी की हत्या, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश
शेयर मार्केट: रिकॉर्ड तोड़ उछाल जारी, सेंसेक्स पहली बार 57 हजार के पार, निफ्टी ने भी बनाया कीर्तिमान
रायपुर पुलिस ने दो राज्यों में की रेड, 6 राज्यों के 14 सटोरिए पकड़ाए, आईपीएल मैचों पर लग रहा था सट्टा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने वर्चुअल ली जिला खनिज न्यास की शासी परिषद की बैठक…. खनिज प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए 12.21 करोड़ रुपए के 113 कार्यों की दी स्वीकृति
Next Article आईआईटी भिलाई के पीएचडी स्कॉलर अरुण कुमार का प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप (पीएमआरएफ) के लिए चयन

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?