ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Share
Notification Show More
Latest News
भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित
October 6, 2026
शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार
October 6, 2026
shreekanchanpath 353 # 06 October 2026
October 6, 2026
रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम
October 6, 2026
CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

By Mohan Rao Published February 11, 2026
Share
SHARE

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में वन विभाग ने एक और सराहनीय कार्य किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन तथा प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) अरुण कुमार पाण्डेय के दिशा-निर्देशों में धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र अंतर्गत बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के ग्राम छिपली पारा में तेंदुए के एक शावक का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार नगरी सिहावा के श्रृंगी ऋषि पहाड़ी की तराई में स्थित खेतों में ग्रामीणों ने लगभग चार माह के तेंदुए के शावक को देखा। संभावना है कि शावक अपनी मां से बिछड़कर भटकते हुए रिहायशी क्षेत्र तक पहुंच गया था। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से शावक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

रेस्क्यू के बाद विभागीय प्रक्रिया के तहत शावक को नगरी स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों द्वारा उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जांच में शावक पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। रेंज अधिकारी श्री सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शावक को आगे की देखभाल और सुरक्षित वातावरण के लिए नया रायपुर स्थित जंगल सफारी भेजा गया है।

नगरी-सिहावा क्षेत्र सघन वनों और पहाड़ी भू-भाग के कारण तेंदुए और अन्य वन्यजीवों के लिए उपयुक्त प्राकृतिक आवास माना जाता है। वन विभाग की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में भी मदद मिल रही है। गांव के ग्रामीणों की सूझबूझ और जिम्मेदारी की खुलकर सराहना की है। विभाग का कहना है कि यदि लोग इसी तरह जागरूकता और संवेदनशीलता दिखाएं, तो मानव-वन्यजीव संघर्ष को काफी हद तक कम किया जा सकता है. इस घटना से यह भी साबित हुआ है कि सही समय पर सही कदम उठाने से वन्यजीवों की जान बचाई जा सकती है

You Might Also Like

भारी बारिश के दौरान 255 लोगों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

शादी का प्रपोजल ठुकराने पर युवती पर करवाया एसिड अटैक, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

रायपुर में बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 करोड़ की रंगदारी मांगने वाले शोएब ढेबर पर 5000 का इनाम

CG Crime : बलरामपुर में खौफनाक हत्याकांड… बॉयफ्रेंड को मिलने बुलाया और सिर धड़ से अलग किया

छत्तीसगढ़ में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान, 49 हजार से अधिक लोगों सफल रेस्क्यू

Mohan Rao February 11, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दवाओं का अनिवार्य रूप से सेवन करने तथा लोगों को प्रेरित करने की अपील फाइलेरिया उन्मूलन महाभियान : कलेक्टर लंगेह ने दवा खिलाकर किया शुभारंभ
Next Article दुर्लभ हॉर्नबिल संरक्षण की विशेष पहल : उदंती-सीतानदी में विकसित हो रहे प्राकृतिक उद्यान
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?