ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के छह राज्यों में सबसे अधिक मौतें, ब्लैक फंगस पर सरकार उठा रही कदम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

स्वास्थ्य मंत्रालय : देश के छह राज्यों में सबसे अधिक मौतें, ब्लैक फंगस पर सरकार उठा रही कदम

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा : रिकवरी दर 90 फीसदी हुई, संक्रमण का दायरा भी घट गया
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना महामारी का संकट लगातार जारी है। केंद्र से लेकर राज्य सरकार लोगों को राहत देने के लिए अपने-अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही है। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य मंत्रालय भी देश में कोरोना की स्थिति को लेकर लोगों को लगातार जानकारी दे रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि केवल सात राज्य ऐसे हैं जहां 10 हजार से अधिक मामले आ रहे हैं और 5-10 हजार मामलों वाले 6 राज्य हैं। वहीं 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। इनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली का नाम शामिल है। उन्होंने कहा कि पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। तीन मई को देश में 17.13 फीसदी सक्रिय मामले थे और अब यह 11.12 फीसदी हो गया है। रिकवरी रेट भी 87.76 फीसदी हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।  

ब्लैक फंगस के लिए एमफोटेरेसिन-बी  दवा का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए एमफोटेरेसिन-बी जिसकी देश में सीमित उपलब्धता थी, उसे बढ़ाया जा रहा है। 5 अतिरिक्त मैन्युफैक्चर्स का लाइसेंस दिलाने का कार्य किया जा रहा है। अभी जो मैन्युफैक्चर्स हैं, वो भी उत्पादन बढ़ा रहे हैं।

एक लाख से अधिक सक्रिय मामले केवल आठ राज्यों में : स्वास्थ्य मंत्रालय
लव अग्रवाल ने कहा कि एक लाख से अधिक सक्रिय मामले अब केवल आठ राज्यों में रह गए हैं। 50 हजार से एक लाख के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य भी आठ हो गए हैं। 50 हजार से कम सक्रिय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं।

78 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में देश में 2,57,000 मामले दजऱ् किए गए हैं। जबकि 3,57,630 लोग रिकवर हुए हैं। 78 फीसदी नए मामले 10 राज्यों से दर्ज किए जा रहे हैं। सिर्फ 7 राज्यों में प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 

18-44 आयु वर्ग के लिए 92 लाख वैक्सीन की खुराक : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अब तक देश में 18.41 करोड़ वैक्सीन की डोज 45 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग, हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। 18-44 आयु वर्ग के लिए 92 लाख के लगभग डोज अब तक उपलब्ध कराई गई हैं।

बच्चों में कोरोना से मृत्यु दर बहुत ही कम : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बच्चों में अगर कोरोना हो भी रहा है तो उनमें हल्के लक्षण पाए जा रहे हैं। और मृत्यु दर बहुत ही कम है।

बारिश बनी आफत: बारिश के बाद सड़कें हुईं लबालब, जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो लापता, देखें वीडियो
आबकारी आरक्षक की लिखित भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को, व्यापम की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र
कोरोना मरीजों के लिवर को डेमेज कर रही है रेमडेसिविर दवा !
मुख्यमंत्री साय की पहल पर किसानों की समस्या का हुआ समाधान, राईस मिलर्स के लंबित मांगों पर बनी सहमति
Big News : फांसी पर झूल गई थी महिला लेकिन तभी पहुंच गए CG पुलिस के जवान… ऐसे बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ' यास ' मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका ‘ यास ‘ मचाएगा तबाही? मौसम विभाग की चेतावनी, गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की है आशंका
Next Article 3 दिन की जगह 6 दिन के लिए दें व्यापार की अनुमति… छत्तीसगढ़ चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर रखी मांग 3 दिन की जगह 6 दिन के लिए दें व्यापार की अनुमति… छत्तीसगढ़ चेम्बर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखकर रखी मांग
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?