ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत
मोटर वाहन नियमों में बड़ा बदलाव: अब सीएनजी से चल सकेंगे 15 साल पुराने ट्रैक्टर, होगी पैसों की बचत
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैकल्पिक ईंधन को बढ़ावा देने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के मकसद से सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इस संशोधन के बाद डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कृषि ट्रैक्टर, पावर टिलर और निर्माण उपकरण वाहनों को सीएनजी, बायो-सीएनजी और एलएनजी ईंधन इंजन में बदला जा सकता है। जिससे अब इन वाहनों को सीनएजी से चलाया जा सकेगा। 

15 साल पुराने ट्रैक्टर कबाड़ घोषित नहीं होंगे
इससे न सिर्फ पैसों की बचत होगी बल्कि वायु प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। खास बात यह है कि 15 साल पुराने ट्रैक्टर, पावर टिलरस हार्वेस्टर और निर्माण वाहन चलते रहेंगे। सरकार की कबाड़ नीति के तहत उन्हें कबाड़ घोषित नहीं किया जाएगा। 

मंत्रालय ने ट्वीट किया, ‘मंत्रालय ने कृषि ट्रैक्टरों, पावर टिलर, निर्माण उपकरण वाहनों और हार्वेस्टर के इंजनों को सीएनजी, बायो-सीएनजी और एलएनजी ईंधन से बदलने के लिए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में एक संशोधन को अधिसूचित किया है।

MoRT&H notifies an amendment in the Central MV Rules,1989, to provide for conversion by modification or replacement of engines of in-use agriculture tractors, power tillers, construction equipment vehicles and combined harvesters for operation on CNG, Bio-CNG & LNG fuels. pic.twitter.com/h8hT8n8MGY

— MORTHINDIA (@MORTHIndia) May 20, 2021

क्या हैं नए नियम
नए नियमों के मुताबिक कृषि उपकरणों एवं वाहनों के इंजन में बदलाव किया जा सकेगा। जिन वाहनों के इंजन में कोई सुधार हो सकती है उनमें मामूली बदलाव किए जा सकेंगे। जबकि ज्यादा पुराने वाहनों के इंजन को बदलने का विकल्प होगा। इससे इन वाहनों को सीएनजी, बायो सीएनजी या एलएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधनों से चलाया जा सकेगा। इससे पारंपरिक ईंधन की बचत हो सकेगी। 

इस साल पेश हुआ था पहला सीएनजी ट्रैक्टर
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस साल फरवरी में डीजल इंजन से सीएनजी में परिवर्तित भारत का पहला ट्रैक्टर पेश किया था। इसके साथ ही सरकार ने दावा किया कि खेती के लिए ट्रैक्टरों पर निर्भर किसानों के लिए यह रेट्रोफिटेड सीएनजी ट्रैक्टर ईंधन की लागत पर सालाना 1.5 लाख से ज्यादा की बचत कर सकता है और साथ ही 75 फीसदी वायु प्रदूषण भी कम होगा। 

बचेंगे 1.5 लाख रुपये
उस समय गडकरी ने दावा किया था कि औसतन, किसान डीजल पर हर साल 3 लाख से 3.5 लाख रुपये तक खर्च करते हैं और इस वैकल्पिक ईंधन प्रौद्योगिकी को अपनाकर वे ईंधन की लागत में 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि इससे न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बदलाव होंगे, बल्कि बड़े संख्या में रोजगार के मौके भी तैयार होंगे। पैसों की बचत के अलावा सरकार डीजल ट्रैक्टर के सीएनजी में बदलवाने के फायदों को भी गिनती है, कि यह एक स्वच्छ ईंधन है जिसमें कार्बन और अन्य प्रदूषकों की मात्रा सबसे कम है।

स्वास्थ्य केन्द्र गौशाला और मधुशाला में हो रहा तब्दील, जल्द पूर्ण करें रूके हूए निर्माण कार्य-विधायक वोरा
यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में छत्तीसगढ़ के 8 छात्र इंटरव्यू के लिये हुये चयनित… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी बधाई
वोरा ने दुर्ग में कोरोना जांच के लिए नवनिर्मित वॉयरोलाजी लैब तत्काल शुरू करने स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा की
चेम्बर चुनाव: युवा चेम्बर परिवार दीपावली मिलन कार्यक्रम पर ले सकता है एक बड़ा फैसला
गृह विभाग की समीक्षा बैठक में अफसरों पर भड़के सीएम बघेल… चिटफंड कंपनियों के संचालकों पर धीमी कार्रवाई को लेकर अफसरों की ली क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डीपीएस चौक रिसाली में श्रद्धांजलि सभा: शपथ लेकर जरूरतमंदों को बांटे पानी बोतल, जूस, सेनेटाइजर व मास्क पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर डीपीएस चौक रिसाली में श्रद्धांजलि सभा: शपथ लेकर जरूरतमंदों को बांटे पानी बोतल, जूस, सेनेटाइजर व मास्क
Next Article कोविड के खिलाफ जंग: बीएसपी एचआरडीसी परिसर में बना रहा 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर… प्लांट से सीधे मिलेगा ऑक्सीजन… जून के पहले सप्ताह तक हो जाएगा शुरू कोविड के खिलाफ जंग: बीएसपी एचआरडीसी परिसर में बना रहा 500 बिस्तरों का कोविड सेंटर… प्लांट से सीधे मिलेगा ऑक्सीजन… जून के पहले सप्ताह तक हो जाएगा शुरू

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?