ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedNational

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र की जीत पर मतदाताओं का जताया आभार, कहा- ‘एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे’

By Mohan Rao
Published: November 23, 2024
Share
PM Modi
SHARE

नईदिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला चुका है। राज्य में भाजपा और उसके सहयोगी 141 सीटों पर आगे है। इसी के साथ इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महाराष्ट्र में बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों को आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य की प्रगति के लिए काम करता रहेगा। बता दें कि विधानसभा चुनाव में महाविकास अघाड़ी को हार का सामना करना पड़ रहा है।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “एक साथ होकर हम और भी ज्यादा ऊंची उड़ान भरेंगे। महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर राज्य के युवा और महिलाओं का एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मैं लोगों को आश्वासन देता हूं कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।”

झारखंड में झामुमो को शुभकामनाएं दी
महाराष्ट्र के अलावा झारखंड में भी विधानसभा चुनाव हुआ। यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन आगे है, जबकि भाजपा गठबंधन महज 18 सीटों पर ही आगे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में झामुमो गठबंधन के प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “मैं झारखंड के लोगों का हमारे प्रति उनके समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं झामुमो को उनके प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जताया आभार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।”

प्रधानमंत्री आवास के लिए फिर से होगा सर्वे… 15 दिवस के भीतर दावा नहीं किया तो दूसरे को मिलेगा मौका
भूतबाधा दूर करने तांत्रिक को दिए पैसे, काम नहीं बना तो कर दी हत्या… हैरान कर देगी आरोपियों के पकड़े जाने की वजह
कोरोना ब्रेकिंग: प्रदेश में अब तक मिले 32 नए मरीज: 102 मरीज हुए डिस्चार्ज, एक्टिव मरीजों की संख्या 843
डबल इंजन की सरकार से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी, सीएम साय बोले- रूके हुए विकास के काम पूरे होंगे
तुंहर सरकार तुंहर द्वार: आवेदकों के घर छह माह में भेजे गए 4.45 लाख स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा ड्राइविंग लायसेंस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उस्लापुर-सकरी रोड़ में अब ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, आवागमन होगा आसान, नई सड़क का सीएम साय ने किया लोकार्पण
Next Article सीएम साय ने किया श्री रामसेतु मार्ग का लोकार्पण, बोले – अरपा मइया नदी नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धारा है

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?