ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: व्हॉट्सऐप पर सख्त हुआ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एक बार फिर कहा- वापस लें नई निजता नीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

व्हॉट्सऐप पर सख्त हुआ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एक बार फिर कहा- वापस लें नई निजता नीति

By @dmin
Published: May 19, 2021
Share
व्हॉट्सऐप पर सख्त हुआ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एक बार फिर कहा- वापस लें नई निजता नीति
व्हॉट्सऐप पर सख्त हुआ सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, एक बार फिर कहा- वापस लें नई निजता नीति
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक बार फिर से व्हॉट्सऐप को अपनी नई निजता नीति वापस लेने का निर्देश दिया है। व्हॉट्सऐप ने दावा किया था कि उसने आधिकारिक तौर पर अपनी निजता नीति को 15 मई 2021 के आगे टाल दिया है। हालांकि, बुधवार को मंत्रालय ने कहा है कि नई नीति को टालना, व्हॉट्सऐप को भारतीय यूजर्स की गोपनीयता और डेटा सुरक्षा का सम्मान करने से मुक्त नहीं कर देता। सरकारी सूत्रों ने कहा कि आईटी मंत्रालय का मानना ????है कि व्हॉट्सऐप की निजता नीति में बदलाव, गोपनीयता और डेटा सुरक्षा के मूल्यों को कमजोर करते हैं और भारतीय नागरिकों के अधिकारों को नुकसान पहुंचाते हैं।

सूत्रों ने बताया कि सरकार ने नोटिस का जवाब देने के लिए व्हॉट्सऐप को सात दिन का समय दिया है और अगर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो कानून के अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने यह नोटिस 18 मई यानी मंगलवार को भेजा था। व्हॉट्सऐप को भेजे गए एक नोटिस में मंत्रालय ने बताया है कि व्हॉट्सऐप की नई निजता नीति में मौजूदा भारतीय कानूनों और नियमों के कई प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। भारतीय नागरिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए सरकार भारतीय कानूनों के तहत उपलब्ध विभिन्न विकल्पों पर विचार करेगी। मंत्रालय ने व्हॉट्सऐप द्वारा यूरोप में यूजर्स की तुलना में भारतीय यूजर्स के साथ ‘भेदभावपूर्णÓ व्यवहार के मुद्दे को भी दृढ़ता से उठाया है। सूत्र ने बताया कि मंत्रालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय में भी यही रुख अपनाया है, जहां यह मामला विचाराधीन है।

बता दें कि व्हॉट्सऐप ने अपने उपयोगकर्ताओं के लिए निजता नीति में किए गए बदलाव लागू करने के लिए 15 मई की समयसीमा तय की थी, लेकिन बाद में यह समयसीमा रद्द कर दी गई। कंपनी ने यह भी कहा था कि नई शर्तों को न मानने पर किसी भी उपयोगकर्ता का खाता बंद नहीं किया जाएगा। इसके बाद कंपनी ने अपने नए फैसले में कहा कि शर्तें स्वीकार न करने वाले उपयोगकर्ता ऐप पर आने वाली सामान्य कॉल और वीडियो कॉल जैसी कुछ सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

हजारों भक्तों के साथ कांवड़ में जल लेकर निकले देवेंद्र यादव, विधायक पत्नी ने उतारी आरती
बोधघाट व इंद्रावती-महानदी इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 49 हजार करोड़, बिजली के साथ मिलेगी सिंचाई सुविधा
शाला प्रवेश उत्सव: विद्यार्थियों के कंधों पर टिका है देश का भविष्य : रत्नावली
मुख्यमंत्री ने जेएसपीएल फाउंडेशन द्वारा निर्मित दो चिल्ड्रन होम का किया वर्चुअल लोकार्पण
खुर्सीपार में सुबह फूल तोड़ रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार दो नकाबपोश युवकों ने किया वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाटन के लोगों को अब नहीं करना होगा जिला मुख्यालय का रूख… ब्लड स्टोरेज यूनिट का हुआ शुभारंभ…. जटिल मामलों में मिलेगी सुविधा पाटन के लोगों को अब नहीं करना होगा जिला मुख्यालय का रूख… ब्लड स्टोरेज यूनिट का हुआ शुभारंभ…. जटिल मामलों में मिलेगी सुविधा
Next Article न्यायिक अधिकारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर विचार करे सरकार न्यायिक अधिकारियों को भी फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने पर विचार करे सरकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?