ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, लेकिन पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedkawardha

पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, लेकिन पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड

By Om Prakash Verma
Published: March 6, 2025
Share
पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, लेकिन पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड
पंच पद पर जीतकर आई महिलाएं, लेकिन पतियों को दिलाई गई शपथ, वीडियो वायरल होने पर सचिव सस्पेंड
SHARE

कबीरधाम। कबीरधाम जिले में हाल में हुए पंचायत चुनाव के बाद अब शपथ ग्रहण का आयोजन किया जा रहा है। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के पतियों को शपथ दिलाई गई। यह मामला पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत परसवारा को है। शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान में लेकर जांच बैठाई। जांच के बाद आज बुधवार को शपथ दिलाने वाले ग्राम पंचायत सचिव को सस्पेंड़ कर दिया है।

मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत परसवारा में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों को शपथ दिलाई जानी थी, लेकिन सचिव की लापरवाही के कारण महिला पंचों को मंच पर बुलाया ही नहीं गया। उनकी जगह उनके पतियों को शपथ दिलवा दी गई। इस ग्राम पंचायत में कुल 12 वार्ड है, जिसमें 12 पंच है। इनमें 6 महिला व 6 पुरुष पंच शामिल है।

बुधवार को जिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि ग्राम पंचायत परसवारा के सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर द्वारा तीन मार्च को आयोजित ग्राम पंचायत परसवारा के प्रथम सम्मिलन में महिला पंचों के अनुपस्थिति में उनके पतियों को नियम विपरित पंच पद का शपथ दिलाना प्रथम दृष्टया पाया गया है। इस प्रकार सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर द्वारा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरता गया है। उक्त कृत्य छग पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 में निहित प्रावधानो के विपरीत है। सचिव प्रणवीर सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत पंडरिया रहेगा व नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Railway breaking : हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को राहत, बिलासपुर से काचेगुडा के बीच 4 फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
उत्कृष्ठ सेवा व नेक पहल के लिए बीएम हॉस्पिटल सम्मानित…. सड़क सुरक्षा माह के समापन पर आईजी ने किया सम्मान
छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, गुजरात में उपचुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, 10 नवंबर को नतीजे
भिलाई ब्रेकिंग: खुर्सीपार आईटीआई मैदान में मिली युवक की लाश, हत्यारों ने सिर और प्राइवेट पार्ट को बुरी तरह कुचला
मुख्यमंत्री ने जांजगीर में ली अफसरों की बैठक,कहा- शिक्षा गुणवत्ता दें विशेष ध्यान, नियमित करें मॉनिटरिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नागपुर-चिरमिरी रेलवे हॉल्टलाइन प्रोजेक्ट : प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा, एसडीएम ने की सुनवाई
Next Article निराश युवक ने दे दी जान: झगड़ा हुआ तो मायके आकर रहने लगी पत्नी, एक साल से बार-बार मनाने आ रहा था पति निराश युवक ने दे दी जान: झगड़ा हुआ तो मायके आकर रहने लगी पत्नी, एक साल से बार-बार मनाने आ रहा था पति

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?