ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई भारी तबाही, 114 किमी की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा
November 9, 2025
शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार
November 9, 2025
बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश
November 9, 2025
राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
November 9, 2025
CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी
November 9, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई भारी तबाही, 114 किमी की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर

By @dmin Published May 17, 2021
Share
मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई भारी तबाही, 114 किमी की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर
मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते ने मचाई भारी तबाही, 114 किमी की रफ्तार से आंधी, भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं पर भी असर
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। चक्रवाती तूफान ताउते ने सोमवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में जमकर कहर बरपाया। तूफान के रास्ते में जो कुछ भी आता गया, उसने उसे अपनी चपेट में ले लिया। यह तूफान का ही असर था कि मुंबई में जोरदार बारिश हुई और जगह-जगह पेड़ भी उखड़ गए। चक्रवाती तूफान महाराष्ट्र के बाद अब मंगलवार को गुजरात में तबाही मचाने जा रहा है, जबकि केरल, कर्नाटक और गोवा में भी तूफान की वजह से कई लोगों की जान जा चुकी है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ताउते तूफान की वजह से मुंबई की लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। मुंबई में 114 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। वहीं, बृहन्मुंबई महानगर निगम (बीएमसी) ने दोपहर को बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ घंटे के दौरान मूसलाधार वर्षा होने एवं 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। फिलहाल मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में खूब वर्षा हो रही है एवं तेज आंधी चल रही है।

मुंबई में देरतक भारी बारिश की चेतावनी
बीएमसी प्रवक्ता तानाजी काम्बले ने कहा, ‘आईएमडी ने अगले कुछ घंटे तक मुम्बई में भारी वर्षा जारी रहने की चेतावनी दी है। बीएमसी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेज हवाओं के मद्देनजर बांद्रा-वर्ली सी-लिंक को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। आईएमडी मुंबई की वरिष्ठ निदेशक शुभांगी भूटे ने बताया कि दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में ग्यारह बजे के आसपास हवा की रफ्तार 102 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गयी जो दिन में अबतक की सबसे तेज, हवा की गति है। उन्होंने बताया कि सुबह साढे आठ से 11 बजे तक कोलाबा वेधशाला ने 79.4 मिलीमीटर वर्षा तथा सांताक्रूज वेधशाला ने 44.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि पास के ठाणे जा रही एक ट्रेन पर पेड़ गिर जाने से उपनगरीय घाटकोपर और विखरोली के बीच मध्य रेलवे की उपनगरीय ट्रेन सेवाएं आधे घंटे बाधित रहीं।

तूफान के चलते ट्रेन सेवाएं भी हुईं प्रभावित
चूनाभट्टी और गुरु तेज बहादुर स्टेशनों के बीच करीब पौने बारह बजे रेललाइन के तार पर एक विनायल बैनर गिर जाने से हार्बर लाइन पर भी ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं। आधे घंटे के बाद इस बैनर को हटाया गया और ट्रेन सेवाएं बहाल हुईं। हार्बर लाइन नवी मुंबई को रेल संपर्क प्रदान करती है। प्रवक्ता ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर सुबह में उपनगरीय एवं मुख्य लाइनों के बीच यात्री क्षेत्र की प्लास्टिक की छत तेज हवा के चलते उड़ गयी। आनन-फानन में रेलवे कर्मियों ने उसे सही किया। आगामी मानसून सत्र के लिए तैयारी के तहत नालों की सफाई के बीएमसी के दावे के बावजूद शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया। मुंबई पुलिस ने हिंदमाता जंक्शन, अंधेरी सबवे और मलाड सबवे समेत छह निचले इलाकों में जलभराव हो जाने के बारे में ट्वीट किया। एक व्यक्ति ने ट्वीट किया कि दहिसर में टीकाकरण के लिए खड़े किये गये अस्थायी पंडाल को भारी वर्षा एवं तीव्र हवा के चलते आंशिक नुकसान पहुंचा। लेकिन बीएमसी अधिकरियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मोनोरेल सेवा दिनभर के लिए निलंबित
एहतियात के तौर पर शहर में मोनोरेल सेवा को दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया है। मुंबई महानगर क्षेत्रविकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए यह त्वरित निर्णय लिया गया। इससे पहले भारत मौसम विज्ञान विभाग, पुणे के पर्यावरण अनुसंधान और सेवा विभाग के प्रमुख के. एस. होसालीकर ने ट्वीट किया था, ‘ताउते चक्रवात अब अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान का रूप ले चुका है। उत्तरी कोंकण, महाराष्ट्र के तटवर्ती क्षेत्र और गुजरात में ध्यान रखें।

मुंबई में पेड़ गिरने की 34 घटनाएं आईं सामने
बीएमसी अधिकारियों के मुताबिक रविवार सुबह से मुंबई में पेड़ गिरने की करीब 34 घटनाएं सामने आयी हैं लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बीएमसी संचालित बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन (बीईएसटी) उपक्रम ने आपदा प्रबंधन के लिए नियंत्रण कक्षों समेत विभिन्न स्थलों पर अपनी परिवहन एवं विद्युत शाखाओं के अधिकारियों को तैनात किया है। बीएमसी के अनुसार राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और भारतीय नौसेना अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह मुस्तैद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा था कि रायगढ़, पालघर, मुंबई, ठाणे और रत्नागिरि जिलों में प्रति घंटे 90-100 किलोमीटर रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बारिश होने का अनुमान है।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी

@dmin May 17, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गौ मूत्र लेने से दूर होता है फेफड़ों का इन्फेक्शन, मैं लेती हूं इसलिए नहीं हुआ कोरोना: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर गौ मूत्र लेने से दूर होता है फेफड़ों का इन्फेक्शन, मैं लेती हूं इसलिए नहीं हुआ कोरोना: बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर
Next Article कोविशील्ड के टीके के बाद खून का थक्का जमने और ब्लीडिंग के मिले हैं 26 केस: पैनल रिपोर्ट

Ro.No.-13481/162

× Popup Image
#news #bhilainews #kpnewsbhilai #kpnewscg  #kpnews #cgnews #chhattisgarh #chhattisgarhnews #bhilai #bhilaidurg #bhilaidiaries #bhilai_chhattisgarh__ #durgbhilai #bhilaichhattisgarh #bhilaicityIntroducing Shree KP News Channel - Your Window to Chhattisgarh's Hindi NewsWelcome to Shree KP News, Chhattisgarh's top Hindi news channel. We're here to keep you  updated on everything that matters. Our coverage is broad – from politics to entertainment, Bollywood to business, and sports to local stories. Our dedicated team works non-stop to bring you the latest news, whether it's a big political change, a new movie, market trends, or sports highlights. Trust us for real-time updates and reliable reporting. We speak your language – Hindi – and our goal is to empower you with the news you need. Stay connected, stay informed!follow us onSubscribe To Our Channel:
https://www.youtube.com/@KPNews_
Official website: https://www.shreekanchanpath.com/
Like us on Facebook: https://www.facebook.com/shreekanchanpath.cg
Follow us on Twitter: https://twitter.com/KPNewsCG
Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/shreekpnews/?igshid=YmMyMTA2M2Y%3D
Durg में अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप! नसबंदी के दौरान दो लोगों की मौT || KP News || NIshant
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

डिप्टी सीएम शर्मा ने की बीजापुर में नक्सल उन्मूलन एवं अंदरूनी क्षेत्रों में विकास कार्यों की समीक्षा

November 9, 2025

शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले- शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का मुख्य आधार

November 9, 2025

बायोफ्यूल एक्सपो व सेमीनार : छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

November 9, 2025

राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित

November 9, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?