ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान
नकली रेमडेसिविर लेने से ठीक हो गए 90 फीसदी कोरोना मरीज, पुलिस भी हैरान
SHARE

भोपाल (एजेंसी)। कोरोना की दूसरी लहर में रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि, इस बीच कई राज्यों में नकली रेमडेसिविर बेचने वाले लोग भी गिरफ्तार किए गए, जिनपर पुलिस कड़े एक्शन ले रही है। इसी तरह मध्य प्रदेश में भी गुजरात के एक गैंग ने कई लोगों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच दिए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर पुलिस इन सबके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने जा रही है, लेकिन उनके सामने एक पेच फंस गया है। दरअसल, इस गिरोह ने जिन मरीजों को नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचे थे, उसमें से 90 फीसदी मरीजों की जान बच गई। मध्य प्रदेश पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।

जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर और जबलपुर से गिरफ्तार हुए लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करवाना चाहते हैं, तो वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी वह तरीका ढूंढ रहे हैं कि कैसे सभी पर मर्डर का केस चलाया जा सकता है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जिनको इंजेक्शन बेचे गए, उसमें लोगों की जान नहीं गई और इसी वजह से यह दिक्कत आ रही है। जांच के दौरान राज्य की पुलिस उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने नकली इंजेक्शन लेने वाले मरीजों और असली लेने वाले मरीजों के जिंदा बचने की दर की तुलना की। पुलिस ने कहा, हम लोग कोई मेडिकल एक्सपर्ट नहीं हैं, लेकिन डॉक्टर्स को इसके बारे में जरूर देखना चाहिए। नकली इंजेक्शन्स में सिर्फ ग्लूकोज और नमक का घोल ही था।

एक पुलिस अधिकारी ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया, गुजरात के गैंग से जिन लोगों ने इंजेक्शन खरीदे थे, उसमें से इंदौर के रहने वाले 10 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 100 से ज्यादा लोग ठीक हो गए। चूंकि जिनकी मौत हुई है, उनके शव का अंतिम संस्कार किया जा चुका है, इस वजह से नकली इंजेक्शन को लेकर जांच करना नामुमकिन है। हालांकि, रेमडेसिविर इंजेक्शन को कोरोना मरीजों को दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार और एक्सपट्र्स की कई तरह की सलाह हैं। एक्सपट्र्स इसे मैजिक बुलेट नहीं मानते हैं।
मध्य प्रदेश की पुलिस ने आगे बताया कि गुजरात स्थित इस रैकेट का भंडाफोड़ एक मई को हुआ था। गुजरात पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपियों ने बताया था कि उन्होंने 1200 नकली इंजेक्शन बेचे हैं। इंदौर में 700 और जबलपुर में 500 की बिक्री की गई है। आरोपियों ने सबसे पहले मुंबई से खाली शीशी खरीदी और फिर उसमें ग्लूकोस और नमक का घोल भरकर बेच दिया। हालांकि, पुलिस का अभी भी कहना है कि इन सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अवैध कोयला खदान में मिट्टी धसकने से दो की मौत, कोयला निकालने गए थे और हो गया हादसा
खेत की धान कटी नहीं और किसान 42 क्विंटल धान लेकर पहुंच गया बेचने,,, टोकन की जांच में ऐसे पकड़ाया फर्जीवाड़ा
कांकेर से मानपुर तक था शंकर राव का खौफ, 25 लाख के ईनामी नक्सली को जवानों ने कर दिया ढेर
Big news :  छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों पर EPFO की सख्ती, 11 करोड़ से अधिक का बकाया, वसूली आदेश जारी
बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार, टिफिन बम व विस्फोटक सहित अन्य सामान बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article म्यूकोर्मिकोसिस केस में बढ़ोतरी के लिए स्टेरॉयड है जिम्मेदार? एम्स के डायरेक्टर ने बताई सच्चाई म्यूकोर्मिकोसिस केस में बढ़ोतरी के लिए स्टेरॉयड है जिम्मेदार? एम्स के डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
Next Article टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?