ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड उपचार में रेडियोलॉजी विभाग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. सेवा व समर्पण की पेश की मिशाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

सेक्टर-9 अस्पताल में कोविड उपचार में रेडियोलॉजी विभाग ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका…. सेवा व समर्पण की पेश की मिशाल

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
BSP Radiology Department
BSP Radiology Department
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के जेएलएन अस्पताल ने कोविड के प्रथम व द्वितीय दौर में इसके उपचार में कई विभागों ने अहम भूमिका निभाई है। सेक्टर-9 अस्पताल का एक ऐसा ही महत्वपूर्ण विभाग है रेडियोलॉजी विभाग। विशेष रूप से कोविड के दूसरे दौर में बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में कोविड मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही थी ऐसे संकट की परिस्थिति में इस अस्पताल के रेडियालॉजी विभाग पर कार्य का अतिरिक्त दबाव पडऩे लगा था। परन्तु रेडियोलॉजी विभाग ने इस दबाव के बीच बेहतरीन कार्य कर दिखाया है। रेडियोलॉजी टीम ने अपने सेवा व समर्पण की एक अनुपम मिसाल कायम की है।
कोविड के इस दूसरे दौर में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या व गंभीरता में तीव्रता से वृद्धि हुई। इससे दुर्ग-भिलाई भी अछूता नहीं रहा। बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल में हर दिन कोविड मरीजों की संख्या बढ़ती गई। कई ऐसे मरीज देखने में आये जिनका रैपिड एंटीजन टेस्ट से लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट तक नेगेटिव आने के बावजूद उनमें कोविड के लक्षण दिखाई दे रहे थे। ऐसे में त्वरित सीटी स्केन व एक्स-रे जैसे परीक्षण, कोविड के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
उत्कृष्ट इलाज, आंकड़ों की दृष्टि में
बीएसपी के जेएलएन अस्पताल में जनवरी, 2021 से अप्रेल, 2021 के मध्य रेडियोलॉजी विभाग ने 10753 एक्स-रे, 4649 सीटी स्केन, 4858 अल्ट्रासाउंड और 636 एमआरआई कर मरीजों के इलाज में महती भूमिका निभाई है। विदित हो कि इस दौरान कोविड के साथ-साथ, बीएसपी अस्पताल में अन्य मरीजों का भी इलाज किया जा रहा था। इन 4 महीनों में रेडियोलॉजी विभाग ने मरीजों के उत्कृष्ट इलाज में बेहतरीन रोल अदा किया है। कोविड के संकट में भी इस टीम ने अपना मनोबल बनाये रखा।
समर्पित टीम के सदस्य
संकट के इस घड़ी में बीएसपी के रेडियोलॉजी विभाग के एडीशनल सीएमओ डॉ प्रतीभा इस्सर के नेतृत्व में डॉ राजीव पाल, डॉ लता देवांगन, डॉ धीरज गुप्ता, डीएनबी डॉक्टर्स तथा रेडियोग्राफर्स व पैरा-मेडिकल स्टाफ तथा अन्य कर्मचारियों की टीम ने बड़ी प्रतिबद्धता से इन कार्यों को अंजाम दिया। इस टीम के कई सदस्य पॉजीटिव होने के बावजूद अपने कत्र्तव्यपथ पर डटे रहे। कोविड से ठीक होने के बाद भी वे बिना विश्राम के निरन्तर कार्य करते रहे। यह सम्पूर्ण कार्य कार्यपालक निदेशक (मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेस) डॉ एस के इस्सर के कुशल मार्गदर्शन तथा सीएमओ द्वय डॉ प्रमोद बिनायके तथा डॉ रविन्द्रनाथ के दिशा-निदेर्शों के साथ कुशलतापूर्वक जारी है।

‘थोड़ी-थोड़ी पीकर सो जाया करो’ मंत्री अनिला ने दी लोगों को सलाह, भाजपा ने साधा निशाना
दंतेवाड़ा पुलिस की बड़ी सफलता : दो इनामी सहित 8 नक्सलियों ने किया समर्पण, सर्चिंग में पकड़ाए 6 नक्सली
पहली बार चुनकर आए विधायकों को मिलेगी ट्रेनिंग
आर्थिक संकट: थमें वाहनों के चक्के, अब साइकिल बनी सहारा
आज होगा छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार: बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम, ओपी चौधरी सहित नौ विधायक लेंगे शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर टीकाकरण : स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन की पहली खुराक देने में छत्तीसगढ़ बना नंबर वन, मध्यप्रदेश दूसरे स्थान पर
Next Article निगम एवं व्यापारी संघ की निगम सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक… लॉकडाउन का आदेश जारी होने के पूर्व भिलाई के व्यापारी संघ से चर्चा कर मांगे गए सुझाव निगम एवं व्यापारी संघ की निगम सभागार में हुई महत्वपूर्ण बैठक… लॉकडाउन का आदेश जारी होने के पूर्व भिलाई के व्यापारी संघ से चर्चा कर मांगे गए सुझाव

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?