ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार…. बीते 24 घंटों में सामने आए 3.43 लाख से ज्यादा नए मामले… 3994 मरीजों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 2 करोड़ के पार…. बीते 24 घंटों में सामने आए 3.43 लाख से ज्यादा नए मामले… 3994 मरीजों की मौत

By @dmin
Published: May 14, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है, लेकिन कुछ दिनों से कई राज्यों से राहत भरे समाचार आ रहे हैं। बीते 24 घंटों की बात करें तो इस दौरान नए संक्रमितों से ज्यादा स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या रही है। देश में कोरोना को हराने वालों की संख्या 2 करोड़ के पार चली गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गई। मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 2 करोड़ 73 हजार 367 लोगों ने कोरोना को हराया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान देश में कुल 3,43,122 नए मामले सामने आए जबकि 3994 मरीजों की मौत हो गई। पिछले सात दिन के आंकड़े बता रहे हैं कि रोजाना के मामलों में कमी आई है। लेकिन रोजाना हो रही मौतों की संख्या उच्च दर पर बनी हुई है। सात दिन का औसत रोजाना करीब 4 हजार मौतों का है। एक्टिव केस की बात करें तो देश में करीब 37 लाख केस हैं। बीते 24 घंटों के दौरान इसमें 5,753 की कमी आई।
कुछ राज्यों में कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं। कर्नाटक में गुरुवार को 35,297 मामले सामने आए जबकि 5 मई को ये 50112 तक पहुंच गए थे। इसी तरह दिल्ली में 10489, उत्तर प्रदेश में 17775, मध्यप्रदेश में 8,419, बिहार में 7752 और तेलंगाना में 4,693 मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु में 30621 केस, बंगाल में 20839 केस दर्ज हुए जो यहां का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इसी तरह केरल में 39955, आंध्र प्रदेश में 22399, राजस्थान में 15867, पंजाब में 8494 केस सामने आए।
महाराष्ट्र में कोविड-19 के 42,582 नए मामले
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 42,582 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण से 850 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 52,69,293 हो गई है, जबकि मृतक संख्या 78,857 पर पहुंच गई। बुधवार को राज्य में संक्रमण के 46,781 मामले सामने आए थे।

नारी शक्ति रत्न सम्मान समारोह : 25 महिलाओं को उत्कृष्ठ कार्यों के लिए किया गया सम्मानित
संबंध बनाने से किया इनकार तो रेता महिला किराएदार का गला, 4 दिन बाद ऐसे खुला मामला
ट्रांसजेंडरों ने दिखाए जौहर, छत्तीसगढ़ी, राजस्थानी, कत्थक, ओड़िशी और लावनी पर थिरके कलाकार
CG Breaking : निकायों के 36 कर्मचारियों को मिली सीएमओ पद पर पदोन्नती, कई कर्मचारियों को मिली नई पदस्थापना… आदेश जारी
विश्वास यात्रा में क्रांति सेना कई पदाधिकारी और सतनामी समाज की वरिष्ठ महिला नेत्री ने थामा कांग्रेस का हाथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people बड़ी खबर: कोरोना से माता-पिता खो देने वाले बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार… साथ में देगी छात्रवृृृत्ति भी… जाने क्या है छत्तीसगढ़ सरकार की योजना
Next Article कोरोना संकट के बावजूद तेजी से हो रहा तेंदूपत्ता संग्रहण…. प्रदेश में अब तक एक चौथाई से अधिक तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण कोरोना संकट के बावजूद तेजी से हो रहा तेंदूपत्ता संग्रहण…. प्रदेश में अब तक एक चौथाई से अधिक तेंदूपत्ता का हो चुका संग्रहण

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?