ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर हाउस मार्केट में दुकान खुलने की शिकायत, जोन आयुक्त के साथ टीम ने किया निरीक्षण… कपड़ा दुकान खुला होने और भीड़ पाए जाने पर 10000 रुपए जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

पावर हाउस मार्केट में दुकान खुलने की शिकायत, जोन आयुक्त के साथ टीम ने किया निरीक्षण… कपड़ा दुकान खुला होने और भीड़ पाए जाने पर 10000 रुपए जुर्माना

By @dmin
Published: May 12, 2021
Share
पावर हाउस मार्केट में दुकान खुलने की शिकायत, जोन आयुक्त के साथ टीम ने किया निरीक्षण… कपड़ा दुकान खुला होने और भीड़ पाए जाने पर 10000 रुपए जुर्माना
पावर हाउस मार्केट में दुकान खुलने की शिकायत, जोन आयुक्त के साथ टीम ने किया निरीक्षण… कपड़ा दुकान खुला होने और भीड़ पाए जाने पर 10000 रुपए जुर्माना
SHARE

भिलाई। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जोन 03 अंतर्गत पॉवर मार्केट में बड़ी संख्या में दुकान खुलने की शिकायत और बाजार क्षेत्र में लोगों की अधिक आवाजाही की सूचना पर निगम की टीम पहुंची और अनावश्यक रूप से खुले पाए गए दुकानों को बंद कराया गया। जोन आयुक्त के साथ पहुंचे राजस्व विभाग की टीम फल एवं सब्जी मंडी में स्थाई रूप से पसरा लगाकर व ठेले में सामान बेचने वालों को वहां से बेदखल करते हुए दोबारा ऐसा न करने की समझाईश दी गई। मार्केट में अनावश्यक घूम रहे लोगों को पुलिस बल के सहयोग से हटाते हुए भीड़ खाली कराई गई।
पॉवर हाउस के मुख्य मार्केट में दुकानें खुलने की शिकायत पर आज जोन 03 आयुक्त प्रीति सिंह राजस्व विभाग की टीम, छावनी थाना का बल और बटालियन के जवान के साथ मार्केट पहुंचे और पैदल सभी तरफ घूम-घूम कर निरीक्षण किए जिसमें कुछ दुकानें अनावश्यक रूप से खुली पाई गई, बहुत से दुकानों के बाहर सामान खरीदने वाले ग्राहक भीड़ के साथ पाए गए। सभी दुकानदारों को अंतिम चेतावनी के साथ दुकानों को बंद कराया गया दोबारा ऐसी शिकायत प्राप्त होने पर सीधे सीलबंदी की कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। एक दिन पूर्व ही जोन 03 की टीम ने मार्केट के प्रभुदयाल कलेक्शन कपड़ा दुकान खुला होने और दुकान में 7 से 10 ग्राहक खरीददारी करते हुए पाए जाने पर 10 हजार रूपए अर्थदण्ड की वसूली की थी।
इसके बाद टीम पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते हुए फल और सब्जी मंडी पहुंचे जहां बड़ी संख्या में सब्जी वाले पसरा लगाकर तथा फल वाले एक स्थान पर ठेला लगाकर स्थाई रूप से काफी समय से विक्रय कर रहे थे। सभी को सख्त लहजे में अंतिम समझाइश के साथ छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि दोबारा ऐसा करते हुए पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसके जिम्मेदार वे स्वंय रहेंगे। पॉवर हाउस मार्केट में दुकानों के सामने बहुत से लोग बैठे पाए गए पूछताछ में ज्यादतर लोग सामान लेने आए है बताने पर सभी को पुलिस बल के सहयोग से वहां से घर की ओर लौटाया गया और मार्केट को खाली कराया गया। उल्लेखनीय है कि भिलाई निगम क्षेत्र में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने से ही कोरोना की रोकथाम किया जाना संभव है। निगम की मोबाइल टीम की प्रतिदिन निगम क्षेत्र का सघन निरीक्षण करते हुए चोरी, चुपके सामान, बेचने, आधा शटर खोलकर सामान देने, निर्धारित समय के बाद भी व्यवसाय करने वालों पर बेदखली और जुर्माना वसूलने की कार्यवाही कर रहे है। लॉकडाउन के उल्लंघन में कई दुकानों को सीलबंद भी किया जा चुका है।

11 साल की बेटी को मारकर पेड़ से लटकाया, दंपती गिरफ्तार, वारदात के डेढ़ महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा
सबसे लंबा रनवे, हर घंटे 8 फ्लाइट…पीएम मोदी ने जिस कुशीनगर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, जानें खासियत
बाल दिवस पर मंत्री वर्मा बने बच्चों के प्रेरणास्रोत – दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय में जगाई आत्मविश्वास की लौ
समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये
police memorial day:_ बीएसएफ ने किया अमर शहीदों को याद, रिसाली स्थित फ्रंटियर में हुआ आयोजन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्र के सौतेले व्यवहार से टीकाकरण हो रहा बाधित… एपीएल वर्ग के 18 से 44 आयु वाले नागरिकों के टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने कलेक्टर व दुर्ग महापौर को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन केंद्र के सौतेले व्यवहार से टीकाकरण हो रहा बाधित… एपीएल वर्ग के 18 से 44 आयु वाले नागरिकों के टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने कलेक्टर व दुर्ग महापौर को एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन
Next Article Dashalakshan Parv: The worship of the best Satya Dharma took place today स्वास्थ्य विभाग की महापौर ने ली बैठक, कहा- शहर में सफाई के साथ ही सफाई कर्मियों की सुरक्षा का भी रखें ध्यान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?