ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन टैंकर चालक रास्ते में भटका, देरी के कारण 7 मरीजों की चली गई जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑक्सीजन टैंकर चालक रास्ते में भटका, देरी के कारण 7 मरीजों की चली गई जान

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
आफत बना कोरोना: देश में ऑक्सीजन की किल्लत, लगातार बढ़ रही मांग, कीमत लगभग दोगुनी
आफत बना कोरोना: देश में ऑक्सीजन की किल्लत, लगातार बढ़ रही मांग, कीमत लगभग दोगुनी
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद कई लोगों में ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में मरीजों की मौत हो रही है। मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत से निपटने के लिए अस्पताल प्रबंधन से लेकर जिला प्रशासन व राज्य सरकार बड़े स्तर पर काम कर रही है। एक जिले व प्रदेश से दूसरे शहरों व राज्यों तक ऑक्सीजन टैंकर पहुंचाने का काम तेजी से जारी है। हालांकि, फिर भी ऑक्सीजन के इंतजार में कोरोना से जंग लड़ते-लड़ते अस्पतालों में मरीज दम तोड़ दे रहे हैं। हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब मेडिकल ऑक्सीजन की नई खेप लाने निकला ड्राइवर रास्ता भटक गया और उसके इंतजार में सात मरीजों ने दम तोड़ दिया।

सही समय पर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल नहीं पहुंच सका ड्राइवर
दरअसल, ये घटना हैदराबाद के सरकारी अस्पताल किंग कोटी की है। अस्पताल में रविवार (9 मई) को मेडिकल ऑक्सीजन की कमी होने लगी थी। मेडिकल ऑक्सीजन की नई खेप लेकर एक टैंकर चालक अस्पताल आ रहा था, लेकिन वह रास्ता भटक गया। इधर, अस्पताल में सभी ड्राइवर के इंतजार में थे। हॉस्पिटल प्रशासन, मरीज व उनके परिजन ऑक्सीजन आने में हो रही देरी से बेचैन हो रहे थे। धीरे-धीरे आईसीयू में ऑक्सीजन सप्लाई का प्रेशर कम होने लगा। मरीजों को सांस लेने में मुश्किल होने लगी। थोड़ी ही देर में ऑक्सीजन का सप्लाई लेवल खतरे से नीचे चला गया। ड्राइवर सही समय पर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल नहीं पहुंच सका और देखते ही देखते सात मरीजों की मौत हो गई।

उठ रहे सवाल
जानकारी के मुताबिक अस्पताल के ऑक्सीजन टैंक में दोपहर से ही ऑक्सीजन का प्रेशर कम दिखा रहा था। अस्पताल के अधिकारियों ने तुरंत टैंक को भरने का निर्देश दिया, लेकिन ऑक्सीजन टैंकर लेकर आ रहा ड्राइवर रास्ते में भटक गया। हैदराबाद के नायारणगुड़ा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद टैंकर को खोज निकाला, लेकिन जब तक टैंकर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल पहुंचता तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ऑक्सीजन टैंकर लेकर 12 घंटे देरी से अस्पताल पहुंचा। इस घटना पर अस्पताल प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। कुछ लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि ऑक्सीजन लेकर आ रहे टैंकर को ग्रीन कॉरिडोर क्यों नहीं मुहैया कराया गया।

‘इंकलाब शहीदों की शाम’ का आयोजन कल, रैपरिया बालम गाएंगे शहादत की गाथा
अफगानिस्तान से भारत पहुंचा 110 सिखों का समूह, गुरु ग्रंथ साहिब भी लाया साथ…
आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है – भूपेश बघेल
अपनी व्यस्त शूटिंग से छुट्टी लेकर बंगला साहिब पहुंची संदीपा धर, चखा गोलगप्पे का स्वाद
CG Breaking : बैंक लोन दिलाने के नाम किसान से ठगी, बदमाशों ने खाते से पार किए रुपए, तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक कोरोना संक्रमण से रोकथाम के लिए महिला समूह कर रही सराहनीय कार्य… वैक्सीनेशन के प्रति कर रही लोगों को जागरूक
Next Article मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी मां की ममता पर भारी कर्तव्यपरायणता… सेवा की खातिर दुधमुंहे बच्चे को रखा अपने से दूर… अंबेडकर अस्पताल की कोरोना योद्धा अंजनी पाटले की कहानी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?