ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा-विराट कोहली के न होने पर कौन संभालेगा टीम की कप्तानी? ये तीन नाम रेस में सबसे आगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा-विराट कोहली के न होने पर कौन संभालेगा टीम की कप्तानी? ये तीन नाम रेस में सबसे आगे

By @dmin
Published: May 10, 2021
Share
श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा-विराट कोहली के न होने पर कौन संभालेगा टीम की कप्तानी? ये तीन नाम रेस में सबसे आगे
श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा-विराट कोहली के न होने पर कौन संभालेगा टीम की कप्तानी? ये तीन नाम रेस में सबसे आगे
SHARE

स्पोर्ट्स डेस्क (एजेेंसी)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली ने रविवार को इस बात का ऐलान कर दिया है कि टीम इंडिया जुलाई के महीने में वनडे और टी-20 सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। टीम इस दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। गांगुली ने बताया कि इस दौरे पर जाने वाली टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे, क्योंकि इस समय दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे होंगे। दोनों खिलाडिय़ों की गैरमौजूदगी में अब हर किसी के मन में यह सवाल है कि टीम की कमान कौन संभालेगा। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उन खिलाडिय़ों पर, जिन्हें इस दौरे के लिए टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।

शिखर धवन: इस दौरे पर भारतीय कप्तान बनने की रेस में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का नाम सबसे ऊपर है। धवन को 2018 में एशिया कप के दौरान टीम का उपकप्तान चुना गया था। हालांकि धवन को पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में लिमिटेड ओवर सीरीज में उतनी प्राथमिकता नहीं मिली। टीम के अनुभवी खिलाडिय़ों में से एक धवन का बल्ला आईपीएल 2021 में भी जमकर बोला है। उन्होंने टूर्नामेंट के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने से पहले आठ मैचो में लगभग 55 की औसत से सर्वाधिक 380 रन बनाए। धवन ने इस दौरान साथी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के संग मिलकर कई बार टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई और मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

केएल राहुल: पिछले आईपीएल सीजन में अपनी बल्लेबाजी से सबको अपना दीवाना बनाने वाले पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल भी श्रीलंका दौरे के लिए कप्तान बनाए जा सकते हैं। पिछले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को ही लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान चुना गया था। उन्हें यह इनाम आईपीएल 2020 में ऑरेंज कैप हासिल करने पर मिला था। राहुल का बल्ला इस आईपीएल सीजन में भी जमकर बोला है। उन्होंने टूर्नामेंट स्थगित होने से पहले 7 मैचों में लगभग 67 की औसत से 331 रन बनाए।

भुवनेश्वर कुमार: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम उन प्रमुख खिलाडिय़ों में शामिल रहा, जिन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय टीम में नहीं चुना गया। उनके टीम में न लिए जाने पर कई दिग्गज खिलाडिय़ों ने बीसीसीआई पर सवाल भी उठाए। भुवनेश्वर आईपीएल में केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कुछ मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं। भुवनेश्वर ने अब तक अपने इंटरनेशनल लिमिटेड ओवर क्रिकेट करियर में 164 विकेट झटके हैं।

आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री बघेल ने की चर्चा, कहा- शांति और विकास के लिए आदिवासियों को सक्षम बनाना जरूरी, साथ दे समाज
विधायक देवेंद्र ने की पहल, सेक्टर 1 के घरों और गलियों में नहीं भरेगा पानी…. करीब डेढ किलोमीटर लंबा बनाया जा रहा नाला, हो रहा पुलिस निर्माण
तालाबों को सहेजने व सौंदर्यीकरण की तैयारी-सीएम बघेल ने कहा, रायपुर का ऐतिहासिक बूढ़ा तालाब बनेगा शहर के आकर्षण का केन्द्र
भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- हमारे लिए राष्ट्र सर्वोपरी, दलित आदिवासी भाजपा की ढाल
कोरोना ब्लास्ट: दुर्ग में फिर मिले 996 नए केस…. प्रदेश भर में मिले 4617 नए मरीज….. 25 की हुई मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुलिस कर्मियों व पत्रकारों को भिलाई चेम्बर ने बांटा सुरक्षा किट…. फेस मास्क व सेनेटाइजर देकर की सुरक्षित रहने की अपील पुलिस कर्मियों व पत्रकारों को भिलाई चेम्बर ने बांटा सुरक्षा किट…. फेस मास्क व सेनेटाइजर देकर की सुरक्षित रहने की अपील
Next Article प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी को 15 दिन रखा, आक्सीजन सपोर्ट भी दिया, अब पूरी तरह स्वस्थ…. जिला अस्पताल के एसएनसीयू में हुआ इलाज प्रिमैच्योर कोविड पाजिटिव बेबी को 15 दिन रखा, आक्सीजन सपोर्ट भी दिया, अब पूरी तरह स्वस्थ…. जिला अस्पताल के एसएनसीयू में हुआ इलाज

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?