ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साहू समाज का मंच और शेड़ निर्माण की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मेयर ने किया भूमिपूजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

साहू समाज का मंच और शेड़ निर्माण की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, मेयर ने किया भूमिपूजन

By @dmin
Published: January 10, 2021
Share
The year-old demand for the construction of the platform
The year-old demand for the construction of the platform
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई के महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 6 साहू समाज की मांग पर जल्द ही मंच और शेड का निर्माण किया जाएगा। साहू समाज के इसवर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई। महापौर देवेंद्र यादव के मुख्यआथित्य में रविवार को साहू समाज के लिए मंच और शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। करीब 11 लाख की लागत से मंच और शेड का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में सबसे पहले महापौर देवेंद्र यादव ने भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रणाम किया और सब के सुख शांति की प्रार्थना की
क्षेत्रीय साहू मित्र सभा सेक्टर-6 इकाई का पारिवारिक मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन 10 जनवरी को गीता भवन राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव रहे। अध्यक्षता साहू मित्र सभा भिलाई नगर के अध्यक्ष हरिद्वारिका साहू ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित महापौर श्री यादव ने कहा कि साहू समाज के आर्शीवाद और प्रेम हमेंशा मुझे मिलता रहा है। हम समाज के हमेशा आभारी रहेंगे। समाज के बिना हम कुछ भी नहीं है। समाज को जोडऩे और सशक्त बनाने के लिए, समाजिक कार्यक्रम आदि जब भी समाज ने हमें सेवा करने का अवसर प्रदान किया। तब-तब हमने अपने पूरी निष्ठा और इमानदारी से काम किया। आज यहां आप सभी प्रभुत्वजनों के हाथों से मंच और शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर निर्माण पूरा किया जाएगा। समाज के लोगों से मैं मिलते रहता हूं। कुछ समय पहले आप सब ने मुझे एक जिम्मेदारी दी थी जिसे पूरा करने का प्रयास कर रहा हूं। इसके अलावा साहू समाज सेक्टर 5 भवन में चैन फैंसिंग, मंच आदि का कार्य पूरा किया गया है। सेक्टर 2, सेक्टर 6 में जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इसके अलाव खुर्सीपार में भी समाजिक भवन आदि के लिए जगह का चयन कर भूमिपूजन किया गया है। मेयर देवेंद्र यादव ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है जो मैं समाज के कुछ काम आ सका। इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश्वर साहू ने बताया कि सुबह 10 बजे से विभिन्न खेल व मनोरंजक स्पर्धाएं भी की गई। बच्चे खेल में व महिलाएं और युवतियां रंगोली, म्युजिकल बॉल पॉसिंग और गुलदस्ता सजाओ स्पर्धा में हिस्सा ली। इसके लिए बच्चों का कक्षावार अलग-अलग वर्ग समूह रखा गया है। स्नेहभोज के बाद दोपहर 2 बजे से मंचीय कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजित हुआ। शक्षिण, खेलकूद एवं अन्य विधाओं में समाज का मान बढऩे वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। बीएसपी के अफसर ज्ञानेंद्र साहू व धर्मेंद्र साहू विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों के हाथों से समाज के होनहार बच्चों का सम्मान किया गया है।

जल जीवन मिशन: राज्य में अब तक 13 लाख से अधिक घरेलू नल कनेक्शन लगाए गये
विधायक शिवरतन शर्मा का पंचायत सचिव को फटकार लगाते आडियों वायरल: स्वयं विधायक ने बताया क्या है सच्चाई
राज्य सरकार के कुशल प्रबंधन से कस्टम मिलिंग के लिए 101 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उठाव
इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि
Big Political News: सियासत: कांग्रेस के बारे में ये क्या बोल गए भाजपा अध्यक्ष, लगाए और भी गंभीर आरोप, जाने और क्या-क्या कहा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CM Baghel's gift to Bijapur Announcement of Kutru and Gangalur as Tehsils बीजापुर जिले को सीएम बघेल की सौगात…. कुटरू और गंगालूर को तहसील बनाने की घोषणा…. कोदो-कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन होगा मूल्य घोषित
Next Article Prime Minister Modi said at the school education conference टीकाकरण अभियान से पहले आज पीएम मोदी मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे बैठक

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?