ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निरंतर हो रहा सैनिटाइजिंग…. घर, सार्वजनिक क्षेत्र व आवाजाही वाले स्थानों को प्रतिदिन किया जा रहा सेनेटाइज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निरंतर हो रहा सैनिटाइजिंग…. घर, सार्वजनिक क्षेत्र व आवाजाही वाले स्थानों को प्रतिदिन किया जा रहा सेनेटाइज

By @dmin
Published: May 6, 2021
Share
Constant sanitizing to prevent corona infection…. Daily sanitation is being done to houses, public areas and places of movement
Constant sanitizing to prevent corona infection…. Daily sanitation is being done to houses, public areas and places of movement
SHARE

भिलाई। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सैनिटाइजिंग का कार्य निरंतर जारी है, निगम के स्वास्थ्य विभाग का अमला सैनेटाइज का कार्य सभी क्षेत्रों में कर रहे है। कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम हेतु निगम प्रशासन आमजन से अपील कर रही है कि लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से घर से न निकले। संक्रमण मुक्त रखने के लिए सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल का छिड़काव किया जा रहा है ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। सभी जोन के टीम कोरोना पॉजीटीव वाले मरीज के घर व आस पड़ोस में सघन स्तर पर सेनेटाइज कर रहे है। भीतरी गलियों तथा सार्वजनिक स्थानों पर सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल से सेनेटाइज कर संक्रमण की रोकथाम में जुटे हुए है। निगम क्षेत्र में सेनेटाइज कार्य को लेकर अधिकारी मॉनिटरिंग करते हुए फीडबैक ले रहे है।
भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी के निर्देशानुसार कोरोना पॉजीटीव वाले मरीजों व आस-पास घरों तथा होम आईसोलेशन वाले मरीजों के घरों को सेनेटाइज किया जा रहा है। सभी जोन के स्वास्थ्य विभाग की टीम अपने अपने क्षेत्र के वार्डों में सोडियम हाइपोक्लोराइट के घोल से सार्वजनिक स्थानों, अस्पताल, वैक्सीनेशन सेंटर, मुक्तिधाम, कोरोना जांच केन्द्र सहित लोगों की आवाजाही वाले स्थानों तथा घरों के खिड़की, दरवाजे को सेनेटाइज कर रहे है। सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग का अमला सोडियम हाइपोक्लोराइड के घोल से सेनेटाइज करने के कार्य में जुट रहे है। जिन स्थानों या भीतरी गलियों पर बड़ी वाहन नहीं जा पाती वहां कर्मचारी हैण्डस्प्रे के माध्यम से बार बार छूए जाने वाले स्थानों व सामानों को सेनेटाइज कर रहे है। जोन स्वास्थ्य अधिकारी स्वंय अपनी मौजूदगी में सेनेटाइज कार्य को संपादित करा रहे है तथा जोन आयुक्त प्रतिदिन सेनेटाइज कार्य का फीडबैक ले रहे है। निगम क्षेत्र के सभी शासकीय संस्थानों को प्रतिदिन सुबह सघन रूप से सेनेटाइज कर संक्रमण की रोकथाम करने का प्रयास किया जा रहा है।
इन स्थानों पर किया गया सेनेटाइज
बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए टोटल लॉकडाउन में भी निगम सेनेटाइज कार्य में जुटा हुआ है। सभी आवश्यक सेवा वाले स्थान, होम आईसोलेशन वाले घर, कोरोना पॉजीटीव वाले घर, सभी स्वास्थ्य केन्द्र, कोरोना जांच केन्द्र, सभी वैक्सीनेशन सेंटर, निगम के मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय, चर्च लाइन के आस पास, वार्ड 17 वृन्दानगर के आस पास, अर्जुननगर, वार्ड 19 बुद्धविहार, वार्ड 69 हुडको में एमआईजी 377 से 398 तक, एमआईजी 435 से 456 तक हुडको क्षेत्र में ही एमआईजी 200 से 350 तक तथा एचआईजी के विभिन्न क्वार्टर को भी सेनेटाइज, वार्ड 70 का बाल उद्यान को, वार्ड 04 राधिकानगर एवं गणेश मंदिर के आस पास सेनेटाइज, प्रियदर्शनी परिसर और मूकबधिक स्कूल के आस पास, वार्ड 70 गुरूद्वारा के पीछे आदि स्थानों पर सोडियम हाईपोक्लोराईड के घोल का छिड़काव किया गया।

तस्वीर खुद गवाह कि लिफ्ट में खराबी थी, फिर भी…शहर के सबसे बड़े बिल्डर को बचाने की हो रही कोशिश
क्या आपको पता है हाथ से खाना खाने के ये फायदे…
किसान सम्मान निधि योजना के तहत जीपीएम जिले के 29 हजार 840 किसानों के खाते में अंतरित हुए 5.97 करोड़ रूपये
तेजस्वी यादव का नोट बांटने वाला वीडियो वायरल, आरजेडी बोली- गरीबों की मदद करने में क्या बुराई? देखें वीडियो
आचार संहिता लगते ही दुर्ग से पकड़ाया एक करोड़ कैश, अंजोरा में जांच के दौरान कार की डिक्की में मिले रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bengaluru institution presented 40 oxygen concentrators to Bastar district administration बेंगलुरू की संस्था ने बस्तर जिला प्रशासन को भेंट की 40 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर…. महारानी अस्पताल सहित धरमपुरा, बकावंड एवं बेसोली के कोविड केयर सेंटर को कराए जाएंगे
Next Article Medical stores operated without license, fined three to fifteen thousand बिना अनुज्ञप्ति के मेडिकल स्टोर्स संचालित, तीन से पंद्रह हजार जुर्माना… चिकन दुकान संचालक को फटकार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?