ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना वायरस का खात्मा करने भिलाई निगम की बैठक में बनी रणनीति…. घर-घर सर्वे के साथ ही, हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन पर रहेगी विशेष नजर…. ज्यादा केस वाले क्षेत्र बनेंगे कंटेनमेंट जोन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना वायरस का खात्मा करने भिलाई निगम की बैठक में बनी रणनीति…. घर-घर सर्वे के साथ ही, हॉटस्पॉट, कंटेनमेंट जोन पर रहेगी विशेष नजर…. ज्यादा केस वाले क्षेत्र बनेंगे कंटेनमेंट जोन

By @dmin
Published: May 4, 2021
Share
Strategy made in Bhilai Corporation meeting to eradicate the corona virus
Strategy made in Bhilai Corporation meeting to eradicate the corona virus
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में कोरोना वायरस का खात्मा करने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्ण रणनीति बनाकर कोरोना वायरस का भिलाई से खात्मा किए जाने पर चर्चा हुई! कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा ने निगम के जोन आयुक्त एवं अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में कहा कि भिलाई मे हमें कोरोना वायरस की पूर्णत: रोकथाम के लिए छोटे-छोटे पहलुओं को लेकर कार्य करने की आवश्यकता है! घर-घर सर्वे के साथ ही हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्र पर विशेष रूप से निगरानी रखी जानी होगी। इन घरों में लक्षण वाले व्यक्तियों की पहचान करना महत्वपूर्ण कार्य है, लक्षण का पता लगते ही उनका कोविड टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं साथ ही उन्हें इस आधार पर एहतियातन दवाई भी उपलब्ध कराने कहा गया है।
कोविड टेस्ट के लिए प्रत्येक जोन क्षेत्र के लिए मोबाइल टीम प्रदाय की जाएगी ताकि सर्वे के दौरान लक्षण वाले व्यक्तियों का सेंपलिंग लिया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि जिन भी घरों में केस निकल रहे हैं उनके आसपास के घरों के व्यक्तियों का सघन सर्वे किया जाए। पॉजिटिव मरीजों एवं व्यक्तियों के प्राइमरी कांटेक्ट की टेस्टिंग भी बेहद आवश्यक है। इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य स्प्रेडिंग को रोकना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए हर छोटे-छोटे प्रयास वर्तमान दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण है।
सर्वे टीम को मिलेगी पल्स ऑक्सीमीटर, लक्षण वाले व्यक्तियों की ऑन स्पॉट हो सकेगी जांच डिप्टी कलेक्टर प्रियंका वर्मा के निर्देश पर निगम के सर्वे टीम को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल प्रबंधन को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। इसके होने से लक्षण वाले व्यक्तियों का ऑन स्पॉट पल्स एवं ऑक्सीजन लेवल चेक किया जा सकेगा और इस आधार पर उन्हें चिकित्सीय सलाह के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही टीम के पास कोविड जांच के लिए मोबाइल टीम होने से स्पॉट पर ही लक्षण वाले व्यक्तियों का कोरोना जांच किया जा सकेगा, टीम के पास दवाइयां भी उपलब्ध होंगी जिससे लक्षण युक्त व्यक्तियों को उनके रिपोर्ट के इंतजार पर दवाइयां उपलब्ध कराई जा सकेंगी। वही मास्क और सोशल डिस्टेंस तथा हाथों को संक्रमण मुक्त रखने सैनिटाइजर का उपयोग तथा कोविड गाइडलाइन के तहत जागरूकता अभियान प्रसारित किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, प्रीति सिंह एवं सुनील अग्रहरि, डॉक्टर जामगेड़े, सहायक राजस्व अधिकारी जावेद अली, सीपीएम तुषार वर्मा इत्यादि मौजूद रहे।

आयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, मंदिर निर्माण की देखी प्रगति
बेकाबू हो रहा डेंगू : नहीं थम रही रफ्तार, मरीजों का आंकड़ा 500 के पार
दिल्ली में भी मिला कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति, भारत में अब इस स्वरूप के पांच केस
चिंता: देश की 40 करोड़ आबादी को अब भी कोरोना से खतरा, केवल दो तिहाई लोगों में वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी
बर्फीली हवाओं से उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, दिल्ली से पंजाब तक कांप रहे लोग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article BJP से मुकाबले को बंगाल में महागठबंधन? TMC का कांग्रेस-लेफ्ट को न्योता ममता बनर्जी की उम्मीदों को बड़ा झटका, नंदीग्राम से शुभेंदु ही जीत के ‘अधिकारी’, आरओ को दी गई सुरक्षा
Next Article जानवरों में फैला कोरोना : हैदराबाद के चिडिय़ाघर में 8 शेर हुए संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट जानवरों में फैला कोरोना : हैदराबाद के चिडिय़ाघर में 8 शेर हुए संक्रमित, सभी को किया गया आइसोलेट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?