ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10 वीं के रिजल्ट…. छात्रों को अंक देने बोर्ड ने बनाई है यह खास स्कीम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सीबीएसई 20 जून तक घोषित करेगा 10 वीं के रिजल्ट…. छात्रों को अंक देने बोर्ड ने बनाई है यह खास स्कीम

By @dmin
Published: May 2, 2021
Share
CBSE deferred decision on 12th examinations, Center asked for two days
CBSE deferred decision on 12th examinations, Center asked for two days
SHARE

नईदिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 20 जून तक घोषित करेगा। बोर्ड ने दसवीं के रिजल्ट को घोषित करने के लिए नई स्कीम तैयार की है। इस नई स्कीम के तहत ही दसवीं के छात्रों को इस साल पास किया जाएगा। बोर्ड नई स्कीम के तहत ही छात्रों को नंबर देगा और दसवीं कक्षा में पास करेगा। बोर्ड की तरफ से यह जानकारी अधिसूचना के जरिए दी गई है।
बता दें कि इस साल कोरोना की वजह से बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा रद्द कर दी थी। इस साल कोरोना वायरस की वजह से दसवीं कक्षा के छात्रों को इंटरनल असेसमेंट के जरिए पास किया जाएगा। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर 10वीं बोर्ड के लिए अंक तय करने की नीति घोषित की है। 
सीबीएसई की स्कीम के तहत कुल 100 नंबरों को 20 नंबर और 80 नंबर में बांटा गया है। स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए किए गए इंटरनल मार्किंग के आधार पर 20 नंबर दिए जाएंगे। बाकी 80 नंबर छात्रों को स्कूलों द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर दिए जाएंगे। 80 नंबरों में से 10 नंबर पीरियोडिक/यूनिट टेस्ट और 30 नंबर अर्धवार्षिक और 40 नंबर प्री-बोर्ड के आधार पर मिलेंगे। यह नई मार्किंग पॉलिसी छात्रों द्वारा चुने गए 5 मुख्य विषयों के स्कोर की गणना के लिए है। अगर किसी छात्र ने छह या उससे ज्यादा विषयों के लिए पंजीकरण किया है तो उसके छठवें विषय के लिए स्कोर की गणना अधिकतम प्राप्त नंबरों में से सबसे ज्यादा 3 नंबरों के औसत नंबरों के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि जो विद्यार्थी मार्किंग के बाद भी पास नहीं होंगे तो उनको ग्रेस माक्र्स दिए जाएंगे। अगर विद्यार्थी ग्रेस नंबरों के बाद भी फेल होते हैं तो उनको फिर से परीक्षा देने का मौका मिलेगा।  
बोर्ड ने स्कूलों को नतीजों को अंतिम रूप देने के लिए प्रिंसिपल और 7 शिक्षकों वाली एक परिणाम समिति बनाने के लिए कहा है। जिसमें गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और दो भाषाओं के शिक्षक होने चाहिए। पड़ोसी स्कूलों के 2 शिक्षकों को समिति के बाहरी सदस्यों के रूप में चुना जाएगा। सभी स्कूलों को अपने रिजल्ट से जुड़ी प्रक्रिया ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। स्कूलों से 25 मई तक रिजल्ट को फाइनल करने के लिए कहा गया है। बोर्ड के पास सभी स्कूल 5 जून तक रिजल्ट जमा करा देंगे।

शादी इस्तेमाल करो और फेंक दो जैसी हो गई है, पढ़े रिश्तों पर कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा
भिलाई निगम क्षे़त्र के वार्डों में आज से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू… सभी वार्डों में लगेंगे शिविर…शत-प्रतिशत पूरा करने में दे सहयोग
संपत्ति विवाद : खैरागढ़ का कमल विलास पैलेस सील, राजपरिवार के सदस्यों और नौकरों को प्रशासन ने बाहर निकाला
महिला दिवस पर सरकार का तोहफा : 100 रुपए सस्ता हुआ घरेलू गैस सिलेंडर, पीएम मोदी ने किया एलान
रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथी लाइन की कनेक्टिविटी, 14 दिन रद्द रहेगी गीतांजलि एक्सप्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में आवारा पशुओं की सुध ली ओडि़शा सरकार ने… आवरा पशुओं की भूख मिटाने सीएम ने जारी किया 60 लाख का फंड कोरोना से बेहाल ओडिशा में 14 दिन का लॉकडाउन, 5 मई से 19 मई तक लागू रहेंगी पाबंदियां
Next Article गुरु नानक अस्पताल में सौ से ज्यादा बेड खाली, मगर रेफरल मंजूरी जरूरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?