ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना की काट: सीरम के सीईओ पूनावाला बोले- तेज हुआ टीके बनाने का काम… जल्द देखने को मिलेंगे इसके फायदे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना की काट: सीरम के सीईओ पूनावाला बोले- तेज हुआ टीके बनाने का काम… जल्द देखने को मिलेंगे इसके फायदे

By @dmin
Published: May 2, 2021
Share
Corona's bite: Serum CEO Poonawala said - the work of making vaccines intensified… soon to see its benefits
Corona's bite: Serum CEO Poonawala said - the work of making vaccines intensified… soon to see its benefits
SHARE

नई दिल्ली। सीरम संस्थान के सीईओ अदार पूनावाला एक बार फिर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि पुणे में सीरम संस्थान ने कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ा दिया है। टीके के उत्पादन में आई तेजी का असर जल्द ही देखने को मिलेगा और जब वह स्वदेश लौटेंगे तो इसकी समीक्षा की जाएगी। पूनावाला ने शनिवार देर रात एक ट्वीट कर कहा कि ब्रिटेन में अपने सभी साझेदारों और शेयरधारकों के साथ शानदार बैठक हुई। इस बीच यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पुणे में कोविशील्ड का उत्पादन पूरे जोर से चल रहा है। कुछ दिनों में लौटने पर मैं काम की समीक्षा करने के लिए उत्साहित हूं।
बता दें कि इससे पहले पूनावाला ने देश में कोरोना की दूसरी लहर के कारण टीके की मांग बढऩे पर उत्पादन बढ़ाने को लेकर दबाव बनाए जाने की बात कही थी। उन्होंने यहां तक कहा था कि कुछ प्रभावशाली लोग टीके उपलब्ध कराने के लिए उन पर दबाव बना रहे हैं साथ ही उन्हें धमकी भरे फोन कॉल आ रहे हैं। पिछले दिनों धमकी भरे फोन कॉल की शिकायत के बाद गृह मंत्रालय ने पूनावाला को वाय श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई थी।
पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में हैं पूनावाला
बता दें कि सीआईआई भारत में ऑक्सफोर्ड/ एस्ट्राजेनका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन कर रही है। पूनावाला ने कहा है कि टीके का उत्पादन बढ़ाने के इसी दबाव के चलते ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन आ गए हैं। भारत सरकार के अधिकारियों के अनुसार पूनावाला को संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा दी गई। देश में किसी भी जगह उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान उनकी सुरक्षा में होंगे। इनमें 4-5 कमांडो होंगे।

कृषि कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे किसान, पीएम मोदी ने लोगों से की खास अपील
वेयरहाउसिंग कर्मचारियों को माना जाए फ्रंटलाइन वर्कर… विधायक व छत्तीसगढ़ वेयर हाउस के अध्यक्ष अरुण वोरा ने केन्द्रीय खाद्यमंत्री को पत्र लिख रखी मांग
रायपुर साहित्य उत्सव–2026 : पुरखौती मुक्तांगन में 23 से 25 जनवरी तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन
बस्तर संभाग में दो लघु वनोपजों आधारित प्रसस्करण इकाईयां होंगीं स्थापित… उत्पादों का विदेश में किया जाएगा निर्यात
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मुहैया कराई जाएंगी चिकित्सा सुविधाएं…. भिलाई निगम क्षेत्र में 10 अक्टूबर से लगेंगे शिविर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नंदीग्राम का संग्राम: ममता बेनर्जी को झटका… दो राउंड की गिनती में भाजपा के सुवेंदु अधिकारी ने 7287 वोटों से बनाई बढ़त, ममता बनर्जी पिछड़ीं
Next Article छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस छत्तीसगढ़ में कोरोना के 15902 नए केस…. 229 लोगों की मौत… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 21 हजार के पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?