ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को थोड़ी राहत, छत्तीसगढ़ से कल पहुंचेंगे 4 टैंकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही दिल्ली को थोड़ी राहत, छत्तीसगढ़ से कल पहुंचेंगे 4 टैंकर

By @dmin
Published: April 25, 2021
Share
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को मांग से ज्यादा ऑक्सीजन तो दिल्ली को कम क्यों?
दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को मांग से ज्यादा ऑक्सीजन तो दिल्ली को कम क्यों?
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देश की राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। कई अस्पतालों में पिछले कुछ दिनों में लगातार ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है। कुछ अस्पतालों को तो अपने यहां भर्ती मरीजों की जान बचाने के लिए हाई कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ गया। इन सबके बीच ऑक्सीजन पर कुछ राहत देने वाली खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ से ट्रेन के जरिए से चार ऑक्सीजन के टैंकर्स सोमवार को दिल्ली पहुंच सकते हैं। रेलवे मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी है। ऑक्सीजन की कमी की वजह से दिल्ली के कुछ अस्पतालों में कई मरीजों की जान तक जा चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बीते दिनों हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए चलाने की अपील की थी। केजरीवाल ने कहा था कि कई जगह के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई जा रही है, दिल्ली के लिए भी शुरू होनी चाहिए। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया, ‘छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित जिंदल स्टील वर्कस से दिल्ली कैंट के लिए आज रात चार टैंकरों के साथ एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन चलेगी। इसमें तकरीबन 70 मैट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन होगी। उन्होंने आगे बताया कि मुझे जानकारी दी गई है कि टैंकर ट्रेन पर लोड किए जा रहे हैं। रेलवे ने पहले ही ट्रेन मुहैया करवा दी है जोकि पूरी तरह से तैयार है। जैसे ही ऑक्सीजन टैंकरों को लोड कर दिया जाएगा, तुरंत ही ट्रेन दिल्ली के लिए चल देगी।

ऑक्सीजन पर नजर रखने को बनाया गया पोर्टल
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता पर नजर रखने के लिए एक पोर्टल बनाया गया है और फैसला किया गया है कि उत्पादक, आपूर्तिकर्ता तथा अस्पताल हर दो घंटे पर आपूर्ति और उपभोग जानकारी को अपडेट करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा प्रति दिन 10 टन और बढ़ा दिया है जिससे उम्मीद है कि ऑक्सीजन को लेकर अव्यवस्थित स्थिति कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी। केजरीवाल ने कहा, ‘केंद्र सरकार ने दिल्ली का (ऑक्सीजन) कोटा प्रतिदिन 480 टन से बढ़ाकर 490 टन कर दिया है। लेकिन हमें अभी पूरा कोटा नहीं मिला है। फिलहाल, हमें रोजाना 330-335 टन की आपूर्ति मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को केंद्र से बहुत समर्थन मिल रहा है और दोनों ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए उचित तरीके से समन्वय कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ ग्रोथ एंड स्टेबिलिटी फंड विधेयक 2025 विधानसभा में पारित, वित्तीय स्थिरता और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : शुरू हुई मतगणना, पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे…. दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
छत्तीसगढ़ में कोरोना: कुल संक्रमितों की संख्या 84 हजार के पार… पिछले 24 घंटों में सामने आए 2617 नए मामले
धांधली का आरोप: वन सेवा भर्ती प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की रोक, प्रशासन को नोटिस जारी; मांगा जवाब
बंजर जमीन पर उम्मीदों के अंकुर: मनरेगा ने 34 एकड़ रकबे को एक फसली से द्विफसली खेतों में बदला…. आदिवासी किसानों के खेतों में पहली बार लहलहाई गेहूं की फसल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सख्ती: सरकार ने सोशल मीडिया से हटवाए 100 पोस्ट, बोली- कोरोना पर दे रहे थे झूठी जानकारी सख्ती: सरकार ने सोशल मीडिया से हटवाए 100 पोस्ट, बोली- कोरोना पर दे रहे थे झूठी जानकारी
Next Article Big decision of Yogi government before cabinet expansion सरकारी अस्पताल में नहीं मिल रहा बेड तो निजी में कराएं इलाज, सरकार वहन करेगी उपचार का खर्चा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?