ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आरएसएस ने बनाया 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर, रहने-खाने व दवाओं का इंतजाम निशुल्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

आरएसएस ने बनाया 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर, रहने-खाने व दवाओं का इंतजाम निशुल्क

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
SHARE

गोरखपुर (एजेंसी)। कोरोना संक्रमण की कठिन चुनौती के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की महानगर इकाई ने 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर बनाया है। जिन कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेशन में किसी तरह की दिक्कत है वह भाऊराव देवरस छात्रावास बिलंदपुर सूरजकुंड स्थित आरएसएस के सेंटर पर जाकर रह सकते हैं। मरीजों के खाने, रहने का इंतजाम संघ की तरफ से निशुल्क किया जाएगा। रोजाना व्यायाम कराके जल्द ही स्वस्थ बनाने का प्रयास भी होगा।
आरएसएस गोरक्ष प्रांत के आइसोलेशन सेंटर का उद्घाटन शुक्रवार को प्रांत प्रचारक सुभाष ने किया। प्रांत प्रचारक ने कहा कि यह सेंटर कोरोना के सामान्य मरीजों के लिए बनाया गया है। अच्छा रिस्पांस मिला तो आइसोलेशन के बेड और बढ़ाए जा सकते हैं। संघ सेवा परमो धमर्: के भाव से आरएसएस हर आपदा से उबरने का हर संभव प्रयास करता है। देश भर में जगह-जगह सेवा कार्य शुरू हो चुके हैं।
संकल्प-सेवा-समर्पण भाव ही संघ है। इसी भावना के साथ यह आइसोलेशन सेंटर शुरू किया जा रहा है। आइसोलेशन सेंटर पर रहने वाले लोगों की सेवा स्वयंसेवक करेंगे। उन्हें दवाएं व भोजन भी निशुल्क दिया जाएगा। प्रांत संघचालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि मानव सेवा करना हमारा कर्तव्य है। यहां आने वाले मरीजों के साथ हम अपने सगे परिजनों जैसा व्यवहार करेंगे और उन्हें संघ क्या है, यह बताने का प्रयास करेंगे।

बिना लक्षण वाले मरीज रखे जाएंगे
प्रांत संघचालक व सेवा भारती के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आइसोलेशन सेंटर में ऐसे मरीजों को लिया जाएगा, जो कोरोना पॉजिटिव हैं। किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। ऑक्सीजन लेवल 95 तक होना चाहिए। मरीजों को योग, व्यायाम व संस्कार भी कराएंगे। समय-समय पर डॉक्टरों की टीमें उन्हें आकर परामर्श देगी।
दवाएं, जलपान व भोजन समय-समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर सह प्रांत प्रचारक अजय, प्रांत प्रचारक प्रमुख यशोदानंद, प्रांत संपर्क प्रमुख अरुण मल्ल, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र तिवारी, राजबिहारी विश्वकर्मा, डॉ. राजेश बरनवाल, विंध्याचल, दुर्गा राय, पुनीत पांडेय मौजूद रहे।
हेल्प डेस्क भी बनाई गई: मरीजों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई है। डॉ. राजेश श्रीवास्तव 93359 43114, विंध्याचल 9795473989, अरुण मल्ल 9389045050 और डॉ. राजेश बरनवाल 9889880001 को फोन करके मदद ली जा सकती है।

भिलाई के पत्रकार कमल शर्मा को इंटीग्रेटेड ग्लोबल यूनिवर्सिटी ने प्रदान की डॉक्टरेट की मानद उपाधि
कोरोना संक्रमित 21 वर्षीय युवती का 70 तक पहुंच गया था सैचुरेशन…. चंदूलाल चन्द्राकर कोविड केअर हॉस्पिटल में थीं एडमिट…. 28 दिन बाद पुरी तरह हुई स्वस्थ्य
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से अस्पताल में की मुलाकात
रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया तोता तस्कर, दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस से 105 तोते लेकर पहुंचा था रायपुर
जन अदालत लगाकर नक्सलियों ने दी ग्रामीण को मौत की सजा, बैनर बांधकर बताई हत्या की वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ
Next Article तनाव के बीच एलओसी पर दिखी उडऩे वाली संदिग्ध चीज, बीएसएफ सतर्क अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की गोलीबारी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?