ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली सरकार ने एक लाख से ज्यादा के खाते में डाले 5-5 हजार रुपये, कुल 2.10 लाख श्रमिकों को होगा लाभ

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
केजरीवाल का ऐलान, 2022 का यूपी विधानसभा चुनाव लड़ेगी आम आदमी पार्टी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना काल में बेरोजगारी से जूझ रहे दिल्ली के मजदूरों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। निर्माण कार्य पंजीकृत श्रमिकों को 5-5 हजार रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। कुल 2,10,684 निर्माण श्रमिकों को ये राशि प्रदान की जाएगी। दिल्ली सरकार ने पिछले दिनों निर्माण श्रमिकों के लिए 52.88 करोड़ रुपये जारी किए थे। दिल्ली सरकार के अधिकारियों के अनुसार सरकार की ओर से अबतक 1,05,750  श्रमिकों के बैंक खातों में 52.88 करोड़ रुपयों की सहायता राशि दी जा चुकी है, बाकी सभी को भी आने वाले दिनों में ये सहायता राशि भेज दी जाएगी।

इसके अलावा प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण कार्यो में लगे श्रमिकों की अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए दिल्ली के सभी जिलों के स्कूलों और कंस्ट्रक्शन साइट्स पर फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर भी शुरू किया गया है। इन डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों में करीब 7000 खाने के पैकेट बांटे गए हैं। दिल्ली सरकार अगले 2-3 दिनों में निर्माण श्रमिकों के लिए एक हेल्पलाइन जारी करेगी। जहां किसी भी निर्माण श्रमिक जो बोर्ड के साथ पंजीकृत है या नहीं भी है उन्हें फूड डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों, बेड की उपलब्धता, दवाओं और किसी भी अन्य समस्या के बारे में पर्याप्त जानकारी दी जाएगी।
दिल्ली सरकार ने कोरोना संकट के समय में प्रवासी, दिहाड़ी और निर्माण श्रमिकों के लिए यह पहल की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रमिकों और प्रवासियों से अपील की है कि वो दिल्ली न छोड़े क्योंकि दिल्ली सरकार उनके लिए सभी प्रकार की सहायता सुनिश्चित कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संख्या करीब 55 हजार थी, इन्हें पिछले वर्ष भी लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार की तरफ से 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई थी। मेगा रेजिस्ट्रेशन ड्राइव चलाने के बाद बड़ी संख्या में श्रमिकों का पंजीकरण हुआ। दिल्ली में फिलहाल 1 लाख 72 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं।

दुर्ग पुलिस के हत्थे चढ़े जमताड़ा के शातिर, एक ने तो ठगी के रुपए से बनवा लिए तीन मकान… जानिए कैसे लगाते थे लोगों को चूना
श्रम दिवस पर होगा श्रमवीरों का सम्मान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों को देंगे 47 करोड़
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ पुलिस में थोक में तबादले, दुर्ग जिले के 6 टीआई दूसरे जिले में ट्रांसफर.. PHQ से आदेश जारी
कोरोना इफेक्ट: 6 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन, संक्रमण के लिहाज से जिला कलेक्टर लेंगे लॉकडाउन पर निर्णय
दुर्ग में मासूम की हत्या : सगे चाचा ने दुष्कर्म के बाद कर दी बच्ची की हत्या, कार में किया बंद… पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एम्स दिल्ली की टीम करेगी कुंभ मेले की निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए निर्देश दिल्ली में ऑक्सीजन संकट गहराया, AIIMS की इमरजेंसी में भी भर्ती बंद, कई अस्पताल कर रहे मरीजों की छुट्टी
Next Article आरएसएस ने बनाया 50 बेड का आइसोलेशन सेंटर, रहने-खाने व दवाओं का इंतजाम निशुल्क

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?