ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन

By @dmin
Published: April 24, 2021
Share
लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन
लखनऊ पहुंचा 60 हजार लीटर ऑक्सीजन, बोकारो से आई दूसरी स्पेशल ट्रेन
SHARE

लखनऊ (एजेंसी)। दूसरी ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन झारखंड के बोकारो से ऑक्सीजन टैंकर लेकर लखनऊ पहुंच गई है। कल बोकारो से ऑक्सीजन लेकर रेलवे की ऑक्सीजन एक्सप्रेस दोपहर रवाना हुई थी। ट्रेन से ऑक्सीजन के तीन टैंकर आने की बात कही गई थी ताकि 60 हजार लीटर लिक्विड ऑक्सीजन मिल सके। ट्रेन से लखनऊ में दो टैंकर उतारे गए। बताया जा रहा है कि इनमें से एक वाराणसी में उतारा गया है। इसके अलावा, शनिवार सुबह भी एक ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो भेजी गई है जिसमें वाराणसी से एक टैंकर लदेगा। यह ट्रेन सोमवार को वापस लौटेगी।

दरअसल राजधानी में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन का टोटा पैदा हो गया है, जिससे निजात दिलाने के लिए गुरुवार सुबह आठ बजे लखनऊ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस रवाना हुई थी, जो 18 घंटे बाद रात दो बजे बोकारो पहुंची थी। बोकारो आद्रा रेलवे मंडल प्रशासन के अंतर्गत आता है, जहां पहले से ही तैयारी की गई थी। रात में ही टैंकरों को  अनलोड कर उन्हें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) के प्लांट में भेजा गया। जिसके बाद शुक्रवार सुबह 11 बजे तक टैंकर ट्रेन पर लोड हो गए और दो बजे ट्रेन रवाना कर दी गई। 
बोकारो के एडीआरएम ने बताया कि के ऑक्सीजन एक्सप्रेस की ऊंचाई 4.5 मीटर है, इसलिए ओएचई को ध्यान में रखते हुए टैंकर रखे गए और ऑक्सीजन एक्सप्रेस को 60 किमी प्रतिं घंटे की गति से लखनऊ रवाना किया गया। साथ मे एक दर्जन से अधिक रेलकर्मियों को भी अगले स्टेशन तक साथ भेजा गया है। इसके बाद हर 300 किमी पर क्रू लॉबी में लोको पायलटों को बदला जाएगा। ऑक्सीजन एक्सप्रेस गया, दीन दयाल उपाध्याय नगर, वाराणसी और सुल्तानपुर के रास्ते लखनऊ के उतरेटिया पहुंचेगी, जहां से ट्रांसपोर्ट नगर आलमनगर बाईपास होकर लखनऊ की चारबाग़ साइडिंग पहुंचेगी। 

सुरक्षा के लिए जीआरपी
लखनऊ से रवाना हुई ऑक्सीजन एक्सप्रेस के साथ एक जीआरपी उपनिरीक्षक और दो कांस्टेबल का एस्कॉर्ट भी भेजा गया है। ताकि ऑक्सीजन को सुरक्षित लखनऊ लाया जा सके। इसके अलावा यूपी के साथ बिहार और झारखंड जीआरपी मुख्यालय को अलर्ट किया गया है। 
हर स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ थाने को अपने यहां से ऑक्सीजन एक्सप्रेस के सफलता से गुजर जाने की रिपोर्ट करना होगा। जबकि ग्रीन कॉरिडोर के लिये लखनऊ, वाराणसी, दीन दयाल उपाध्याय नगर और गया कंट्रोल रूम में कंट्रोलर बिठाए गए हैं। एसपी जीआरपी सौमित्र यादव ने बताया कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई के लिए उत्तर रेलवे को 20 करोड़ का भुगतान
प्रदेश सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर की ढुलाई के लिए उत्तर रेलवे को 20 करोड़ का भुगतान किया है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में ऑक्सीजन सिलेंडर की तेजी से आपूर्ति के लिए सरकार रेलवे का सहयोग ले रही है। मुख्य कोषाधिकारी जवाहर भवन स्वतंत्र कुमार ने बताया कि राहत आयुक्त की ओर से ऑक्सीजन टैंकरों को विभिन्न शहरों में पहुंचाने के लिए उत्तर रेलवे को 20 करोड़ रुपये जारी किये गए हैं, जिसका भुगतान कोषागार की ओर से तत्काल करा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड…. पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत
बाजार में रौनक: आज फिर 51 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, उच्चतम स्तर पर निफ्टी
किसानों और गरीबों के लिये बनी योजनाओं से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री रविन्द्र चौबे
shreekanchanpath 25 # 08 November 2024
कांग्रेस को झटका: प्रदेश के 11 कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पार्टी से चल रहे थे नाराज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CA Baghel wrote a letter to PM Modi: Demand to make Swami Vivekananda Airport an international airport सीए बघेल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने की रखी मांग, कहा- कार्गो हब की उपलब्धता से राज्य के विकास की क्षमता को मिलेगी और मजबूती
Next Article Fake Remeddivir was being made in Uttarakhand… Delhi Police arrested five, including gangster raiding factory दोगुना होगा रेमडेसिविर का उत्पादन, मई से हर महीने बनेंगी 74 लाख यूनिट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?