ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रुकी सप्लाई, 22 लोगों की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा: नासिक में ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से रुकी सप्लाई, 22 लोगों की मौत

By @dmin
Published: April 21, 2021
Share
ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत, सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का एलान
ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से 22 मरीजों की मौत, सरकार ने किया 5 लाख के मुआवजे का एलान
SHARE

नासिक (एजेंसी) । देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से उपजे ऑक्सीजन संकट के बीच बुरी तरह प्रभावित राज्य महाराष्ट्र से एक बेहद दर्दनाक खबर मिली है। महाराष्ट्र के नासिक में डॉ. जाकिर हुसैन अस्पताल के बाहर ऑक्सीजन टैंकर लीक होने से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया। लीकेज के कारण अस्पताल में 30 मिनट तक ऑक्सीजन सप्लाई बाधित रही। इसके कारण वेंटिलेटर पर रखे गए 22 मरीजों की मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, अभी कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा कि संभवत: ऑक्सीजन सप्लाई में आई रुकावट की वजह से इन मरीजों की मौत हुई है।

#WATCH | An Oxygen tanker leaked while tankers were being filled at Dr Zakir Hussain Hospital in Nashik, Maharashtra. Officials are present at the spot, operation to contain the leak is underway. Details awaited. pic.twitter.com/zsxnJscmBp

— ANI (@ANI) April 21, 2021

जिला कलेक्टर के मुताबिक, इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब 22 हो गई है। बता दें कि पहले हादसे में 11 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली थी। खबर के मुताबिक, अस्पताल में करीब 171 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है। मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई है और बचाव कार्य जारी है।
महाराष्ट्र के एक अन्य मंत्री डॉक्टर राजेंद्र शिंगणे ने हादसे को लेकर कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमें 11 लोगों की मौत के बारे में पता लगा है। हम विस्तृत रिपोर्ट पाने की कोशिश कर रहे हैं। हमने जांच के भी आदेश दे दिए हैं। हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताय, ‘टैंकर के वॉल्व्स में खराबी के चलते इतनी बड़ी मात्रा में ऑक्सीजन का रिसाव हुआ। यह निश्चित है कि अस्पताल पर इसका असर जरूर हुआ होगा लेकिन हमें अभी और जानकारी हासिल करनी है। पूरी जानकारी मिलने के बाद हम प्रेस नोट जारी करेंगे।
नासिक के डिविजनल कमिश्नर राधाकृष्ण गामे ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना सुबह 10 बजे हुई, जब ऑक्सीजन टैंक में खराबी आ गई। अस्पताल प्रशासन ने कुछ मरीजों को शिफ्ट किया, फिर भी ऑक्सीजन प्रेशर कम होने की वजह से 22 मरीजों की मौत हो गई। घटना के बाद मरीजों के रिश्तेदार वार्ड में घुस गए और हंगामा करने लगे। इससे स्थिति को बहाल करने में समय लगा।
बता दें कि महाराष्ट्र देशभर में कोरोना की सबसे बुरी मार झेल रहा है। यहां हर दिन कोरोना वायरस के 50 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं तो वहीं सैकड़ों लोगों की जान भी जा रही है।

गुरुनानक जयंती पर नहीं निकाल सकेंगे नगर कीर्तन… गुरुद्धारों में ही होगा संपूर्ण आयोजन… जिला प्रशासन ने जारी किए दिशा निर्देश
CM भूपेश बघेल के निर्देश पर चिटफंड घोटाले में लगातार हो रही है कार्रवाई… निवेशकों को अब तक 33.44 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित
सांसदों की सैलरी बढ़ी, पूर्व सांसदों का पेंशन में भी बढ़ोत्तरी, केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
छत्तीसगढ़ के युवा सीखेंगे जापानी भाषा : कौशल विकास योजना के तहत दिया जाएगा प्रशिक्षण
डॉक्टर हर्षवर्धन बोले- कोरोना से मृत्यु दर हो रही कम, वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 187 # 21 april 2021
Next Article दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम दिल्ली से गाजियाबाद तक नहीं मिला इलाज, देखते ही देखते अस्पताल के बाहर तोड़ा दम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?