ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सुशासन का स्वर्णिम अध्याय: दक्ष वैद्य साहू

By Om Prakash Verma
Published: April 25, 2026
Share
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन नीति आयोग में पारित,छत्तीसगढ़ बनेगा अग्रणी राज्य: दक्ष वैद्य साहू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विजन नीति आयोग में पारित,छत्तीसगढ़ बनेगा अग्रणी राज्य: दक्ष वैद्य साहू
SHARE

फसल बीमा से महिला सुरक्षा तक हर समस्या का समाधान, गांव-गांव पहुंचेगी हेल्पलाइन की गूंज,किसान मोर्चा चलाएगा जनजागरण अभियान
भिलाई/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी एवं हिन्द सेना युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेश के यशस्वी, संवेदनशील एवं कर्मयोगी मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान हेतु विशेष हेल्पलाइन प्रारंभ करने के दूरदर्शी निर्णय का स्वागत किया है।

साहू ने कहा कि यह हेल्पलाइन ‘अंत्योदय’ से ‘सर्वोदय’ तक की यात्रा को साकार करने वाला सेतु है। यह केवल एक फोन नंबर नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार की ‘जनता ही जनार्दन’ की भावना का जीवंत प्रमाण है। अब सुदूर अंचल का अन्नदाता किसान हो या स्वरोजगार की राह देखता युवा, नारी सशक्तिकरण की आकांक्षी बहन हो या वृद्धावस्था पेंशन की प्रतीक्षा करता बुजुर्ग — हर व्यक्ति अपनी बात बिना किसी बाधा, बिचौलिए या विलंब के सीधे शासन के शीर्ष तक पहुंचा सकेगा।

दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘सेवा ही संगठन, सुशासन ही संकल्प’ के मंत्र को जिस दृढ़ता से धरातल पर उतारा है, यह हेल्पलाइन उसका स्वर्णिम उदाहरण है। फसल बीमा, खाद-बीज, सिंचाई, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून-व्यवस्था अथवा महिला सुरक्षा से जुड़ा कोई भी विषय अब एक कॉल पर दर्ज होगा और समयबद्ध, जवाबदेह प्रणाली से उसका समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को डिजिटल सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

साहू ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में जनता अपनी फरियाद लेकर कार्यालयों के चक्कर काटती थी, परंतु आज डबल इंजन की भाजपा सरकार स्वयं जनता के द्वार पर दस्तक दे रही है। यही ‘जनता की सरकार, जनता के लिए सरकार’ का वास्तविक स्वरूप है।

दक्ष वैद्य साहू ने संकल्प व्यक्त किया कि किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता इस जनकल्याणकारी हेल्पलाइन को गाँव-गाँव, घर-घर तक पहुंचाने के लिए जन-जागरण अभियान चलाएगा, ताकि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय और सुविधा की रोशनी पहुंचे।

दक्ष वैद्य साहू ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस क्रांतिकारी पहल का अधिकतम लाभ उठाएं और ‘विकसित छत्तीसगढ़ — विकसित भारत’ के संकल्प में सहभागी बनें। उन्होंने मुख्यमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रेरक नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निश्चित ही सुशासन, किसान कल्याण, युवा उत्थान और मातृशक्ति के सम्मान का नया इतिहास रचेगा।

Balod : अधेड़ की लाश मिलने से मचा हड़कंप, एक दिन साली के घर जमकर शादी में पहुंचा था शख्स
एक्सप्रेस-वे निर्माण का लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया निरीक्षण, कहा- मई तक पूरा होगा निर्माण, कोरोना व बारिश के कारण हुई देरी
छत्तीसगढ़ में कल से होगी धान खरीदी, सीएम साय के निर्देश पर तैयारियां पूरी… अवैध धान परिवहन पर रहेगी नजर
अतिक्रमण पर चला निगम बुलडोजर, बनाई गई सामानों की जब्ती और दी समझाइश
परसा कोल माइंस: हम अनुमति नहीं देते तो हमारी नियत पर सवाल उठाए जाते-सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय का विकसित छग खाका नीति आयोग में पेश, पीएम मोदी ने की सराहना-रत्नावली कौशल मुख्यमंत्री हेल्पलाइन वंचितों की आवाज अब सीधे पहुंचेगी शासन तक : रत्नावली कौशल
Next Article सर्वाजनिक स्थलों से बाइक चुराकर गोठान के पास झाडियों में छिपाते थे, नाबालिग सहित 5 गिरफ्तार

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?