ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खिलवाड़: रेमडेसिविर की शीशी में पैरासिटामोल बेच रहे चार गिरफ्तार, आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी फर्जीवाड़ा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

खिलवाड़: रेमडेसिविर की शीशी में पैरासिटामोल बेच रहे चार गिरफ्तार, आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी फर्जीवाड़ा

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
खिलवाड़: रेमडेसिविर की शीशी में पैरासिटामोल बेच रहे चार गिरफ्तार, आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी फर्जीवाड़ा
खिलवाड़: रेमडेसिविर की शीशी में पैरासिटामोल बेच रहे चार गिरफ्तार, आरटी-पीसीआर रिपोर्ट में भी फर्जीवाड़ा
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। देश में कोरोना के हालात बद से बदतर हो रहे हैं। रोजाना लाखों मामले सामने आने के बीच कई ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जो स्वास्थ्य महकमे की चिंताएं और बढ़ा रही हैं। कई राज्यों से कोरोना की दवा रेमडेसिविर के खत्म होने और कालाबाजारी की खबरें सामने आईं, जिसके बाद सरकार ने सख्ती दिखाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का एलान किया। हाल ही में महाराष्ट्र के बारामती से पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन चारों लोगों पर फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने का आरोप है। ये लोग रेमडेसिविर की खाली शीशी में पैरासिटामोल की दवाई भरकर कोरोना मरीजों को बेच रहे थे।

Maharashtra | 4 people arrested for selling fake Remdesivir injections in Baramati.

3 injections were recovered from their possession. The injections, labelled as Remdesivir, were filled with paracetamol in liquid form: Narayan Shirgaonkar, Deputy SP, Pune rural (17.04) pic.twitter.com/IZN47KjolW

— ANI (@ANI) April 18, 2021

ऐसा बताया जा रहा है कि ये गिरोह नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन को 35,000 रुपये में बेच रहा था। पुणे ग्रामीण के डिप्टी एसपी नारायण शिवगावकर ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से तीन इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। इन इंजेक्शन पर रेमडेसिविर लिखा था लेकिन इनके अंदर लिक्विड फॉर्म में पैरासिटामोल ही थी।
दरअसल, इस गिरोह का पर्दाफाश ऐसे हुआ, बारामती में एक मरीज के रिश्तेदार को रेमडेसिविर इंजेक्शन की तत्काल जरूरत थी, उसे पता चला कि एक निजी अस्पताल में ये दवा मिल रही है। शख्स ने गैंग के एक सदस्य से संपर्क किया, आरोपी ने बताया कि वह एक कोविड केंद्र में काम करता है। जब मरीज के रिश्तेदार ने इंजेक्शन की कीमत पूछी तो उसने एक इंजेक्शन की कीमत 35 हजार रुपये बताई। 
इसके अलावा पुणे से कोरोना रिपोर्ट के घपलेबाजी की भी खबरें सामने आई हैं। महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों को फर्जी आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और रिपोर्ट में देरी आने की वजह से आरोपी ने कई लोगों की फर्जी रिपोर्ट जारी की हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में गुलाब का असर: बस्तर में भारी बारिश… दंतेवाड़ा में बिजली गिरने से 25 से ज्यादा मवेशियों की मौत
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलाया गया जागरूकता अभियान
CG Breaking : बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर!
अधूरे अंडरब्रिज में आवागमन शुरू करना खतरनाक, कार्य पूर्ण होने पर सीएम करेंगे लोकार्पण : वोरा
निगम ने कार्रवाई कर हुक्काबार को किया था सील…. दो दिन बाद ही संचालक ने तोड़ा.. निगम ने ब्लैक्जैक हुक्काबार के खिलाफ कराया एफआईआर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, वॉशरूम में मिले टिश्यू पेपर पर लिखा था घटना को अंजाम देने की बात एयरपोर्ट पर विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, वॉशरूम में मिले टिश्यू पेपर पर लिखा था घटना को अंजाम देने की बात
Next Article Boil on agricultural laws…. Demonstrators set fire to tractor on Rajpath in Delhi कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन का संकट….. ऑक्सीजन की कमी से शहडोल मेडिकल कॉलेज में 12 मरीजों की मौत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?