ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए
मिसाल : ग्वालियर में निजी अस्पतालों ने कोविड-19 मरीजों के लिए अपने संसाधन निशुल्क किए
SHARE

ग्वालियर (एजेंसी)। कोविड-19 के मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज बहुत मंहगा होता है, लेकिन ग्वालियर के कुछ निजी अस्पतालों ने अपने संसाधन पैरा मेडिकल स्टाफ सहित प्रशासन को सौंप दिए हैं। इससे प्रशासन को कोविड-19 के मरीजों के लिए करीब 500 बिस्तर मिल गए हैं। इस समय ग्वालियर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन 900 तक पहुंच गया है। ग्वालियर के कलेक्टर कौशैलेन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि आपदा के समय ग्वालियर के 12 निजी अस्पतालों ने जनहित में अपने अस्पताल और डॉक्टरों को प्रशासन को सौंप दिया है। इन अस्पतालों में निशुल्क कोविड केयर मिलेगी। छह अस्पताल शुरु हो चुके हैं और जल्दी ही दूसरे भी शुरू हो जाएंगे।

सिंह ने बताया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत यहां कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में भर्ती हो रहे संक्रमित मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके साथ ही मजबूत रेफरल सिस्टम भी विकसित किया है, जिससे गंभीर मरीज को तत्काल सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में भर्ती कराया जा सके।
उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए ग्वालियर शहर में स्थित सरकारी और निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन युक्त बिस्तर पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में शहर में सरकार द्वारा संचालित 14 स्वास्थ्य संस्थाओं सहित 57 निजी अस्पतालों में 2,154 बिस्तर खाली हैं। इसके साथ भविष्य में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है और नर्सिंग कॉलेज एवं संस्थाओं में संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए पैरामेडीकल स्टाफ, चिकित्सक व ऑक्सीजन सहित पर्याप्त संख्या में अतिरिक्त बिस्तरों का इंतजाम किया गया है।
सिंह ने बताया कि इसके अलावा, संक्रमित मरीजों के लिए सरकारी सुविधा के रूप में जेएएच के सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल व जिला चिकित्सालय ग्वालियर के अलावा ईएसआई अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हजीरा, मिलिट्री अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, आईटीएम अस्पताल, व्हीआईएसएम अस्पताल, रामसिंह धाकरे मेमोरियल अस्पताल, सर्वधर्म अस्पताल, टाईम अस्पताल, सोफिया अस्पताल, रामनाथ सिंह चिकित्सालय और रामकृष्ण अस्पताल मे मरीजों के लिए पर्याप्त संख्या में बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। इस सुविधा में डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल है।

भिलाई गोलीकांड : झारखंड से दो शूटर गिरफ्तार, बाइक-पिस्टल व कारतूस बरामद
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात मंत्री एचडी कुमार स्वामी ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुआ विचार
कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट परिसर में ईवीएम प्रदर्शनी केंद्र का किया शुभारंभ, ईवीएम मोबाइल डेमोंसट्रेशन वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने…. लेंगे अनिल कुंबले की जगह
राजनीति: साथ चाय पीने से नहीं होती विपक्षी एकता’, पीके का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के लिए कोरोना टेस्ट जरूरी, सीएम तीरथ के फैसले को हाईकोर्ट ने पलटा कुंभ से लौटने वालों को देनी होगी अपनी पूरी जानकारी, 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन
Next Article ऑक्सीजन आपूर्ति : देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी ऑक्सीजन आपूर्ति : देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?