ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना का कहर: अब तक रिकार्ड बे्रक…. पिछले 24 घंटे में मिले 2.61 लाख से ज्यादा नए मरीज….. सक्रिय मामले 18 लाख के पार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

कोरोना का कहर: अब तक रिकार्ड बे्रक…. पिछले 24 घंटे में मिले 2.61 लाख से ज्यादा नए मरीज….. सक्रिय मामले 18 लाख के पार

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजना नए रिकार्ड से स्वास्थ्य मंत्रालय बेहद चिंतित है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत हो गई है। रविवार को देश में कोरोना संक्रमण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 2,61,500 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,47,88,109  हो गई है। वहीं बीते 24 घंटों में 1,501 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,77,150 पहुंच गई। महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। वहीं पिछले सात महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटों में 1,38,423 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,28,09,643 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या करीब आधी है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 18,01,316 पहुंच गए हैं। बता दें कि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 15 फरवरी के बाद तेजी से बढ़ी है, 15 फरवरी से पहले देश में दो लाख के करीब सक्रिय मामले थे। 
12.26 करोड़ लोगों को लगा कोरोना का टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। कोविड टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है। इसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 12,26,22,590 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 26,84,956 लोगों को शनिवार को कोविड टीका लगाया गया है।
अब तक इतने लोगों की हुई जांच
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की रफ्तार को देखते हुए कोरोना की जांच में तेजी लाई गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, देश में शनिवार शाम तक 26,65,38,416 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 15,66,394 नमूनों की जांच कल की गई। 

अंधेकत्ल का खुलासा : पत्नी ने बेटे-भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्या, 6 दिन बाद सुलझा मामला
ऑनलाइन आवेदन करने के कुछ ही घंटों में जुड़ा राशन कार्ड में आवेदक की पुत्री का नाम
मन की बात: जल संरक्षण का दिलाया संकल्प तो छात्रों के मन से भगाया गणित का भूत…
राजिम कुंभ कल्प 2026 : मंत्री राजेश अग्रवाल ने त्रिवेणी संगम पर की संतों से भेंट
CG Breaking : कबीरधाम में दो नाबालिगों का अपहरण के बाद रेप, बिलासपुर से पकड़ाए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन में मिली रियायातों में विसंगितयां: चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिलकर रखी अपनी बात लॉकडाउन को लेकर चेम्बर की प्रशासन से मांग: किराना दुकान संचालकों को भी मिले होम डिलवरी की अनुमति…. आदेश पर प्रशासन करे फिर से विचार
Next Article आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई कार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत भीषण सड़क हादसा: डंपर और कार की भिड़ंत में चार की मौत, पांच की हालत गंभीर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?