ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लॉकडाउन को लेकर चेम्बर की प्रशासन से मांग: किराना दुकान संचालकों को भी मिले होम डिलवरी की अनुमति…. आदेश पर प्रशासन करे फिर से विचार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लॉकडाउन को लेकर चेम्बर की प्रशासन से मांग: किराना दुकान संचालकों को भी मिले होम डिलवरी की अनुमति…. आदेश पर प्रशासन करे फिर से विचार

By @dmin
Published: April 18, 2021
Share
लॉकडाउन में मिली रियायातों में विसंगितयां: चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिलकर रखी अपनी बात
लॉकडाउन में मिली रियायातों में विसंगितयां: चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से मिलकर रखी अपनी बात
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया है। हालांकि इस बार स्ट्रीट वेंडरों के माध्यम से फल, सब्जी, अंडा व ग्रासरी सामग्री के विक्रय की अनुमति दी गई है। इस बीच छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स ने किराना सामान की बिक्री होम डिलवरी के माध्यम से करने की अनुमति मांगी है। चेम्बर का कहना है कि किराना दुकान संचालक लोगों से फोन पर ऑर्डर लेकर उनके घरों तक जरूरत का सामान पहुंचा सकते हैं।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स भिलाई की टीम की प्रदेश महामंत्री अजय भसीन के नेतृत्व में एक जूम बैठक हुई। इस बैठक के माध्यम से जि़ला प्रशासन से मांग की गई है कि लॉक डाउन में आम जनता को हो रही परेशानी का ध्यान रखते हुए किराना व्यवसाइयो को भी घर घर राशन वितरण की परमिशन दे। फल ,सब्जी व आवश्यक वस्तएं हर घर की जरूरत है। बैठक में सर्वप्रथम गार्गीशंकर मिश्रा ने करोना के भय से मुक्ति पर प्रकाश डाला।श्री गारगी शंकर ने टीम बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। इसी कड़ी में जूम ई-मीटिंग का संचालन कर रहे शंकर सचदेव ने सभी युवा साथियों को एक एक करके आमंत्रित किया जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल, प्रदेश मंत्री मनोज बक्तयानी ने अपने सारगर्भित विचार रखे।
मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित प्रदेश सचिव अजय भसीन ने कहा की दुर्ग जिलाधीश को पत्र लिखकर होलसेल सब्जी, फलों के मार्केट को सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंस के पालन करते हुए खोला जाना चाहिए ताकि स्ट्रीट वेंडर वहां से क्रय करके मोहल्ले में घूम-घूम कर बेच सके। इसी कड़ी में होल सेल किराना दुकानों को सिर्फ फोन पर आर्डर लेकर होम डिलीवरी के माध्यम से समान वितरित करने की छुट दी जानी चाहिए। अजय भसीन ने बताया की युवा साथियों द्वारा जब से लाक डाउन लगा है तब से व्यापारियों एवं आम जन मानस के लिए हर छेत्र में भिलाई चेम्बर की टीम मदद कर रही है।
अजय भसीन ने बताया कि इस विकट परिस्थिति में भिलाई चेम्बर आम जनमानस के लये भी अपनी सेवा देने तैयार है।कोविड मरीजों की हर संभव मदद के लाइट अलग अलग मद में टीम बनायी जा रही है जिसमें अस्पतालों में बेड की उपलब्धता, आक्सीजन एवं वेंटीलेटर हेतु, रक्त प्लाज़मा, इंजेक्शन,मेडिसिन एवं वैक्सीन, डेड बोडी, एम्बुलेंस ,आरटी पीसीआर व कोविड टेस्ट, ब्लड टेस्ट, ई-पास, फ़ूड फैसिलिटी, होम,आइसोलेशन एंड फ़ूड के लिए अलग-अलग टीम बनाये जाने की निर्णय लिया गया।
उद्योग चेम्बर भिलाई अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्ता ने बताया की उद्योग चेम्बर की ओर से कम से कम 15 आक्सिनेटर मशीन छतीसगढ़ चेम्बर आफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई द्वारा कोविड के सहतार्थ उपलब्ध कराई जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल, प्रदेश मंत्री मनोज बक्त्यानी ने कहा की इमरजेंसी हेतु भिलाई होटल को आक्सीजन बेड में तत्काल बदला जाना चाहिए इस हेतु जिलाधीश को पत्र लिखा जा रहा है। बैठक में मुख्य रूप से अंकित जैन, अंकुर शर्मा, राम ओबराय, हरीश शर्मा, श्रीमती गीता वर्मा, राहुल चेलानी, राजीव गुप्ता, ऋषभ वर्मा, विकास आहूजा, संजय चौबे दुर्ग, सरोजनी पाणिग्रही, लक्ष्मण ऐलानी, दिनेश जांगडे, दीपक नरेश गुप्ता अक्षय गुप्ता, संजय चौबे सहित बड़ी संख्या में युवा साथी शामिल रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर में करेंगे भेंट-मुलाकात, 117 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात
दुर्ग से हरिद्वार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेगी कन्फर्म बर्थ, जानिए ट्रेन की पूरी समय सारिणी
छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए हो रहा बेहतर कार्य, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने भी सराहना
धूमधाम से होगा तीजा मिलन समारोह, सीएम साय सहित मंत्री-विधायक होंगे शामिल
छत्तीसगढ़ में अब तक 69.05 लाख मीटरिक टन से अधिक धान की खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Revealed in the book on former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee कोविड-19 के नियंत्रण तथा तत्परता से इलाज के लिए प्रदेश के दुर्गम तथा दूरस्थ अंचल तक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार…. ब्लॉक मुख्यालय बगीचा में बनाया जा रहा 150 बेड का अतिरिक्त कोविड सेंटर
Next Article Relief from Korana also disaster: After 70 days in the country lowest 84,332 new cases कोरोना का कहर: अब तक रिकार्ड बे्रक…. पिछले 24 घंटे में मिले 2.61 लाख से ज्यादा नए मरीज….. सक्रिय मामले 18 लाख के पार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?