ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होंगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीने….. विधायक देवेन्द्र ने की पहल पर मरीजों के लिए खऱीदेंगे 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होंगी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीने….. विधायक देवेन्द्र ने की पहल पर मरीजों के लिए खऱीदेंगे 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन

By @dmin
Published: April 17, 2021
Share
SHARE

भिलाई। कोरोना मरीजों में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर सांस लेने में दिक्कत होती है। मरीजो के शरीर मे ऑक्सीजन लेवल कम हो जाने से खतरा बढ़ जाता है। ऐसे मरीजों को समय पर पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन दे सके इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की उपयोगिता जीवन रक्षक साबित हो रही है। इस लिए कोविड केयर सेंटर कचांदुर में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन सुविधा उपलब्ध कराया जाएगा। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंन्द्र यादव की पहल से जल्द ही निगम प्रशासन 10 लाख की लागत से करीब 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की खरीदी कर मरीजों की जान बचाने का प्रयास करेगा। विधायक श्री यादव ने अपने विधायक निधि की 10 लाख रुपए दी है। जिससे अब भिलाई निगम प्रशासन 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की खरीदी जल्द ही करेगी। इसकी तैयारी कर ली गई है। यह मशीन कोरोना मरीजो के लिए संजीवनी साबित होगी।
गौरतलब है कि विधायक देवेंन्द्र यादव कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए कलेक्टर और निगम कमिश्नर से मोबाइल पर लगातार चर्चा कर जानकारी ले रहे है। ऐसी कड़ी में विधायक श्री यादव को भिलाई निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि कोरोना मरीजो के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन जीवनदायनी है। कोरोना मरीजों के शरीर मे ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ऐसे में जब तक उन्हें अस्पताल में जगह नहीं मिलती तब तक ऑक्सीजन नहीं मिल पाता। वर्तमान समय में जिले के अस्पतालों में भी ऑक्सीजन बेड की कमी हो गई है। कोविड केयर अस्पताल में 350 ऑक्सीजन बेड है परंतु मरीजो की संख्या बढ़ते जा रही है। ऑक्सीजन बेड की कमी है। ऐसे समय मे मरीजों के लिए यह मशीन जीवन दायनी साबित हो सकती है। लेकिन निगम प्रशासन के पास और स्वास्थ्य विभाग के पास यह मशीन की कमी है। इस लिए भिलाई नगर विधायक श्री यादव ने तत्काल पहल की और अपने विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति देकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की जल्द से जल्द खरीदी करने करने पहल की है। विधायक श्री यादव ने कमिश्नर को विधायक निधि की राशि का उपयोग कर जल्द से जल्द मशीन को खरीदने पत्र लिख कर उन्हें स्वीकृति दे दी है। ताकि मरीजों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके और मरीजों की जान बचाई जा सके। विधायक श्री यादव ने इस विषय पर कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस लिए बेड और जरूरी सुविधा संसाधनों की कमी होने लगी है। हमारा प्रयास है कि हम कोविड केयर सेंटर चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज कचांदुर में सभी जरूरी से जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा सके ताकि हमारे जिले भर के मरीजों को यही पूरा इलाज मिल सके कही बाहर जाने की जरूरत ना पड़े और सब का इलाज हो सके। इसी उद्देश्य से हम प्रयास कर रहे है और कोविड केयर सेंटर में इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहे है। ऐसी कड़ी हम आप को बता दे कि श्री यादव ने कोविड सेंटर में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ऑक्सीजन के बेहतर व्यवस्था करने के लिए पहले ही अपनी निधि का 10 लाख रुपये दे चुके है साथ है अपना 1 माह का वेतन भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर चुके है।
कई मरीजों को मिलेगा लाभ
विधायक श्री यादव ने अपने निधि से 10 लाख रुपए दिए है। इस राशि से करीब 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन आएगी। इससे कई मरीजो की जान बचाई जा सकेगी। एक मशीन यदि एक साथ दो लोगों भी उपयोग करते है तो 20 मशीन 40 लोगों की जान बचा सकेगी।
जानिए क्या है ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन और कैसे करता है काम
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन नाम से ही पता चलता है कि यह मशीन ऑक्सीजन से सम्बंधित है। यह एक ऐसी मशीन है जो बिजली से चलती है। बिजली से कनेक्शन करने पर यह मशीन चालू हो जाती एक तरह से हवा खिंचती है और दूसरी ओर से ऑक्सीजन छोड़ती है। यह उपयोग में खाफी आसान होता है। इसे घर और अस्पताल कही भी उपयोग कर सकते है। एक मशीन करीब 50 हजार की आती है।

कृषि कानूनों पर बनी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से अलग हुए भूपिंदर सिंह मान, बोले- पंजाब और किसानों के साथ खड़ा हूं
मानवीय संकट: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने खींचे अफगानिस्तान से हाथ, तालिबान से खत्म किए रिश्ते
कोविड-19 टीकाकरण: जिला प्रशासन ने मॉकड्रिल कर बताया कैसे लगेगा लोगों को वैक्सीन… जिले के इन केन्द्रों में किया मॉकड्रिल
CG Breaking : सोशल मीडिया पर हिन्दु संगठन पर अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने पकड़ा तो हाथ जोड़कर मांगी माफी
बकरी चरा रही नाबालिग से दुष्कर्म, चंद घंटों में पकड़ाया आरोपी… गोवा भागने की फिराक में था बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शहरों के बाद गांवों में जिंदगियां लील रहा कोरोना संक्रमण, कई जगह खत्म कर दिए परिवार फाइजर के सीईओ बोले: काफी नहीं है कोरोना वैक्सीन की दो खुराक, लेनी पड़ सकती है तीसरी डोज
Next Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation जीवनरक्षक रेमडीसीवर जरूरत के मुकाबले 10 प्रतिशत भी नहीं…. वस्तुस्थिति से विधायक वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री को कराया अवगत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?