ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईपीएल 2020: मनीष-विजय की शतकीय साझेदारी, राजस्थान को हराकर हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedSports

आईपीएल 2020: मनीष-विजय की शतकीय साझेदारी, राजस्थान को हराकर हैदराबाद प्लेऑफ की दौड़ में शामिल

By @dmin
Published: October 23, 2020
Share
Contempt case: Prashant Bhushan fined one rupee, jailed for three months for not paying
Contempt case: Prashant Bhushan fined one rupee, jailed for three months for not paying
SHARE

स्पोट्र्स डेस्क (एजेंसी)। आईपीएल के इस सत्र में अपना पहला मैच खेल रहे जैसन होल्डर (3/33) की शानदार गेंदबाजी के बाद मनीष पांडे (83) और विजय शंकर (52) की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। दुबई में खेले गए सीजन के 40वें मुकाबले में मनीष और विजय शंकर के बीच तीसरे विकेट पर 140 रन की अविजित साझेदारी हुई। कप्तान डेविड वार्नर के भरोसे पर खरे उतरते हुए गेंदबाजों ने पहले राजस्थान को छह विकेट पर 154 रन तक सीमित रखा और फिर टीम ने 18.1 ओवरों में दो विकेट पर 156 रन बना लिए।  
हैदराबाद की यह दसवें मैच में चौथी जीत है और अब प्लेऑफ के लिए रेस और दिलचस्प हो गई है। अब तीन टीमें हो गई हैं जिनके खाते में चार-चार जीत दर्ज हैं। नेट रनरेट आगे अहम भूमिका निभा सकती है। हैदराबाद अपने नेट रनरेट के कारण ही पांचवें नंबर पर है। पहले तीन स्थान तो दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लगभग तय हैं। चौथी टीम के लिए रेस कठिन हो गई है। पांच टीमें चौथे स्थान के लिए जबर्दस्त होड़ में हैं। राजस्थान की टीम सातवीं हार के साथ 7वें स्थान पर आ गई है। 
मैन ऑफ द मैच बने मनीष पांडे ने अपनी 47 गेंदों की पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए। हैदराबाद के लिए इस मैच में जीत जरूरी थी। ऐसे में जब आर्चर ने सनराइजर्स कप्तान डेविड वार्नर (04) को पहले ओवर में और जॉनी बेयरस्टो (10) तीसरे ओवर में आउट कर दिया था तब मनीष ने विजय शंकर के साथ मोर्चा संभाल लिया। मनीष ने जहां आक्रमण करने की जिम्मेदारी संभाली वहीं विजय शंकर ने एक छोर संभालने में ज्यादा दिलचस्पी ली। पावरप्ले में मनीष ने स्टोक्स के पांचवें ओवर में दो छक्के लगाए जबकि युवा गेंदबाज कार्तिक त्यागी के छठे ओवर में एक चौका और दो छक्के जड़े। इससे पहले राजस्थान की ओर से संजू सैमसन (36) ने सर्वाधिक रन बनाए। 
बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी राजस्थान के रॉबिन उथप्पा (19 रन, 13 गेंद) ने चौका और छक्का जड़ते हुए तेज शुरुआत की थी लेकिन गैर बल्लेबाजी छोर पर दूसरे रन के प्रयास में चौथे ओवर में वह रनआउट हो गए। बेन स्टोक्स (30) ने इस ओवर में दो चौके जड़े थे। पहले छह ओवरों में एक विकेट पर 47 रन आए थे जिसमें छह चौके और एक छक्का शामिल था। आठवें ओवर में राशिद की गेंद पर स्टोक्स का कैच शंकर से छूटा था तब वह 17 रन पर खेल रहे थे। संजू सैमसन और स्टोक्स के बीच 56 रन की साझेदारी 12वें ओवर में होल्डर ने तोड़ी जब अपनी धीमी गेंद पर उन्होंने सैमसन को बोल्ड आउट कर दिया। इससे पिछली गेंद पर उन्होंने मिडविकेट पर छक्का जड़ा था। अगले ओवर में राशिद ने स्टोक्स को आउट कर दिया। इसके बाद हैदराबाद के गेंदबाजों ने पकड़ बना ली। राजस्थान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। बटलर (09) को विजय शंकर ने नदीम के हाथों कैच कराया। कप्तान स्टीव स्मिथ (19) और रियान पराग (20) के विकेट होल्डर के खाते में गए। जोफरा आर्चर (16*) ने अंतिम ओवर में एक चौका और छक्का जड़कर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

तंबाकू बनाने वाली फैक्ट्री में हादसा, यूनिट के टैंक को साफ करते समय हुई तीन मजदूरों की मौत
सलमान से लेकर आमिर तक इन सितारों की वजह से बढ़ा फिल्मों का बजट, कोई गया वेकेशन पर तो किसी ने रखीं शर्तें
बेरोजगार -किसान मोर्चा के दूसरे चरण का आगाज… 18 मार्च से दो दिवसीय मोर्चा बेमेतरा से
कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा वोटर लिस्ट के हर पन्ने का प्रमुख चुन लेगी, विस्तार के लिए ये 3 टारगेट
बढ़ते कोरोना संक्रमण पर जिला प्रशासन की सख्ती: जिले में सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम, जुलूस आदि पर लगी रोक… 10 अप्रैल तक जारी रहेगा प्रतिबंध
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Dacoity of dacoits in trader's house: The hostage beaten and looted the crooks and escaped भारतीय नौसेना ने दिखाया दम…. ताकतवर एंटी-शिप मिसाइल से डुबोया जहाज… वीडिय़ो जारी
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced भारत में कोरोना: नए मामलों में गिरावट का दौर जारी…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 54366 नए मामले, 69 लाख से ज्यादा मरीज हुए ठीक

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?