ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रातभर कोविड मरीज के शव संग बैठी रही पत्नी, घर ले जाने के लिए तीन हजार मांगने का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रातभर कोविड मरीज के शव संग बैठी रही पत्नी, घर ले जाने के लिए तीन हजार मांगने का आरोप

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
SHARE

नोएडा (एजेंसी)। कोरोना के कहर के बीच प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का लापरवाह रवैया जारी है। विभिन्न हेल्पलाइन के जरिये कोविड संक्रमितों की मदद के दावे खोखले नजर आने लगे हैं। बृहस्पतिवार को एक और संक्रमित बुजुर्ग ने व्यवस्था से लाचार होकर होम आइसोलेशन में दम तोड़ दिया। वहीं, पत्नी अकेले रातभर शव के साथ बैठी रही। उनकी मदद के लिए कुछ पड़ोसियों ने तो हाथ बढ़ाए, लेकिन विभाग से कोई मदद नहीं मिल सकी। दरअसल, सेक्टर-22 निवासी इंश्योरेंस कंपनी से रिटायर दरबान सिंह रावत में 4-5 दिन पहले करोना की पुष्टि हुई थी। 

एक निजी अस्पताल में जांच के दौरान बीमारी का तो पता चला, लेकिन बेड की कमी से अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। कोई संतान नहीं होने व रिश्तेदार पास न होने से उन्होंने पड़ोसियों से सहायता मांगी। पड़ोसी दिवान सिंह का आरोप है कि बुजुर्ग की गंभीर हालत देखकर उन्होंने सभी सरकारी हेल्पलाइन से मदद मांगी। स्वास्थ्य विभाग,  प्रशासन व अस्पतालों से संपर्क किया, लेकिन कहीं किसी ने मदद नहीं की। बृहस्पतिवार शाम 4 बजे बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया तो पड़ोसियों ने दोबारा स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया। शव ले जाने के लिए एक वैन तो आई, लेकिन शव पैक करने के लिए 3000 रुपये मांगे गए। 
जिसे देने से इंकार करने पर वैन कर्मी शुक्रवार सुबह 6 बजे शव अंतिम निवास पहुंचाने की बात कहकर चले गए। अब पड़ोसियों ने आपसी सहयोग से शव को सुबह अंतिम निवास तक पहुंचाने की तैयारी की है। महिला की हालत भी ठीक नहीं है, उन्हें खुद के संक्रमित होने का भी डर है। विभागीय लापरवाही का आलम यह है कि मामला संज्ञान में आने के बाद भी देर रात तक किसी अधिकारी ने महिला से संपर्क नहीं किया। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच करने की बात कहकर इसे टाल दिया। 

पीडि़त ने निजी अस्पताल में जांच कराई जहां से होम आइसोलेशन में भेज दिया गया। मामले में जिले की संस्थाओं को कोई सूचना नहीं भेजी गई है।

सुहास एलवाई, जिलाधिकारी
मुख्यमंत्री बघेल आज करेंगे चंदखुरी में तीन दिवसीय माता कौशल्या महोत्सव का शुभारंभ, दुर्ग-रायपुर के कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
पटरीपार क्षेत्र के लोगों को मिलेगी संड़क नाली की सुविधा… विकास कार्य के लिए विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल ने किया भूमिपूजन
अब नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी घर पहुंच स्वास्थ्य सेवा, सीएम बघेल ने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का किया विस्तार
बागेश्वर धाम के बाबा धीरेन्द्र शास्त्री की कार का कटा फाइन, पटना पुलिस ने लगाया जुर्माना, सांसद मनोज तिवारी चला रहे थे कार
स्थानीय युवाओं को बी.एस.पी में प्राथमिकता मिले , मुख्यमंत्री जी ने सेल चेयरमैन से कहा , राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑक्सीजन की कमी से नहीं टूटेगी सांसों की डोर, पीएम केयर्स फंड से बनेंगे 551 प्लांट विदेशों से आयात होगी ऑक्सीजन, कमी पूरी करने के लिए पीएम केयर्स फंड से अस्पतालों में लगेंगे प्लांट
Next Article स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जाहिर की चिंता, बोले- दूसरी लहर से लडऩा बड़ी चुनौती स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जाहिर की चिंता, बोले- दूसरी लहर से लडऩा बड़ी चुनौती

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?