ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए मामले…. 9 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य…. 135 लोगों की हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटे में सामने आए 15 हजार से अधिक नए मामले…. 9 हजार से ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ्य…. 135 लोगों की हुई मौत

By @dmin
Published: April 16, 2021
Share
On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said
On the JEE-NEET exam, Union Minister Nishank said
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 15 हजार 256 नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 135 लोगों की मौत हो गई। इसमें 105 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में दर्ज किया गया और 30 पुराने मरीजों की मौतों की सूचना गुरुवार को मिली। इस तरह 135 लोगों की मौत का रिकार्ड दर्ज किया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नए संक्रमितों की पहचान के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 769 हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अब तक 5442 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले साल से अब तक छत्तीसगढ़ में 501500 लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 9643 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।
प्रदेश में कोरोना के मामलों को देखा जाए तो सर्वाधिक मामले रायपुर में मिले। यहां पिछले 24 घंटे में 3438 नए मरीज मिले हैं। 60 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 25 हजार 394 हैं। दुर्ग में 1778 नए मरीज, 5 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 20986 हैं। बिलासपुर में 1139 नए मरीज मिले, अब यहां एक्टिव मरीज 7829 हैं। राजनांदगांव में 1319 नए मरीज मिले, 2 लोगों की जान गई और यहां एक्टिव केस 11905 हैं। कोरबा में 892 लोग संक्रमित हुए, अब यहां 5044 एक्टिव मरीज हैं। रायगढ़ में 710 नए मरीज मिले, 5 लोगों की जान गई। अब एक्टिव केस 3553 हैं। बलौदाबाजार में 616 नए संक्रमित मिले, यहां 3 लोगों की मौत हुई, यहां 5 हजार 969 एक्टिव मरीज हैं।
मौतों के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर
कोरोना से मरने वालों की संख्या के मामले में छत्तीसगढ़ देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक नए मामले महाराष्ट्र में मिले। यहां 61,695 मामले सामने आए और कुल 349 मौते हुई हैं। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 135 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली में 112 और उत्तर प्रदेश में 104 लोगों की मौत हुई। गुजरात में 81, कर्नाटक में 66 और मध्य प्रदेश में 53 मरीजों ने दम तोड़ा। पंजाब में 51 मरीजों की जान गई और यहां मौत की दर सबसे अधिक प्रति 100 लोगों पर 2.7 फीसदी रही। राष्ट्रीय मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। गुरुवार को उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड 22,439 मामले सामने आए। महाराष्ट्र के अलावा यूपी दूसरा राज्य है जहां 20 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। 

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई
Breaking News : सीएम साय ने की राजधानी में श्रीराम मंदिर की सफाई, झाडू थामकर की लोगों से यह अपील
Bhilai Breaking : जामुल की रबर फैक्ट्री मिली गार्ड की लाश, नाइट ड्यूटी पर था… कुएं में गिरने से हुई मौत
गैस एजेंसी में स्टॉक की जांच में 300 से ज्यादा सिलेंडर मिले गायब… एजेंसी संचालक पर प्रकरण दर्ज
तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव…. रोहित बने उप-कप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article DRDO successfully tests laser guided anti-tank missile लॉकडाउन में लोगों को राहत देने की पहल: उचित मूल्य की दुकानों से होगा राशन का वितरण…. सरकार ने जारी किए निर्देश
Next Article कोरोना काल में महामारी एक्ट में दर्ज मुकदमे होंगे वापस, सरकार का बड़ा फैसला दिल्ली पुलिस के 300 से अधिक जवान कोरोना की चपेट में आए, 15 अस्पताल में भर्ती

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?