ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोगों की शिकायत पर आयुक्त पहुंचे छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी रूआबांधा…. आयुक्त की उपस्थिति में दुकानदारों के विरूद्ध हुई चालानी कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

लोगों की शिकायत पर आयुक्त पहुंचे छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी रूआबांधा…. आयुक्त की उपस्थिति में दुकानदारों के विरूद्ध हुई चालानी कार्रवाई

By @dmin
Published: April 12, 2021
Share
Commissioner of Chhattisgarh vegetable market reached Roobandha on
Commissioner of Chhattisgarh vegetable market reached Roobandha on
SHARE

रिसाली। रिसाली निगम क्षेत्र रूआबांधा के सब्जी मार्केट छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के दुकानदारों द्वारा दुकान खोलकर व्यवसाय किये जाने के जानकारी के बीच आम नागरिकों के शिकायत पर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर खुले दुकानों को बंद कराया। इस दौरान आयुक्त ने निगम की उडऩदस्ता टीम को दुकानदारों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर 15 दिनों के लिए दुकान को सील करने के निर्देश दिये। कार्यवाही के दौरान लॉकडाउन का उल्लंघन किये जाने पर दो फल की दुकाने, एक सब्जी की दुकान तथा एक चिकन की दुकान को निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने स्वयं उपस्थित होकर दुकानदारों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही पूर्ण कराया गया। इस दौरान निगम आयुक्त ने दुकानदारों को कलेक्टर गाइड लाइन का पालन करने की सख्त समझाइश भी दिये। रूआबांधा में चालानी कार्यवाही के बाद निगम की टीम रिसाली, टंकी मरोदा, स्टेशन मरोदा व नेवई के व्यवसायिक स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया गया। रिसाली में मालती बाई द्वारा सब्जी बेचे जाने पर 500 रूपये, टंकी मरोदा में भूपेन्द्र देवांगन द्वारा किराना सामान बेचे जाने पर 1000 रूपये व स्टेशन मरोदा में समय अवधि उपरांत सायकल में घूम-घूम कर दूध बेच रहे दुग्ध व्यसायी से 1400 रूपये की दण्डनीय कार्यवाही की गई।
निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा रविवार को रिसाली निगम के क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी पेट्रोल पंपो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को भी पेट्रोल दिये जाने पर निगम की टीम ने पेट्रोल पंप के संचालकों को जिला प्रशासन के गाइड लाइन के तहत अत्यावश्यक सेवा में लगे पास धारियों को ही पेट्रोल दिये जाने की सख्त समझाइश दी गई। इस दौरान पेट्रोल पंप में बिना मास्क के पेट्रोल भराने आए व्यक्ति से 500 रूपये अर्थदण्ड वसूल किया गया। निरीक्षण एवं कार्यवाही के दौरान निगम के राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम, टेकराम, पंकज भगत सहित पुलिस प्रशासन से अनुप शर्मा व विपिन सिंह आदि उपस्थित थे।
रिसाली निगम क्षेत्र में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर छाया गार्डन प्रगति नगर रोड, स्टेशन मरोदा में पूर्व पार्षद कार्यालय स्टेशन मरोदा, उप स्वास्थ्य केन्द्र नेवई, नेवई हाई स्कूल नया सेंटर, मैत्रीनगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण के नये वैक्सीनेशन सेंटर का आज निगम आयुक्त श्री सर्वे व निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान निगम के उच्च अधिकारियों ने की गई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आयुक्त ने सेंटर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व जागरूक नागरिकों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीकाकरण केन्द्र में वैक्सीनेशन हेतु पे्ररित करे कोरोना के खिलाफ हमारे पास अभी सबसे कारगर हथियार वैक्सीन ही है। अत: आप लोग टीकाकरण की जागरूकता के लिए आगे आए और कोरोना के विरूद्ध लड़ाई में अपनी महंती भूमिका का निर्वहन करे।

मुख्यमंत्री ने की देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा
पडोसी देश म्यांमार में तख्तापलट: सेना के हाथ में देश की कमान…. देश क सर्वोच्च नेता आंग सान सू की और राष्ट्रपति म्यिंट हिरासत में
विधायक देवेंद्र यादव ने दी क्रिकेट प्रेमियों को एक और सौगात, सेक्टर 10 में प्रैक्टीस के लिए बनकर तैयार हुआ क्रिकेट बॉक्स
‘विष्णु’ के घर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों संग मनाया त्यौहार… राधा-कृष्ण की अठखेलियों से गुलजार हुआ सीएम निवास
दुर्ग की बेटी ने बनाया तैराकी में रिकार्ड, 8 घंटे लगातार तैरकर दर्ज कराया गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 89971 people have got Kovid vaccine in 13 days in Bhilai city कोरोना संक्रमण की चैन तोडऩे की कवायद: भिलाई शहर में 13 दिनों में 89971 लोग लगवा चुके है कोविड का टीका
Next Article Corona in Chhattisgarh: The total number of infected persons cross 90 thousand संक्रमण के मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटे में मिले 1.62 लाख मरीज, 879 की गई जान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?