ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

By @dmin
Published: April 8, 2021
Share
अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
अंतरिक्ष में एलियंस की खोज: नासा का यह अभियान धरती पर ला सकता है तबाही, शीर्ष वैज्ञानिक ने दी चेतावनी
SHARE

वल्र्ड डेस्क/वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अगले साल तक जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (जेडब्ल्यूएसटी) को लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जो सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को तलाशेगा। नेक्स्ट वेब की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। वहीं इसे लेकर अमेरिका के ही एक शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमें अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क नहीं करना चाहिए। उन्होंने इसे एक भयानक विचार बताते हुए कहा कि इनसे संपर्क का मतलब इन्हें धरती पर शासन के लिए निमंत्रण देना है।

हबल से 100 गुना ताकतवर होगा नया टेलिस्कोप
वर्तमान में अंतरिक्ष में सक्रिय हबल टेलिस्कोप की ताकत भी इस नई जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के आगे कुछ नहीं होगी। यह अंतरिक्ष में इंसानों की पहुंच को कई गुना ज्यादा बढ़ाएगा। इस टेलिस्कोप की सहायता से वैज्ञानिक लाखों किलोमीटर दूर तक देख सकेंगे। हालांकि, इस टेलिस्कोप को लेकर कई वैज्ञानिकों ने डर भी जताया है।

नासा के नए टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों में डर
नासा के इस शक्तिशाली टेलिस्कोप से कुछ वैज्ञानिकों को डर है कि यह अंतरिक्ष के जीवों (एलियंस) को परेशान कर सकता है। वे अभी तक हमारे अस्तित्व से अनजान हैं और शायद यह धरती के अनुकूल नहीं होगा। स्ट्रिंग थियरिस्ट मिचियो काकू ने ऑब्जर्वर के साथ बातचीत में कहा कि नया टेलिस्कोप लोगों को हजारों ग्रहों को देखने की ताकत तो देगा, लेकिन हमें उनके निवासियों तक पहुंचने के बारे में सावधानी से सोचना चाहिए।
काकू ने कहा कि जल्द ही जेम्स वेब टेलिस्कोप हमारी धरती की ऑर्बिट में होगा और हमारे पास देखने के लिए हजारों ग्रह होंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि इसकी संभावना काफी अधिक है कि हम एक विदेशी सभ्यता के साथ संपर्क बना सकते हैं। मेरे कुछ सहयोगी हैं जो मानते हैं कि हमें उनके पास पहुंचना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक भयानक विचार है। नासा का यह नया टेलिस्कोप पृथ्वी से लगभग 1.5 मिलियन किलोमीटर दूर धरती का चक्कर लगाएगा।

टेलिस्कोप को मई 2022 तक लॉन्च करेगा नासा
इस टेलिस्कोप को मई 2022 तक लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है। यह हबल से 100 गुना अधिक ताकतवर होगा और अंतरिक्ष में जीवन के संकेतों के लिए हजारों संभावित ग्रहों को स्कैन करेगा। इससे नासा के शोधकर्ता ब्रह्मांड की उत्पत्ति को देखने और ग्रहों की खोज करने में सक्षम होंगे।

Corona Alert: कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 6050 केस आए, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28303 हुई
shreekanchanpath 267 # 10 july 2024
राजस्थान में बड़ा हादसा : पेट्रोल पंप के पास CNG टैंकर फटा, कई लोग जिंदा जले… घायलों की हालत गंभीर
बदला Twitter का नाम: अब चिड़िया की जगह दिखेगा X, एलन मस्क ने की नए नाम की घोषणा
दुर्ग पुलिस की बड़ी सफलता : रायपुर में चोरी हुआ ट्रक दुर्ग में पकड़ाया, पुलिस की जांच देख छोड़कर भागे बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईपीएल-2021: दिल्ली कैपिटल्स को लगा तगड़ा झटका, श्रेयस अय्यर आईपीएल से हुए बाहर कल से आईपीएल का आगाज: ब्रॉडकास्टर्स के चार बायो-बबल, पूरे टूर्नामेंट के दौरान होंगे 10 हजार टेस्ट
Next Article बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस बिना मास्क चुनाव प्रचार पर हाईकोर्ट ने आयोग और केंद्र को भेजा नोटिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?