ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल से जिले में लॉकडाउन: कलेक्टोरेट कक्ष में हुई रणनीति पर बैठक…. प्रशासन की चेतावनी, होगा अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

कल से जिले में लॉकडाउन: कलेक्टोरेट कक्ष में हुई रणनीति पर बैठक…. प्रशासन की चेतावनी, होगा अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन

By @dmin
Published: April 5, 2021
Share
Lockdown in the district since yesterday: meeting on strategy held in
Lockdown in the district since yesterday: meeting on strategy held in
SHARE

दुर्ग। जिले में 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाला लाकडाउन अब तक का सबसे सख्त लाकडाउन होगा। लाकडाउन के कार्यान्वयन की रणनीति के संबंध में आज महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अधिकारियों को विस्तार से निर्देश दिये। बैठक में भिलाई निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, अपर कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी सभी निगम आयुक्त, एसडीएम एवं पुलिस अधिकारी मौजूद थे।
जिले से सटी हुई सीमाओं पर पुलिस एवं राजस्व के दल मानिटरिंग करेंगे। जिले की सीमाएं पूरी तरह सील होंगी। ई-पास के बगैर आने वालों पर पूरी तरह से प्रतिबंध होगा। ई- पास का आवेदन जिले की वेबसाइट में उपलब्ध कराया गया है। अत्यावश्यक सेवाओं के अतिरिक्त राज्य सरकार के सारे कार्यालय बंद रहेंगे, केंद्र सरकार के कर्मचारी अपना पहचान पत्र दिखाकर अपने कार्यालय पहुंच सकेंगे। मार्निंग वाक, साइक्लिंग, जिमिंग पूरी तरह बंद रहेंगे। जरूरतमंदों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये जा रहे हैं। केवल एनएच के चल रहे निर्माण कार्य एवं अमृत मिशन के कार्य चलेंगे, शेष सभी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णत: बंद रहेंगे। मेडिकल, पेट्रोल पंप, चश्मा दुकान विक्रेता जिनको लाकडाउन में छूट मिली है, उनकी शत-प्रतिशत टेस्टिंग की जाएगी।
अन्य राज्यों से अथवा प्रदेश के अन्य जिलों से दुर्ग के अलावा अन्य जिलों हेतु संचालित सार्वजनिक परिवहन को शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं। जिले से प्रदेश के अन्य जिलों अथवा अन्य राज्यों हेतु संचालित लंबी दूरी की सार्वजनिक परिवहन सेवा आनलाइन बुकिंग के आधार पर संचालित होगी। प्रस्थान के केवल पांच मिनट पूर्व एकमात्र दुर्ग के बस स्टैंड पर उपलब्ध होगी। अन्य प्रदेश अथवा जिलों से आने वाले यात्रियों का ब्योरा सीएमएचओ कार्यालय में बस संचालक को उपलब्ध कराना होगा। अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य होगा। इसके लिए बस स्टैंड में कैंप लगाये जाएंगे, सबके टेस्ट की जवाबदेही बस संचालक की होगी। अत्यावश्यक सेवाओं के परिवहन को अनुमति होगी। केवल वाहन चालक और हेल्पर को ही वाहन में अनुमति होगी।
हर दिन शाम को एसडीएम-एसडीओपी फ्लैगमार्च करेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय अमले का दल बनाकर लाकडाउन का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। विवाह और अंत्येष्टि में 50 के भीतर लोगों को ही अनुमति मिल सकेगी। सभी परीक्षाओं को अनुमति, परीक्षार्थी के साथ अभिभावक भी जा सकेंगे। ट्रेन से अथवा फ्लाइट से परिवहन के लिए जाने वाले लोगों को टिकट दिखाने पर अनुमति दी जाएगी। मोबाइल रिचार्ज दुकानें बंद रहेंगी। घर जाकर दूध बांटने वाले विक्रेता सुबह 6 से 7 बजे एवं शाम 6 से 7 बजे जा सकेंगे। औद्योगिक संस्थानों को प्रतिबंध से छूट रहेगी। बैंक एवं पोस्ट आफिस सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुले रहेंगे। चार पहिया वाहनों में ड्राइवर सहित अधिकतम तीन एवं दो पहिया वाहनों में केवल दो व्यक्तियों को यात्रा की अनुमति। वैक्सीनेशन और टेस्टिंग के लिए केंद्र तक जाने की अनुमति होगी। सारी छूटें कंटेटमेंट क्षेत्र में लागू नहीं। आदेश के उल्लंघन होने पर धारा 188 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

मिशन क्लीन सिटी : स्वच्छता दीदियों और स्वच्छता कमांडोज के मानदेय के लिए सरकार ने जारी किए 25.86 करोड़
रेलवे ब्रेकिंग: हावड़ा-साई नगर शिर्डी-हावड़ा के बीच सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस की सुविधा… जाने पूरा टाइम टेबल
पैसेंजर ट्रेन में फर्जी तरीके से कर रहे थे टिकट की जांच, आरपीएफ की गिरफ्त में नकली टीसी
सुशांत सिंह मामले में सीबीआई करेगी मनोवैज्ञानिक शव परीक्षण, इससे पहले दो बार हुई है ऐसी जांच…. खुल सकते हैं कई राज
मुख्यमंत्री ने बीजापुर में हुए सड़क दुर्घटना में तीन महिलाओं की मृत्यु पर गहरा दु:ख प्रकट किया, चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीआरपीएफ कैंप पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: मुख्यमंत्री बोले नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा सीआरपीएफ कैंप पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल: मुख्यमंत्री बोले नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और बेहतर रणनीति के साथ लड़ा जाएगा
Next Article आठ करोड़ से ज्यादा को लगा टीका, पीएम मोदी आठ अप्रैल को करेंगे सभी सीएम से बात आठ करोड़ से ज्यादा को लगा टीका, पीएम मोदी आठ अप्रैल को करेंगे सभी सीएम से बात

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?