ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर की तरह भिलाई में भी हो बाजारों के खुलने का समय निर्धारित… चैम्बर ने पत्र सौंपकर टोटल लॉकडाउन का किया विरोध
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त
October 3, 2026
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रायपुर की तरह भिलाई में भी हो बाजारों के खुलने का समय निर्धारित… चैम्बर ने पत्र सौंपकर टोटल लॉकडाउन का किया विरोध

By @dmin Published April 4, 2021
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दुर्ग जिले में पूर्ण लाकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ चैम्बर भिलाई ईकाई ने लिखित पत्र के माध्यम से कलेक्टर से अपील की है कि भिलाई के बाजारों का भी रायपुर की तर्ज पर समय निर्धारित कर दिया जाए।
छत्तीसगढ़ चैम्बर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने लाकडाउन का विरोध करते हुए कहा कि भिलाई के व्यापारी शासन की गाइड लाइन के अनुसार पहले भी और अभी भी कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ सभी मार्केट में जागरूकता अभियान भी चला रहे हंै। वेक्सीनेशन अभियान के अंतर्गत लगभग 1000 व्यापारियों ने टीका लगा लिया है। अपने दुकानों पर मास्क एवं सैनिटाइजर का उपयोग ग्राहकों के साथ कर रहे हंै। भिलाई चैम्बर सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया आदि अनेक माध्यम से सोशल डिस्टेटिंग का पालन करते हुए विगत कई माह से इस महामारी के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जबकि कोराना काल में भिलाई के कारोबारियों की कमर तोड़ दी आर्थिक स्थिति को चौपट कर दिया है इसके बावजूद भिलाई चैम्बर ने शासन के साथ हर संभव मदद भिलाई के आमलोगों के लिए की जो यह दिखाता है कि भिलाई के व्यापारी हर समय जिम्मेदारी निभाते हैं।
जिलाधिकारी से भिलाई चैम्बर यह निवेदन करता है कि भिलाई में लाकडाउन न लगाकर व्यापारियों के कारोबार के अनुसार सभी दुकानों को भिन्न भिन्न समय में व्यापार करने की अनुमति प्रदान की जाए। यदि कोई व्यापारी शासन के नियमानुसार व्यापार नहीं करता हैं तो उस दण्डित किया जाए। कोराना महामारी से डरकर जिले की अर्थ व्यवस्था को कमजोर नहीं बल्कि सतर्क रहकर, सावधान रहकर व्यापार को आगे गति देना है। जागरूक रहकर कोराना को हराना हैं। इस विषय को लेकर व्यापारियों का एक दल प्रदेश उपाध्यक्ष महेश बंसल के नेतृत्व में प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव मुलाकात कर सभी व्यापारियों के स्थितियों से अवगत कराया। इसी विषय को लेकर भिलाई चैम्बर ने गृहमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपा। हम सभी व्यापारियों का सिर्फ एक निवेदन है कि जिस प्रकार रायपुर मे लाकडाउन नहीं लगाया गया और उनके व्यापार को देखते हुए व्यापार का एक टाइम टेबल बनाया गया उसी प्रकार से भिलाई में लाकडाउन न लगाकर व्यापारियों को व्यापार करने के लिए एक उत्तम अच्छी व्यवस्था समयानुसार बनाई जाए। जिसमें भिलाई की जनता को तकलीफों का सामना न करना पड़े। ज्ञापन सौंपने वालों में गारगी शंकर मिश्रा, मनोज बक्त्यानी, शिरीष अग्रवाल, विजय सिंह, सुधाकर शुक्ला, हरीश शर्मा, संजय कुकरेजा, विनोद प्रसाद, राजीव गुप्ता, शिवराज शर्मा, पवन अग्रवाल, सुनील मिश्रा आदि शामिल रहे।

You Might Also Like

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, रेत-पत्थर से भरे 6 वाहन जब्त

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

@dmin April 4, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Politics intensified by CM Uddhav's statement on provinces महाराष्ट्र में उद्धव सरकार का फैसला, रेस्टोरेंट में खाना खाने पर रोक, नाइट कर्फ्यू का टाइम भी बदला
Next Article टीकाकरण के लिए गजब का जुनून…. 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने लगवाया कोविड का टीका, लोगों को प्रेरित करने सेल्फी जोन में खिंचवाई फोटो
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?