नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में 81,398 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 50,384 मरीज ठीक हुए और 468 लोगों की मौत हुई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में एक ही दिन में 30,543 की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को नए केस का आंकड़ा 1 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा रहा। तब 81,785 केस आए थे। मौत का आंकड़ा भी 450 के पार रहा। इससे एक दिन पहले ही 458 लोगों ने दम तोड़ा था। देश में अब तक करीब 1.23 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.15 करोड़ ठीक हो चुके हैं। 1.63 लाख ने जान गंवाई है। अब एक्टिव केस 6.10 लाख हो गए हैं।
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में 81,398 नए मरीज मिले…. लगातार दूसरे दिन 450 से ज्यादा संक्रमितों की मौत
By
@dmin

Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used



