ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Save Rahul Sahu: यह आवाज, आवाज ही नहीं, एक उम्मीद भी हैं…देखे विडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

Save Rahul Sahu: यह आवाज, आवाज ही नहीं, एक उम्मीद भी हैं…देखे विडियो

By @dmin
Published: June 13, 2022
Share
बड़ी खबर-मिशन राहुल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश
बड़ी खबर-मिशन राहुल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश
SHARE

रायपुर। राहुल..ओ राहुल..राहुल बेटा… उठो…केला खा लो…फ्रुटी पी लो…राहुल.. ओ राहुल… मेरा अच्छा बेटा… आ जा..आ जा.. केला खा ले.. यह आवाज, महज कोई आवाज ही नहीं, एक उम्मीद भी है, जो बोरवेल में पिछले 65 घण्टे से फसे राहुल की जि़ंदगी से जुड़ा हुआ है। बोरवेल में गिरने के बाद एक कैमरा ही है, जो राहुल के भीतर होने और उसके मूवमेंट को कैद कर देखने वालों को राहत दे रहा है। राहुल अपनी गतिविधियों से सुकून का अहसास करा रहा है, वहीं इस सुकून के पीछे की एक वजह यह भी है कि राहुल कुछ देर के अंतराल में केला खा रहा है। जूस पी रहा है। सेब खा रहा है। राहुल जैसा भी है,जिस भी हालात में है। वह चिंता का विषय तो है,लेकिन रेस्क्यू सफल होने तक राहुल को खाने के लिए मजबूर करने में एनडीआरएफ के जवान बी अनिल और कापसे एल बी, आर के पांडा का भी बहुत बड़ा योगदान है। यहाँ दो दिन से बोरवेल के आसपास तक यह मार्मिक आवाज गूँज रही है।

भले ही एनडीआरएफ के जवान बी अनिल आंध्रप्रदेश से और कापसे एल बी महाराष्ट्र से है, लेकिन इन दोनों के द्वारा बोरवेल के बाहर कैमरे का न सिर्फ वायर सम्हाल कर राहुल के हर गतिविधियों को बाहर प्रदर्शित किया जा रहा है, बोरवेल से पानी को निकाला जा रहा है..अपितु आवाज लगा-लगा कर वे दोनों राहुल तक केला ,जूस सहित अन्य सामग्रियां पहुचा रहे हैं। लगभग 65 घण्टे से अधिक समय से बी अनिल और कापसे एल बी बोरवेल के पास बैठे हैं। उनकी आंखें बोरवेल में फसे राहुल को ताकते हुए लाल सी हो गई है। फिर भी वे कोशिश में लगे हैं। राहुल जब सो जाता है तो उन्हें किसी प्रकार से डिस्टर्ब नहीं किया जाता, लेकिन जैसे ही वह सोकर उठता है तो उन्हें खाने के लिए सामग्रियां देकर जोर-जोर से आवाज लगाता है।

राहुल इन दोनों की आवाज सुनकर खड़ा हो जाता है और रस्सी में बांधकर दी गई खाद्य सामग्रियों को झपट लेता है। राहुल कभी केला खाता है तो कभी दूसरा फल, इस बीच राहुल को कैमरे में आसानी से रिकॉर्ड भी कर लिया जाता है। खुद तक खाद्य सामग्रियां मिलने पर राहुल कम से कम भूखे पेट नहीं सोता। उन्हें खाने-पीने का सामान मिल जाने से खाता है। लगातार ऑक्सीजन सफलाई होने और कुछ खाने की वजह से ही राहुल 65 घण्टे बाद हिम्मत नहीं हारा है। वह सुरक्षित है। बोरवेल के ऊपर से लगातार आवाज लगाकर राहुल को जगाने के साथ फल खिलाने में अनिल बी और कापसे एल बी बिना किसी संकोच के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

अनिल बी का कहना है कि हम सबकी कोशिश है कि राहुल किसी तरह ऊपर आ जाए। इसके लिए कई बार रस्सी हाथ तक पहुचाई गई। अलग-अलग विधियां अपनाई गई। मगर एक बार भी राहुल रस्सी नहीं पकड़ता,इसलिए राहुल को सुरक्षित निकाला नहीं जा पा रहा है। इसी तरह यहाँ एनडीआरएफ के विकास कुमार भी है जो कैमरे के डिस्प्ले पर टकटकी लगाए हुए हैं। राहुल की हर गतिविधियों की जानकारियां देकर उसके सही सलामत होने की बात बताता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा राहुल के लिए हर प्रकार के इंतजाम किए गए है । परिजनों के सलाह के साथ खाद्य सामग्रियां भी जा रही है।

Big Breaking: 12वीं की 1 मार्च और 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू, छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की समय सारणी
BREAKING NEWS : भिलाई में बच्चा चोरी की अफवाह से हड़कंप, रातभर गायब रहे बच्चे… सुबह इस हालत में मिले
किसान आंदोलन: राकेश टिकैत ने कहा केंद्र के पास 26 नवंबर तक का वक्त, इसके बाद गांव छोड़कर दिल्ली के चारों बॉर्डर पहुंचेंगे किसान
Big News: बड़े भाई को जन्मदिन पर छोटे भाई की मिली यह खबर, जाने क्या है पूरा मामला
खुर्सीपार के दो बड़े नालों का होगा चैनलाइजेशन… बारिश में जलभराव से मिलेगा छुटकारा…. महापौर परिषद् से मिली स्वीकृति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिकित्सा टीम मौके पर, राहुल जल्द ही सकुशल हमारे बीच होगा-भूपेश बघेल चिकित्सा टीम मौके पर, राहुल जल्द ही सकुशल हमारे बीच होगा-भूपेश बघेल
Next Article हाथी के हमले में एक और व्यक्ति की मौत, अब तक चार लोगों की जान जा चुकी हाथी के हमले में एक और व्यक्ति की मौत, अब तक चार लोगों की जान जा चुकी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?