ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जम्मू में सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाक घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

जम्मू में सांबा अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाक घुसपैठिया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

By @dmin
Published: March 21, 2021
Share
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों संग मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने ISJK के दो आतंकवादियों को किया ढेर
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू संभाग के सांबा जिले में शनिवार देर रात को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को बीएसएफ द्वारा पकड़ा गया है। बीएसएफ जवानों ने सीमा पर संदिग्ध हरकत देखी। इस दौरान घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर संघर्षविराम पर समझौते के बाद से शांति है लेकिन सीमा पार से घुसपैठ की साजिशें रची जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग खोदकर घुसपैठ की आशंका वाले इलाकों में अब रडार और अत्याधुनिक थर्मल इमेजर लगाने की तैयारी है। 
रक्षा सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी को काटकर घुसपैठ बेहद मुश्किल है। इसी वजह से पाकिस्तान सुरंगों से घुसपैठ की कोशिशें करता रहा है। सुरंग से घुसपैठ की आशंका वाले स्थानों को चिह्नित कर रडार और थर्मल इमेजर लगाने की योजना है। इसकी शुरुआत अखनूर और आरएस पुरा से की जाएगी, जिसके बाद सांबा सेक्टर व सटे इलाके में भी अत्याधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा। 

घुसपैठ के मंसूबों को नाकाम कर रहा है तारबंदी का घेरा
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तारबंदी का घेरा घुसपैठ के मंसूबों को नाकाम कर रहा है। तारबंदी पर जवानों को हाई अलर्ट पर रखा जाता है। इसी के चलते पाकिस्तानी सेना ने इंजीनियरों की मदद लेकर सुरंगें बनवाईं। सांबा सेक्टर में ही चार सुरंगों का पर्दाफाश हो चुका है। वर्तमान में सीमा पर कई तरह के निगरानी उपकरण लगाए गए हैं। अब खास तौर पर सुरंगों से घुसपैठ की आशंका वाले इलाकों को रडार और थर्मल इमेजर के लिए चिह्नित किया गया है।

रडार से ड्रोन, थर्मल इमेजर से घुसपैठ पर रहेगी नजर
पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन का इस्तेमाल बढ़ा दिया है। ड्रोन से हथियारों को इस पार पहले से निर्धारित स्थानों पर गिराया जाता है। स्लीपर सेल उन हथियारों को उठाकर बताई गई जगह तक पहुंचाता है। इसी नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए सुरक्षा एजेंसियां दो तरफा रणनीति पर काम कर रही हैं। रडार से ड्रोन की मूवमेंट को पकड़ा जाएगा। थर्मल इमेजर सीमा पर इंसानी हरकत को पकड़ेंगे। हथियार तस्करी और आतंकी घुसपैठ के लिए इस्तेमाल रूटों पर भी खास नजर रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब कहलाएंगे डॉ भूपेश बघेल, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय ने दी Doctorate in Philosophy की उपाधि
भिंड में लेडी डॉन गिरफ्तार, जबरन वसूली करती थी, पिस्तौल व 15 कारतूस बरामद
बड़ी खबर: भिलाई चरोदा निगम व जामुल नगर पालिका के वार्डों का आरक्षण पूरा…. जाने दोनों निकायों में क्या है स्थिति
व्यापम ने जारी की प्री.बीएड से लेकर बीएससी नर्सिंग की एग्जाम डेट, 13 मई से भर सकते हैं आवेदन
O2: ऑक्सीजन की जंग में अपने बीमार बेटे के लिए लड़ती दिखीं नयनतारा…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवाब मलिक के दामाद ने महाराष्ट्र के पूर्व सीएम फडणवीस को भेजा कानूनी नोटिस… मांगा पांच करोड़ का हर्जाना सच्चाई से दूर भाग रहे पवार साहब… उद्धव सरकार पर करारा वार कर देशमुख के इस्तीफे पर अड़ी भाजपा
Next Article कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट ! गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत भाजपा का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?