ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ममता बैनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक ही उद्योग चलता है और वो है ‘ माफिया उद्योग ‘
Share
Notification Show More
Latest News
डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान
October 2, 2026
एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई
October 2, 2026
रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा
October 2, 2026
बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video
October 2, 2026
नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर
October 2, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

ममता बैनर्जी पर बरसे पीएम मोदी, कहा- बंगाल में सिर्फ एक ही उद्योग चलता है और वो है ‘ माफिया उद्योग ‘

By @dmin Published March 20, 2021
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

खडग़पुर (एजेेंसी)। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के खडग़पुर में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने ममता पर केंद्र की योजनाएं लागू न करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में सिर्फ एक ही उद्योग चलता है और वह है माफिया उद्योग। उन्होंने ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर भी हमला किया और कहा कि बंगाल में भाइपो से गुजरे बिना कुछ नहीं हो सकता। बता दें कि भाइपो भतीजे को कहते हैं।
पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर अटैक करते हुए यह भी कहा कि उन्होंने राज्य में गरीबों का घर नहीं बनने दिया। उन्हें लगता है कि इसका क्रेडिट पीएम मोदी को मिलेगा। पीएम मोदी ने यह कहा पश्चिम बंगाल में अलग तरह का सिंगल विंडो सिस्टम है। बंगाल में सिंगल विंडो सिस्टम है… भाईपो विंडो। पश्चिम बंगाल में इस विंडो से गुजरे बिना कुछ नहीं हो सकता।
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि दीदी ने बंगाल को बीते दस साल में लूट-मार दी, कुशासन दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल में मजदूर-गरीबों को भी कट मनी देना पड़ता है। दीदी ने बंगाल के लोगों के साथ विश्वासघात किया है।
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 130 से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या की गई है। पीएम मोदी ने इस दौरान बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष की भी तारीफ की और कहा कि वह बीजेपी को जीत दिलाने के लिए काफी समय से काम कर रहे हैं, उनकी हत्या की कोशिश हुई लेकिन वह रुके नहीं। वह दीदी की धमकियों से डरे नहीं।
पीएम मोदी ने रैली में उमड़ी भीड़ को देख कहा कि लोगों का उत्साह कह रहा है कि बंगाल में इस बार बीजेपी की सरकार बनेगी। पीएम मोदी ने जनता से आग्रह किया कि 70 सालों तक अनेकों को अवसर दिया, इस बार बीजेपी को मौक दिया, बीजेपी बंगाल के विकास के लिए दिन-रात काम करेगी। पीएम मोदी ने कहा कि वह असल परिवर्तन का भरोसा दिलाने आए हैं। पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान लोगों से अपील की, ‘जोर से छाप, कमल छापÓ।

You Might Also Like

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान

एशियन गेम्स : भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, चीन को हराकर किया ओलंपिक क्वालीफाई

रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलेगी एआई आधारित डिजिटल नेविगेशन सिस्टम की सुविधा

बच्चे ने कहा- “अंकल, मौसी ट्रेन के सामने आने वाली हैं” और स्टेशन मास्टर दौड़ पड़े… देखें Video

नारायणपुर के कच्चापाल में पेड़ की छांव तले जुटे ग्रामीण, लोकतंत्र की दिखी जीवंत तस्वीर

@dmin March 20, 2021
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत, एक की हालत गंभीर केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, चार की मौत, एक की हालत गंभीर
Next Article श्रीकंचनपथ 157 # 20 march 2021
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?