ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन…. पर्यटन सचिव को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने चंदखुरी में कौशल्या माता मंदिर क्षेत्र में निर्माणाधीन कार्यों का किया अवलोकन…. पर्यटन सचिव को नियमित मॉनिटरिंग के दिए निर्देश

By @dmin
Published: March 18, 2021
Share
Tourism Minister Tamradhwaj Sahu observes the works under
Tourism Minister Tamradhwaj Sahu observes the works under
SHARE

रायपुर। पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज रायपुर जिले के ग्राम चंदखुरी में माता कौशल्या मंदिर क्षेत्र में राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चल रहे विकास और सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया भी उपस्थित थे। मंत्री श्री साहू ने निर्माण एजेंसी से चर्चा कर कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित पर्यटन विभाग के सचिव श्री अलबलगन पी. और छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल के प्रबंध संचालक श्रीमती रानू साहू को निर्माण कार्यों का सतत रूप से मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंदिरों की मरम्मत और रंग-रोगन कराने के भी निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत चंदखुरी में मंदिर के सौंदर्यीकरण तथा परिसर विकास का कार्य दो चरणों में कार्य पूरा किया जाना है। इसके लिए लगभग 15 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। चंदखुरी को पर्यटन-तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है। चंदखुरी स्थित प्राचीन कौशल्या माता मंदिर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं का विकास भी किया जा रहा है। तालाब का सौंदर्यीकरण करते हुए के मध्य में स्थित मंदिर-टापू को और भी आकर्षक तथा सुव्यवस्थित किया जा रहा है। पौराणिक कथाओं से चंदखुरी के संबंध के अनुरूप पूरे परिसर के वास्तु को डिजाइन किया गया है। तालाब मंदिर तक पहुंचने के लिए तालाब में नये डिजाइन का पुल तैयार किया जा रहा है। तालाब में घाटों और चारों ओर परिक्रमा-पथ का निर्माण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों के वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा भी विकसित की जा रही है। इस पूरे परिसर में आकर्षक विद्युत साज-सज्जा भी की जाएगी।

छत्तीसगढ़ को मलेरिया के मामलों में कमी के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया सम्मानित
गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जगदलपुर में करेंगे ध्वजारोहण
रिलायंस फाउंडेशन के द्वारा ग्राम खपरी कला के महिला किसानो को खेती की दी जानकारी
गुर्जर आंदोलन: भरतपुर-करौली सहित चार जिलों में इंटरनेट बंद, 60 ट्रेनें डायवर्ट
स्वच्छ रहे भारत: अब गांवों को भी मिलेगी स्वच्छता की रैंकिंग…. देश के 17,475 गांव का होगा सर्वे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Uncovering of the Khudmuda massacre: a real son murdered his खुड़मुड़ा हत्याकांड का खुलासा: सगे बेटे ने अपने माता पिता व भाई बहु की कर दी हत्या…. 89 दिनों बाद मिली पुलिस को सफलता… चार आरोपी गिरफ्तार
Next Article Fourth Kumbhabhishek at Sai Mandir Sector-6 from 20 to 22 March साईं मंदिर सेक्टर-6 में चतुर्थ कुंभाभिषेक 20 से 22 मार्च तक, दक्षिण भारत के वेद पंडित द्वारा की जाएगी साईं की प्राणप्रतिष्ठा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?