ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गुर्जर आंदोलन: भरतपुर-करौली सहित चार जिलों में इंटरनेट बंद, 60 ट्रेनें डायवर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

गुर्जर आंदोलन: भरतपुर-करौली सहित चार जिलों में इंटरनेट बंद, 60 ट्रेनें डायवर्ट

By @dmin
Published: November 2, 2020
Share
गुर्जर आंदोलन: भरतपुर-करौली सहित चार जिलों में इंटरनेट बंद, 60 ट्रेनें डायवर्ट
गुर्जर आंदोलन: भरतपुर-करौली सहित चार जिलों में इंटरनेट बंद, 60 ट्रेनें डायवर्ट
SHARE

भरतपुर (एजेंसी)। राजस्थान में सबसे पिछड़ा वर्ग (एमबीसी) में बैकलॉग की भर्तियों, पांच प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांगों को लेकर गुर्जरों ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। रविवार को रोडवेज के पांच बड़े डिपो दौसा, हिंडौन, करौली, भरतपुर और बयाना की लगभग 220 बसों को रोक दिया गया। वहीं भरतपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर और जयपुर जिले की कई तहसीलों में इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के गुट के लोग रविवार को रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठ गए। उनका ये धरना आज भी जारी है।

हम सरकार से मिलने के लिए नहीं जाएंगे
एक प्रदर्शनकारी ने कहा, ‘इस बार हमारा प्रतिनिधिमंडल सरकार के साथ बातचीत करने के लिए कहीं नहीं जाएगा। अगर सरकार बात करना चाहती है, तो वे रेलवे ट्रैक पर आकर हमसे मिल सकती है।

पांच जिलों में बंद हुईं इंटरनेट सेवाएं
गुर्जर आंदोलन की वजह से भरतपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर और जयपुर जिले की कई तहसीलों में इंटरनेट सेवा बंद है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक की फिश प्लेटें उखाड़ दीं। इसके चलते रविवार को 40 मालगाडिय़ों सहित 60 ट्रेनें डायवर्ट करनी पड़ीं। दिल्ली-मुंबई की ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा और दो ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं।

ये है गुर्जर समुदाय की मांग
आरक्षण को लेकर प्रदर्शन कर रहे गुर्जर समुदाय ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार से पांच प्रतिशत आरक्षण देने की अपनी मांग दोहराई है। इसके अलावा वे समझौता और घोषणापत्र में वादे के मुताबिक बैकलॉग की भर्तियां निकाले जाने, आरक्षण आंदोलन में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकारी नौकरी और मुआवजा देने, आरक्षण विधेयक को नौवीं अनुसूची में शामिल करने, एमबीसी कोटे से भर्ती 1252 कर्मचारियों को रेगुलर पे-स्केल देने और देव नारायण योजना में विकास योजनाओं के लिए बजट दिए जाने की भी मांग कर रहे हैं।

सरकार ने की समझौते की पेशकश
अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से खेल मंत्री अशोक चांदना रविवार को कर्नल बैंसला से बात करने के लिए गए थे, लेकिन उन्हें खाली हाथ ही जयपुर वापस लौटना पड़ा। वहीं बैंसला का कहना है कि मेरे पास मुख्यमंत्री गहलोत का फोन आया था। उन्होंने विस्तार से बात करने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने गुर्जर समुदाय की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का भरोसा दिया है। इसलिए हमें उनपर एक बार और भरोसा करना चाहिए।

Chhattisgarh election 2023: कबीरधाम जिले की पंडरिया विधानसभा से भावना बोहरा को भाजपा ने बनाया प्रत्याशी
संविधान में आस्था रखकर आगे बढ़ रहा है विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत : मुख्यमंत्री साय
चाय के पैसे मांगने पर थाना प्रभारी को आया गुस्‍सा, दी धमकी- थाने में बंद कर दूंगी
मानसून सत्र : बुधवार तक विधानसभा की कार्यवाही स्थगित, पहले दिन दिवंगत विधायक भसीन व भानुप्रताप को दी गई श्रद्धांजलि…
इंसानियत शर्मसार: निर्दयी मां ने एक दिन के बच्चे को जमीन में गाड़ा, रोने की आवाज सुनकर किसान ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सचिन पायलट पर बरसे सीएम गहलोत, 'वो निकम्मा, नाकारा है, लोगों को लड़वाता है इस साल नहीं होगी आतिशबाजी, गहलोत सरकार ने लगाई पटाखों की बिक्री पर रोक
Next Article कोरोना को मात देता छत्तीसगढ़… दो माह बाद 5 हजार से कम मिले नए केस…. मौतों के आंकड़े भी हुए कम… सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटी छत्तीसगढ़ में 1543 नए संक्रमितों की पुष्टि… पिछले 24 घंटों में गई 49 लोगों की जान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?