ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां

By @dmin
Published: March 14, 2021
Share
सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां
सऊदी अरब में इस बदलाव से लाखों भारतीयों को मिलेगा फायदा, अब अपनी मर्जी से बदल सकेंगे नौकरियां
SHARE

वल्र्ड डेस्क, रियाद (एजेंसी)। सऊदी अरब में काम कर रहे भारतीय कामगारों के लिए अच्छी खबर है। सऊदी अरब में प्रवासी मजदूरों को लेकर आज से नियमों में बदलाव किया गया है, जिसका वहां काम कर रहे लाखों भारतीय कामगारों का फायदा मिलेगा। अब सऊदी अरब में भारतीय कामगारों समेत एक करोड़ से अधिक प्रवासी मजदूर अपनी मर्जी से नौकरी बदल सकेंगे। साथ ही अपनी मर्जी से अपने देश आ-जा सकेंगें।
सऊदी अरब ने पिछले साल नवंबर में कफाला सिस्टम में बदलाव कर नए ‘कफाला स्पॉन्सरशिप सिस्टम’ को लागू करने का वादा किया था, उसे रविवार को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। ‘कफाला स्पॉन्सरशिप सिस्टम’ को लागू होने से वहां काम करने वाले लाखों भारतीय कामगारों को फायदा होगा। इसके तहत नियोक्ताओं (मालिक या कंपनियों) के दुव्र्यवहार और शोषण की स्थिति में कम वेतन पाने वाले ऐसे लाखों प्रवासी मजदूरों पर अपने उसी नियोक्ता के साथ बंधे रहने की पाबंदी खत्म हो गई।

प्रवासी मजदूरों से ये पाबंदियां हटीं
सऊदी अरब के मानव संसाधन और सामाजिक विकास मंत्रालय ने कहा कि इन सुधारों के तहत विदेशी कर्मचारियों को एक जगह से दूसरी जगह काम करने, नौकरी छोडऩे, देश में फिर से प्रवेश करने और अपने नियोक्ता की सहमति के बिना अंतिम निकासी वीजा सुरक्षित करने की अनुमति दी जाएगी। इन सुधारों की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। मजदूर सीधे तौर पर सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। कंपनी के मालिकों के साथ जो भी कॉन्ट्रैक्ट होगा, उसे ऑनलाइन रखा जाएगा। बता दें कि इससे पहले, बिना कंपनी की अनुमति के प्रवासी मजदूर ऐसा नहीं कर सकते थे और ज्यादातर मामलों में वीजा का डर दिखाकर मजदूरों का शोषण किया जाता था।

मजदूरों के लिए बेहतर माहौल बनाने का प्रयास : उप मंत्री
सऊदी अरब के मानव संसाधन मंत्रालय के उप मंत्री अब्दुल्लाह बिन नसीर अबुथुनायन  कहा था कि हम देश में एक बेहतर श्रम बाजार बनाना चाहते हैं और साथ ही मजदूरों के लिए काम के माहौल को भी बेहतर बनाना चाहते हैं।श्रम कानूनों में इन बदलावों से विजन 2030 के उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। विजन 2030 के तहत सऊदी अरब तेल पर अपनी निर्भरता कम कर दूसरे क्षेत्रों में भी आगे बढऩा चाहता है। बता दें कि कफाला सिस्टम को खत्म करने की घोषणा पिछले साल नवंबर में की गई थी।

CG Elections 2023 : जांच दलों ने अब तक जब्त की 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, शराब के अवैध परिवहन से लेकर नगदी भी शामिल
सेक्टर 8 का सबसे सुंदर और मनमोहक होगा मन्नम गार्डन, विधायक देवेंद्र यादव की पहल से शुरू होगा सौंदर्यीकरण का काम
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मिले 478 नए मरीज….. कुल संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 14 हजार के पार
ओडिशा में डीआरडीओ के चार संविदा कर्मचारी गिरफ्तार, रक्षा से जुड़ी जानकारी लीक करने का आरोप
निर्वाचन आयोग की प्रेस कांफ्रेंस थोड़ी देर में.. नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान, आज से आचार संहिता हो जाएगी लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पश्चिम बंगाल में शाह की वर्चुअल रैली, कहा- परिवर्तन के रहे हैं मोदी सरकार के छह साल कांग्रेस को घुसपैठियों में वोटबैंक नजर आता है, भाजपा ऐसी राजनीति नहीं करती-अमित शाह
Next Article विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?