ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में कोरोना: फिर बढऩे लगे कोरोना के नए केस….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

भारत में कोरोना: फिर बढऩे लगे कोरोना के नए केस….. पिछले 24 घंटे में सामने आए 23,285 नए मामले

By @dmin
Published: March 12, 2021
Share
Corona in Chhattisgarh: Today 31 more new corona positive patients, number of active active patients cross 200
कोरोना संकट : इन 4 राज्यों ने बढ़ा रखी है टेंशन, देश के कुल मामलों में 67 फीसदी कोविड-19 केस यहीं से
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। फरवरी माह से बढ़ रहे मामलों ने देश की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में देशभर से कोरोना के 23,285 नए दैनिक मामले सामने आए। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 1,13,08,846 हो गए हैं। एक दिन पहले गुरुवार को देश में कोरोना के 22,854 दैनिक मामले सामने आए थे, जबकि शुक्रवार को 23,285 नए मामले सामने आए हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इस बीच 15157 लोग इस वायरस से ठीक होकर अपने घर वापस लौटे हैं।
मौजूदा समय में देश में सक्रिय मामले की संख्या 1,97,237 है। यहां जानकारों को यह बात सता रही है कि अगर संक्रमण की यही दर रही तो जल्द ही सक्रिय मामलों की संख्या बहुत ज्यादा हो जाएगी। वहीं अब तक देश में 1,58,306 लोग कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं। बता दें कि कई दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के मामले 18 हजार से अधिक आ रहे थे। मंगलवार को आई मामूली गिरावट के बाद एक बार फिर कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 23,285 पहुंच गई। वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी है।
महाराष्ट्र में बढ़ रहे मामलों ने बढ़ाई चिंता
पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र व पंजाब में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर के लिए भी स्थिति चिंताजनक है। इन बढ़ते मामलों से देश में कोरोना की दूसरी लहर की चर्चा शुरू हो गई है। 11 फरवरी तक देश में कोरोना के दैनिक मामले 11,000 के करीब आते थे लेकिन बुधवार को खत्म हुए हफ्ते में कोरोना के दैनिक मामले 18,371 आए। भारत में कोरोना टेस्टिंग अपने चरम पर कम से कम 40 फीसदी है। पिछले हफ्ते तक हर दिन औसतन 7,25,626 लोगों का टेस्ट लिया जा रहा था। जबकि 10 अक्तूबर 2020 को खत्म होने वाले हफ्ते तक देश में रोजाना 11,96,972 लोगों का टेस्ट लिया जा रहा था।
20 दिनों में सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी
देश में सक्रिय मामले बढ़ रहे हैं और ये चिंता की बात है। कोरोना के दैनिक संक्रमित मामलों में से ठीक हुए मामलों को घटाकर जो मामले सामने आते हैं, वो सक्रिय मामलों को दर्शाते हैं। इससे हमें ये पता चलता है कि देश में इन लोगों में मौजूदा समय में कोरोना वायरस संक्रमण है। सक्रिय मामलों में तेजी और गिरावट पर निगरानी करना महत्वपूर्ण है क्योंकि ये वायरस के वास्तविक संक्रमण को बताता है। सक्रिय मामलों में सात दिनों का औसत पिछले 20 दिनों से सकारात्मक है। 17 फरवरी से पहले 80 दिनों के लिए, सक्रिय मामले नकारात्मक संख्या में आते थे। इसका मतलब यह था कि अगर सप्ताह देश में सक्रिय मामलों में गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन पिछले हफ्ते देश में रोजाना 2,251 सक्रिय मामलों को दर्ज किया गया है। 

छत्तीसगढ़ में 14 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद स्वस्थ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा – हौसले के साथ यह लड़ाई हम सबको मिलकर लड़ना है
ग्रेनेड हमला: पुलिसकर्मी समेत 23 लोग घायल, एक नागरिक की मौत, आतंकियों की तलाश शुरू
भाजपा ने शुरू की घोषणा पत्र सुझाव पेटी : ई-मेल व वाट्सएप से लेंगे लोगों का सुझाव… फिर बनेगा घोषणा पत्र
CG News : शराब के नशे में मदहोश अधेड़ खाट पर सोई मासूम के ऊपर बैठा, दम घुटने से हो गई मौत
अपहरण और हत्या : शव को ठिकाने लगाने आरी से काट दिए थे पैर, खौफनाक कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news: Link Road Merchant Association's decision… shops will be open छत्तीसगढ़ चेंबर चुनाव: प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने कहा- विकास के साथ व्यापारी एकता पैनल को मिल रहा है व्यापरियों का संपूर्ण समर्थन
Next Article Grand completion of Rajim Maghi Punni Mela in the holy saint of saints साधु-संतो के पावन सानिध्य में राजिम माघी पुन्नी मेला का भव्य समापन: सीएम बघेल ने कहा- राजिम में धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए 54 एकड़ भूमि को किया जाएगा विकसित

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?