ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अपहरण और हत्या : शव को ठिकाने लगाने आरी से काट दिए थे पैर, खौफनाक कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

अपहरण और हत्या : शव को ठिकाने लगाने आरी से काट दिए थे पैर, खौफनाक कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 5, 2023
Share
हत्या के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत फिरौती के लिए अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शेष दो आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है। दुर्ग एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने सोमवार को इस पूरे मामले का खुलासा किया है। साथ इस हत्याकांड की विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की। आरोपियों ने हत्या के बाद शव को बोरे में भरने के लिए आरी से उसके पैर काट दिए थे।

दरअसल 1 जून को एकता नगर भिलाई तीन निवासी विमला साहू ने थाने पहुंचकर बताया कि उनके पति ओम प्रकाश साहू 31 मई 2023 की शाम 7:30 घर से निकला उसके बाद नहीं लौटा। दूसरे दिन 1 जून को सुबह 10.15 बजे उनके पति के मोबाईल से फोन आया जिसमें अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि ओम प्रकाश ने उसके सट्टे का 30 लाख रुपए का चूना लगया। है। दो दिन में 30 लाख रुपए नहीं मिलने पर ओम प्रकाश की डेड बॉडी तुम्हारे घर भेज दूंग। पुलिस के पास गये तो तुम्हारे पति का डेड बॉडी तुम्हारे घर पहुंच जाएगी। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसके बाद पुलिस ने एक टीम बनाई और जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ मोबाइल नंबर मिले और इसके आधार पर आशीष तिवारी की इस घटना में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने आशीष तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में पहले तो आशीष तिवारी गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने सारी सच्चाई उगल दी। पूछताछ में आशीष तिवारी ने बताया कि डकैती के प्रकरण में सेन्ट्रल जेल दुर्ग में ओम प्रकाश साहू से जान पहचान हुई। ओम प्रकाष साहू के जमानत पर छूटने के बाद उसने आशीष तिवारी के पिता सूर्य प्रताप तिवारी से उसकी जमानत के लिए 30 हजार रुपए लिए लेकिन जमानत नहीं कराईद्ध  

जेल में रहने के दौरान और जेल से बाहर आने के बाद भी ओम प्रकाश के द्वारा जमानत कराने के लिये दिये गये पैसे एवं अन्य कुछ लेन देन के लगभग 1.50 लाख रुपए नहीं लौटाए। इसे लेकर आशीष तिवारी काफी आक्रोशित था। अपने रुपए निकलवाने के लिए उसने अपने साथी रजनीश पाण्डेय एवं अनुज तिवारी के साथ मिलकर ओम प्रकाश साहू के अपहरण की योजना बनायी। योजना के मुताबिक बीएसएनएल का सिम लिया और 31 मई 2023 की शाम 5:30 बजे उसी नम्बर से ओम प्रकाश साहू को फोन कर उमदा शराब भट्टी के पास मिलने बुलाया।

इसके बाद वह अपने साथियों के साथ उमदा शराब भट्टी पहुंचा। ओम प्रकाश साहू अपने मेस्ट्रो वाहन से पहुंचा। उसके बाद शराब व चखना लेकर चारों लोगा खदान के पास गये और वहीं पर शराब पिए। उमदा में किराए के मकान में गए और वहां भी चारों ने शराब पी। ज्यादा नशा होने के कारण सभी वहीं सो गए। सुबह 4:00 बजे तीनों उठे और ओम प्रकाश साहू की हत्या कर दी। हत्या के बाद तीनों शव के वहीं छोड़कर चले गये। इसके बाद दूसरे दिन अलग अलग समय पर उसकी पत्नी को फिरौती के लिए फोन किया।

इसके बाद शाम को बाजार से आरी और बोरा लेकर पहुंचे और ओम प्रकाश के शव को बोरे में भरने के लिए पहले उसके पैर काटकर मोड़ा और बोरे में भरने के बाद मेस्ट्रों से बांधकर  मयुरा कंपनी के पीछे खादान तालाब में गये फेंक दिया। इसके बाद वापस आ गए। आशीष तिवारी ने बताया कि गुमराह करने के लिए ओम प्रकाश के घर वालों को महादेव सट्टा का पैसा लेने की बात बताई। आशीष तिवारी के पूछताछ के बाद प्रकरण के अन्य आरोपी रजनीश पाण्डेय एवं अनुज तिवारी की पतासाजी की। दोनों को नागपुर रेल्वे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की निशान देही पर मृतक का शव, मेस्ट्रो वाहन, मोबाईल फोन, हत्या की घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, ऑरी एवं मोटर सायकल बरामद कर जब्त किया गया।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

Mohan Rao June 5, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें…
Next Article CGPSC 2021 परिक्षा में अनियमितता के विरोध में अभाविप ने सौंपा विधायक को ज्ञापन CGPSC 2021 परिक्षा में अनियमितता के विरोध में अभाविप ने सौंपा विधायक को ज्ञापन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?