ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सिंघू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों पर फायरिंग, कार से आए 4 लोग गोलियां चलाकर भागे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

सिंघू बॉर्डर पर आंदोलनकारी किसानों पर फायरिंग, कार से आए 4 लोग गोलियां चलाकर भागे

By @dmin
Published: March 8, 2021
Share
किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन
किसानों ने खारिज किया केंद्र सरकार का प्रस्ताव, देशभर में तेज करेंगे आंदोलन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजधानी दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में डटे लोगों पर फायरिंग की घटना सामने आई है। रविवार रात को अचानक कुछ लोग कार से आए और फायरिंग करके भाग गए। इस कार में तीन लोग सवार थे, जिन्होंने किसानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना रविवार रात की है और चंडीगढ़ नंबर की एक कार पर सवार होकर कुछ लोग आए थे। सफेद रंग की ऑडी कार से उतरे लोगों ने आंदोलनकारी किसानों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की और भाग गए। इस घटना में किसी किसान को चोट नहीं आई है। यह घटना सिंघू बॉर्डर के पास टीडीआई मॉल के पास हुई थी। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले आरोपी किसान शायद पंजाब के रहने वाले हैं।

सिंघू बॉर्डर पर बीते साल 26 नवंबर से आंदोलनकारी किसान डटे हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह घटना रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को 2 बजे हुई। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले लोग पंजाब या चंडीगढ़ के हो सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि वे जिस कार से आए थे, वह चंडीगढ़ के नंबर की थी।
घटना की जानकारी मिलते ही हरियाणा के कुंडली से पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और कार में सवार लोगों के बारे में जानने की कोशिश कर रही है। इस कोशिश के तहत आसपास के टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है।

किसान बोले, एक्शन न हुआ तो जाम करेंगे और सड़कें
इस बीच आंदोलनकारी किसानों का कहना है कि ऐसा एक साजिश के तहत किया गया है ताकि हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम किया जा सके। यही नहीं किसानों ने कहा कि यदि पुलिस ने फायरिंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया तो वे दूसरे रास्तों को भी ब्लॉक करना शुरू कर देंगे। बता दें कि पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान सिंघू और टिकरी बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इसके अलावा यूपी गेट पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सीमा पर यूपी, उत्तराखंड और बिहार जैसे राज्यों के किसान डटे हुए हैं।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, भाजपा ने कोमल जंघेल पर पांचवीं बार खेला दांव
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के निर्देश का असर: 24 घंटे के भीतर राजनांदगांव पुलिस ने किया हत्या के आरोपी को गिरफ्तार
सड़क चौड़ी करने हटेंगे बिजली के पोल, पेड़ों की भी छटाई
आम आदमी को केन्द्र सरकार का चुनावी लालीपॉप: 5 रुपए किया उत्पाद शुल्क कम… जाने अब आपके शहर में कितना है दाम
कमिश्नर की जानकारी के बिना भिलाई निगम का खजाना खाली, MLA रिकेश ने लिखा CM साय को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article World Environment Day: Chief Minister Bhupesh Baghel planted guava, mango and sowing plants in his residence premises मुख्यमंत्री ने बिरगांव में 121 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
Next Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं सुप्रीम कोर्ट का राज्यों से सवाल, 50 प्रतिशत से ज्यादा हो सकता है आरक्षण?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?