ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ी खबर: बीएसपी ने पहली बार एक दिन में 19000 टन से अधिक हॉट मेटल का किया उत्पादन…. सेल हिस्ट्री का रिकार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

बड़ी खबर: बीएसपी ने पहली बार एक दिन में 19000 टन से अधिक हॉट मेटल का किया उत्पादन…. सेल हिस्ट्री का रिकार्ड

By @dmin
Published: March 5, 2021
Share
Big news: BSP produced more than 19000 tonnes of
Big news: BSP produced more than 19000 tonnes of
SHARE

भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी ने अपने धमाकेदार परफॉरमेंस को जारी रखते हुए पहली बार 19030 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर सेल स्तरीय नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पूर्व 2 मार्च, 2021 को 18,540 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर एक नया सेल स्तरीय कीर्तिमान रचने में कामयाबी हासिल की थी। जिसे 4 मार्च, 2021 को 19,030 टन हॉट मेटल का उत्पादन कर पुन: एक नया सेल स्तरीय कीर्तिमान रचने में कामयाबी हासिल की।
विदित हो कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस बिरादरी ने अपने उत्कृष्ट निष्पादन के कीर्तिमान को नई ऊंचाई देते हुए इस वित्त वर्ष के आखिरी तिमाही में पांचवी बार 18000 टन से अधिक हॉट मेटल का उत्पादन किया है। शानदार प्रदर्शन के लिए सेल व संयंत्र प्रबंधन के कार्यपालकों व वरिष्ठ अधिकारीगणों ने भिलाई बिरादरी को विशेष रूप से बधाई दी।
इस बेहतरीन निष्पादन के लिए निदेशक प्रभारी सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र श्री अनिर्बान दासगुप्ता ने ब्लास्ट फर्नेस टीम व उनके सहयोगी विभागों के कार्मिकों व अधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले दिनों में हॉट मेटल उत्पादन में यह वृद्धि जारी रहेगी। हमें और कई कीर्तिमान देखने को मिलेंगे।
इस महत्वपूर्ण कीर्तिमान के लिए ब्लास्ट फर्नेस की पूरी टीम और उनसे जुड़ी शॉप्स और विभागों के लोगों को बधाई देते हुए, ईडी (वक्र्स) श्री राजीव सहगल, ने विश्वास व्यक्त किया कि जब प्रत्येक व्यक्ति समग्र लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हो जाए तो पूरी टीम अपने इनोवेटिव प्रयासों के साथ तेजी से सफलता की ओर आगे बढ़ती है। एक सफल टीम वर्क के लिए यह आवश्यक है कि प्रत्येक सदस्य उसे दिए गये टारगेट को सफलतापूर्वक पूर्ण करे। आज भिलाई की टीम ने पुन: अपनी उत्कृष्टता सिद्ध की है। यह विशेष अवसर है जब टीम भिलाई ने एक महत्वपूर्ण मिल का पत्थर पार करते हुए अपने कार्य-कुशलता व समग्र कार्यक्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रत्येक उपलब्धि हमें नये उपलब्धि हेतु प्रेरित करती है। आने वाले दिनों में कई और मील के पत्थर पार किए जायेंगे और टीम भिलाई उम्मीदों को पूरा करने में सक्षम होगी। भिलाई इस्पात संयंत्र ने हमेशा ही एक टीम की तरह आगे बढ़ा है और ये टीमवर्क ही भिलाई की ताकत है।
चालू वित्त वर्ष में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रदर्शन का ग्राफ निरंतर बढ़ रहा है। 14 जनवरी 2021 को, जब प्लांट ने 18,208 टन का हॉट मेटल उत्पादन दर्ज किया, तो 14 अगस्त 2010 को बनाए गए 18,182 टन के दस साल पुराने रिकॉर्ड को तोडऩे में कामयाबी हासिल की और सेल में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया था। इसी क्रम में 17 फरवरी 2021 को ब्लास्ट फर्नेस ने 18,287 टन के एक नए उच्चतम रिकॉर्ड के साथ अपने प्रदर्शन के ग्राफ को ऊंचा उठाने में सफल हुआ है। इसी प्रकार सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेसों ने एक बार फिर 28 फरवरी 2021 को 18,320 टन हॉट मेटल तथा 2 मार्च, 2021 को 18,540 टन हॉट मेटल उत्पादन कर एक नया दैनिक रिकॉर्ड कायम किया। उल्लेखनीय है कि सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र हॉट मेटल के निष्पादन में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
मेगा शिक्षक पालक कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, बोले- बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए पालक-शिक्षकों के बीच संवाद जरूरी
जमीन विवाद में भाई-भाभी की हत्या: कुल्हाड़ी, रॉड और तलवार से किया हमला, दो भतीजियां घायल, आरोपी, उसकी पत्नी, दो नाबालिग बेटियां गिरफ्तार
तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव…. रोहित बने उप-कप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका
Bhilai Breaking : दुर्ग जिले में चार राउंड का मतदान खत्म, दोपहर 3 बजे तक 51 फीसदी से ज्यादा मतदान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bengal assembly elections: TMC released list of 291 candidates बंगाल विधानसभा चुनाव: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की सूची…. नंदीग्राम से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी
Next Article स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जनता को करेें जागरुक… घर-घर जाऐगें संगठक, महिला समूह, सूखा और गीला कचरा अलग देने करेगें प्रेरित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?