भिलाई। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। शहर के बाजारों में जाकर व्यापारियों से मिल उनकी समस्याएं जान रहे हैं और उसे सुलझाने का भरोसा दे रहे हैं। चेंबर चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के भिलाई से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल व प्रदेश मंत्री के प्रत्याशी अशोक दलवानी व्यापारियों से संपर्क कर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। जनसंपर्क की कड़ी में मंगलवार को व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों ने नंदनी रोड पावर हाउस के व्यापारियों से मिले। इस दौरान नंदिनी रोड के व्यापारियों ने इनका अभूतपूर्व स्वागत किया और इनके पक्ष में समर्थन देने का एलान किया
उल्लेखनीय है कि आगामी 13 मार्च को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव होने हैं। चुनाव में व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशियों द्वारा धुआंधार प्रचार किया जा रहा है। व्यापारी हितों के मुद्दों को लेकर व्यापारी एकता पैनल के प्रत्याशी मैदान में हंै। भिलाई से व्यापारी एकता पैनल के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रत्याशी प्रमोद अग्रवाल ने बताया की हमें पूरा विश्वास है इस बार चुनाव में व्यापारी एकता पेनल बड़ी जीत दर्ज करेगा। कड़ी धूप में हमारा जनसंपर्क जारी है जहां भी जाते हैं व्यापारी वर्ग हमारे समर्थन में आगे आ रहे हैं। व्यापारियों का समर्थन देख मैं पूरा विश्वास है की इस बार व्यापारी एकता पैनल के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि व्यापारी एकता पैनल सदा व्यापारियों के हित में लड़ा है और आगे भी व्यापारियों के हित में ही हमारी लड़ाई जारी रहेगी।





